B.Sc कितने साल का होता है? | What is the duration of B.Sc

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि बीएससी कितने साल का होता है? B.Sc कोर्स की अवधि कितनी होती है? 

दोस्तों 12वीं के बाद science stream के विद्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा चुने जाने वाले courses में एक नाम B.Sc का  आता है। 

जो विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित अलग-अलग क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनमें से बहुत से विद्यार्थी 12वीं के बाद B.Sc का चुनाव करते हैं। 

अब हम जो यहां बीएससी कह रहे हैं तो उसमें BSc physics, BSc Chemistry, BSc math, BSc zoology, botany समेत सारे विज्ञान के विषय आ जाते हैं। 

वैसे तो यह सवाल बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन कई विद्यार्थियों के मन में 12वीं के बाद बीएससी को लेकर यह सवाल रहता है कि बीएससी कितने साल का होता है? या B.Sc कोर्स की अवधि कितनी होती है?

B.Sc कितने साल का होता है?

तो इस आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर इसी पर बात करेंगे। 

पर बीएससी की अवधि के बारे में जानने के साथ-साथ हम इस कोर्स से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातों को भी जानेंगे, जिसके बारे में b.sc का चुनाव करने की सोचने वाले विद्यार्थियों को पता होना चाहिए। 

आज हम जानेंगे

B.Sc कितने साल का होता है?

B.Sc 3 साल का होता है। यह 3 साल का एक अंडर ग्रेजुएशन course है, जिसमें विज्ञान का कोई विद्यार्थी अपने पसंद के विज्ञान के किसी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त कर सकता है। 

आप अपनी 12वीं पूरी करने के बाद सरकारी या फिर प्राइवेट कॉलेज से अपनी b.sc पूरी कर सकते हैं। 

B.Sc का पूरा नाम Bachelor of Science होता है, और इसके नाम से ही समझ में आता है कि यह कोर्स साइंस के विषयों में बैचलर यानी अंडर ग्रेजुएशन डिग्री है। 

12वीं पूरी करने के बाद आप आसनी से b.sc में दाखिला ले सकते हैं। 

Top सरकारी colleges/universities में दाखिला लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करनी पड़ सकती है। 

वहीं प्राइवेट कॉलेज या आपके आसपास के जो कुछ सामान्य कॉलेज होते हैं (जो B.Sc offer करते हैं), वहां आप, बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे 12वीं में आए अपने अंकों के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं। 

Generally B.Sc कोर्स की fees आदि भी काफी affordable ही रहती है। 

B.Sc की 3 साल की अवधि के दौरान आपको इस कोर्स की फीस सालाना ही देनी होती है। 

सामान्य कॉलेजों में तो फीस काफी कम ही रहती है, जो मुख्य fees है, वह आपको प्रतिवर्ष examination fees के हिसाब से भरनी होती है। 

3 साल के b.sc course को अन्य किसी भी 3 वर्षीय अंडरग्रैजुएट कोर्स की तरह 6-6 महीने के 6 semesters में डिवाइड किया जाता है। 

हालांकि कुछ कॉलेजों में इसे yearly (1st year, 2nd year, 3rd year) भी पढ़ाया जाता है, पर सामान्यत: इसमें 6 सेमेस्टर ही होते हैं। 

3 साल में सभी semesters के एग्जाम सफलतापूर्वक पार कर लेने के बाद आपको bachelor of science course का सर्टिफिकेट मिल जाता है, और आप एक science ग्रेजुएट हो जाते हैं।

4 साल के B.Sc courses –

अब सामान्यत: B.Sc 3 साल का होता है, पर कुछ cases में इसकी अवधि 4 वर्ष की भी हो जाती है। 

12वीं पास करने के बाद यदि आप b.sc में physics, chemistry, maths या biology के किसी विषय के साथ जाना चाहते हैं, तो उसमें आपको 3 साल का ही समय लगेगा। 

लेकिन B.Sc के अंतर्गत भी कुछ ऐसे courses हैं, जिनके लिए आपको 4 वर्ष का समय देना होता है। 

B.Sc nursing एक ऐसा बीएससी कोर्स है जिसकी अवधि 4 साल की होती है। 

है तो यह भी B.Sc लेकिन इसे पूरा करने में आपको कुल 4 साल का समय लगता है। 

हालांकि इसमें जो अतिरिक्त 1 साल है उसमें आपको नर्सिंग की इंटर्नशिप करनी होती है। 

पर फिर भी यह समय कोर्स की कुल अवधि में ही जोड़ा जाएगा। 

इसके बाद B.Sc Agriculture भी एक ऐसा बीएससी कोर्स है जिसकी अवधि 4 साल की होती है। 

इसमें भी आपको b.sc में जनरल 3 साल के लगने वाले समय में 1 साल अतिरिक्त देना होता है। 

फिर इसके अलावा integrated B.Sc B.Ed course की बात करें तो इसकी कुल अवधि भी 4 साल होती है, क्यूंकि इसके बीएससी और b.ed दोनों एक साथ हो जाते हैं। 

अब इन कुछ बताए गए B.Sc courses के अलावा और भी कई b.sc course हो सकते हैं जिनकी अवधि 3 साल से ज्यादा, 4 साल की हो l 

तो विद्यार्थियों को दिमाग में यह बात रखनी चाहिए कि सामान्यतः तो B.Sc 3 साल का ही होता है, पर कुछ B.Sc courses की अभी 4 वर्ष की भी होती है। 

इसीलिए b.sc में दाखिले से पहले विद्यार्थी को अच्छे से उस कोर्स की अवधि के बारे में पता कर लेना चाहिए। 

इन्हें भी पढ़ें

सबसे popular B.Sc courses 

BSc के बारे में हम ऊपर थोड़ी बात कर ही चुके हैं। 

अब यदि बात करें सबसे पॉपुलर b.Sc courses की जिनका 12वीं के बाद विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा चुनाव किया जाता है तो में निम्नलिखित नाम आते हैं – 

  • BSc Physics 
  • BSc Chemistry
  • BSc Mathematics 
  • BSc Biology
  • BSc Nursing
  • BSc Computer Science
  • BSc Fashion Designing
  • BSc Microbiology 
  • BSc Biotechnology 
  • BSc IT (Information Technology)
  • BSc Biochemistry
  • BSc Botany
  • BSc Zoology
  • BSc Agriculture
  • BSc Geography
  • BSc Economics
  • आदि 

ये कुछ सबसे popular B.Sc courses हैं। 

पर इनके अलावा भी और कई सारे विज्ञान के विषयों के अंदर आप बीएससी कर सकते हैं। 

बीएससी कर लेने के बाद आप यदि और पढ़ना चाहते हैं तो आगे एमएससी के लिए जा सकते हैं। 

वरना बीएससी करने के बाद भी, चूंकि आप graduate हो जाते हैं इसलिए आप कई नौकरियों के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं। 

B.Sc के बाद सही चुनाव करते हुए विद्यार्थी अपना एक बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने बात की है कि बीएससी कितने साल का होता है? या B.Sc कोर्स की अवधि कितनी होती है? 

इसके साथ ही हमने इस कोर्स से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातों को भी जाना है। 

हम उम्मीद करते हैं कि बीएससी कोर्स की अवधि से संबंधित इस लेख को पढ़कर आपको इससे संबंधित जवाब मिल गए होंगे। 

यदि मन में कोई प्रश्न रहे तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *