12वीं के बाद साइंस में करियर | 12th ke baad science mein career

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ’12वीं के बाद साइंस में करियर’। 

12वीं के बाद साइंस में करियर के क्या options हैं? 

साइंस से 12वीं के बाद क्या करियर ऑप्शंस हैं? 

दोस्तों 10वीं के बाद काफी बड़ी संख्या में विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए साइंस स्ट्रीम का चुनाव करते हैं। 

तीनों streams में, सामान्यतः science को ही सबसे अच्छा और ज्यादा career options वाला stream माना जाता है, और यह बात अपने आप में कुछ हद तक सही भी है। 

अब हर विद्यार्थी आगे की पढ़ाई अपना अच्छा करियर बनाने के लिए ही करता है। 

इसीलिए साइंस स्ट्रीम लेने वाले विद्यार्थियों के मन में भी यह सवाल रहता ही है कि उनके लिए 12वीं के बाद साइंस में करियर के क्या ऑप्शंस हैं? 

यानी 12वीं के बाद वे साइंस में कैसे और कहां करियर बना सकते हैं? 

इस लेख में हम इसी के बारे में डिटेल में बात करेंगे। 

यादि आपको भी 12वीं के बाद साइंस के क्षेत्र में करियर की जानकारी चाहिए तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। 

आज हम जानेंगे

12वीं के बाद साइंस में करियर

यहां 12वीं साइंस के बाद के कुछ सबसे पॉपुलर courses के नाम हैं। 

इसमें उन courses को करके आप क्या करियर बना सकते हैं, इसकी भी सूची दी गई है –

  • B.SC – Teacher, Scientist, Technical writer, lab technician etc.
  • B.Tech – Software Engineer, Web Developer, Android Developer, QA Analyst, etc.
  • BCA – IT Analyst, Web/App Developer, Technical Analyst, Digital Marketer etc.
  • MBBS – Doctors, Physician, Medical Professor, Researcher, Healthcare Informatics, Higher Studies, etc.
  • BDS – Dentist, Oral Pathologist, Lecturer, Medical Writer, etc.
  • Pharmacy (B Pharma & D Pharma) – Hospital Pharmacist, Community Pharmacist, Drug Inspector, Microbiologist, etc.

ये 12वीं से साइंस करने के बाद विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कुछ सबसे पॉपुलर courses हैं। 

सबसे ज्यादा विद्यार्थी इन्हीं courses में से किसी एक‌ में दाखिला लेते हैं। 

10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने में विद्यार्थियों के पास सामान्यतः दो विकल्प होते हैं, maths यानी PCM या फिर biology यानी PCB. 

विद्यार्थी किसी एक को चुनते हैं और फिर आगे उसी से संबंधित क्षेत्र में करियर बनाते हैं। 

Engineering और Medical साइंस के दो सबसे पहले और सबसे प्रमुख करियर ऑप्शंस में आते हैं। 

Engineering की तरफ जाने वाले विद्यार्थी PCM और मेडिकल की तरफ जाने वाले विद्यार्थी PCB चुनते हैं।

12वीं के बाद साइंस में मुख्य करियर ऑप्शंस

अब कोर्स के हिसाब से ना देखकर, साइंस से (PCM और PCB) 12वीं पास करने के बाद विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करियर ऑप्शंस या कहें करियर के क्षेत्र में निम्नलिखित मुख्य नाम आते हैं –

  • Engineering 
  • Medical 
  • Forensic Science 
  • