ग्रेजुएशन कितने साल का होता है? | Graduation kitne sal ka hota hai

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘ग्रेजुएशन कितने साल का होता है?’।

दोस्तों 12वीं कक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए विद्यार्थी ग्रेजुएशन के लिए ही जाते हैं। 

Graduation को ही हम bachelor level courses कहते हैं। सामान्य ग्रेजुएशन में विद्यार्थी B.Sc, B.Com या B.A करते हैं। 

इनके अलावा B.tech या MBBS जैसे course भी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स होते हैं।

नए-नए 12वीं पास हुए विद्यार्थी जो ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाले होते हैं, उनके मन में ग्रेजुएशन कोर्स से संबंधित कई सवाल रहते हैं। 

इन सवालों में, कई विद्यार्थियों के मन में यह सवाल भी रहता है कि ग्रेजुएशन कितने साल का होता है?, ग्रेजुएशन की अवधि कितनी होती है? ग्रेजुएशन करने में कितने साल लगते हैं?

ग्रेजुएशन कितने साल का होता है?

इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे, कि ग्रेजुएशन कोर्स कितने साल का होता है? आपको ग्रेजुएशन करने में कितने साल लगेंगे? 

आज हम जानेंगे

ग्रेजुएशन कितने साल का होता है?

Graduation course की अवधी 3-5 साल की हो सकती है। सामान्य ग्रेजुएशन यानी कि BSc, BCom और BA, 3 साल का कोर्स होता है। Profession Graduation Courses में B.Tech की अवधी 4 साल की होती है। वहीं MBBS course में 5 साल की पढ़ाई होती है। 

तो ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि 3 से लेकर 5 साल तक की हो सकती है, यह निर्भर करता है कि आप ग्रेजुएशन में कौन सा कोर्स कर रहे हैं। 

जैसे कि जो विद्यार्थी सामान्य ग्रेजुएशन करते हैं जिसमें कि बीएससी बीकॉम और बीए आ जाते हैं, उन्हें graduation पूरा करने में 3 साल का समय लगता है। 

फिर जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाते हैं, वे अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में, बीटेक में दाखिला लेते हैं, और बीटेक कोर्स की अवधि 4 साल की होती है। ‌ 

इसके बाद यदि हम मेडिकल क्षेत्र की बात करें तो, जो विद्यार्थी 12वीं के बाद नीट पास करके एमबीबीएस में दाखिला लेते हैं, उन्हें अपनी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स यानी एमबीबीएस को पूरा करने में कुल मिलाकर 5.5 साल का समय लगता है। 

जिसमें 5 साल का कोर्स और 6 महीने की mandatory इंटर्नशिप करनी होती है। ‌

इसके अलावा B.Ed कोर्स की गिनती भी एक अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में होती है, और b.ed कोर्स की अवधि 2 साल की होती है। 

हालांकि B.Ed करने के लिए उम्मीदवार को पहले किसी एक विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है।

3 साल के graduation courses

BA, BSc, BCom, BBA, आदि समेत अलग-अलग विषयों के साथ जो भी सामान्य bachelor लेवल यानी ग्रेजुएशन कोर्सेज होते हैं, उनकी अवधि 3 साल की होती है। 

देशभर में बहुत से अलग-अलग कॉलेजेस है जो ये अलग-अलग courses offer करते हैं। 

3 साल की अवधि वाले इन ग्रेजुएशन courses को 6-6 महीनों के 6 semesters में बांटा जाता है। 

लगभग सभी कॉलेजों में इन ग्रेजुएशन कोर्सेज की पढ़ाई सेमेस्टर wise ही होती है। 

इसमें हर semester में विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है। 

सभी semesters की परीक्षाएं पास कर लेने के बाद उम्मीदवार को ग्रेजुएशन की डिग्री मिलती है। 

इसके बाद वे  post graduation courses के लिए जा सकते हैं l

4 साल के graduation courses

B.tech, B.A.-B.Ed. Integrated Course, B.Sc.-B.Ed. Integrated Course आदि समेत और भी कई सारे अंडर ग्रेजुएशन लेवल कोर्स की अवधि 4 साल की होती है। 

12वीं के बाद अगर आप इन courses में दाखिला लेते हैं तो आपको ग्रेजुएशन पूरा करने में 4 साल का समय लग जाएगा। 

इन graduation courses को भी 6-6 महीने के 8 semesters में बांटा जाता है। 

विद्यार्थियों को हर सेमेस्टर की परीक्षा पास करनी होती है। 

ये professional graduation courses हैं, इनका सिलेबस ज्यादा होता है इसीलिए इनकी अवधि भी ज्यादा होती है। 

आज के समय में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए करियर के सबसे मुख्य विकल्पों में से है।

हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी बी टेक जैसे कोर्स के लिए जाते हैं। 

ऐसे में उनके लिए अंडर ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि 4 साल की हो जाती है।

इन्हें भी पढ़ें

5 साल के graduation courses

Medical Field में सबसे पॉपुलर अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एमबीबीएस का नाम आता है। 

इसके अलावा एमबीबीएस के समकक्ष courses में BDS, BAMS, BUMS आदि का नाम आता है, यह सारे भी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स हैं। 

MBBS कोर्स की कुल अवधि 5.5 साल की होती है। 

इसमें 5 साल एकेडमिक पढ़ाई होती है, और 6 महीने विद्यार्थियों को mandatory internship करनी होती है। 

बाकी इसके समकक्ष जो कोर्सेज होते हैं उनकी अवधि भी इतनी ही होती है। 

इनके अलावा कुछ courses Integrated होते हैं, जैसे Integrated BBA + MBA, Integrated BTech + MBA आदि। 

इन courses का स्तर भी अंडर ग्रेजुएशन लेवल का होता है। 

और इनकी अवधि भी सामान्यतः 5 वर्ष की हो होती है। 

तो यदि विद्यार्थी 12वीं के बाद इनमें से किसी कोर्स का चुनाव करते हैं, तो उनके लिए graduation की अवधि 5 वर्ष की हो जाएगी। 

Open University से ग्रेजुएशन कितने साल का होता है?

अब ग्रेजुएशन की अवधि से संबंधित कई विद्यार्थियों के मन में यह सवाल भी रहता है कि, ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कितने साल का होता है? 

जैसे कि बहुत से विद्यार्थी Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से graduation करते हैं।

तो अगर हम इग्नू की बात करें तो यहां से ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए आपको 5 साल का समय मिलता है।

आपके ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि उतनी ही होती है, आप यदि Open University से BA, BSc, BCom आदि कोई भी कोर्स करते हैं तो आप 3 साल में भी उसे पूरा कर सकते हैं, पर क्यूंकि distance education में ऐसा हो सकता है कि आपकी परीक्षाएं छुट जाएं, तो open university में आपको ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए maximum 5 साल का समय दिया जाता है। 

तो Open University से ग्रेजुएशन आपके कोर्स के अनुसार 3-4 साल का ही होता है, बस उसे पूरा करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा 5 साल का समय दिया जाता है। 

2 साल की ग्रेजुएशन डिग्री कौन सी है?

B.Ed एक अंडर ग्रेजुएशन कोर्स है जिसकी अवधि 2 साल की होती है। हालांकि इसे करने के लिए विद्यार्थी का किसी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है

क्या मुझे 1 साल में स्नातक की डिग्री मिल सकती है?

सामान्यत: कोई भी ग्रेजुएशन कोर्स 1 साल का नहीं होता है। हालंकि लेटरल एंट्री या क्रेडिट ट्रांसफर स्कीम के तहत एक साल के कार्यक्रम में स्नातक मान्य होता है।

12वीं के बाद ग्रेजुएशन कैसे पूरा करें?

12वीं के बाद कई ग्रेजुएशन courses में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं ली जाती है जबकि कई courses में आपको 12वीं में आए अंकों के आधार पर ही दाखिला मिल जाता है।

Graduation का मतलब क्या है?

Graduation को हिन्दी में स्नातक कहते हैं। Graduation पूरी करने के बाद आप Undergraduate कहलाते हैं। छात्र 12th पास करने के बाद ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इसमें BA, LLB, BSC, B.Com, BCA आदि course आते है।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि के बारे में बात की है। 

यहां हमने आपको अलग-अलग अंडर ग्रेजुएशन लेवल courses की अवधि के बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयास किया है। 

उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़कर आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। 

इससे संबंधित कोई भी सवाल यदि आपके मन में रहता है, तो आप बेझिझक हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *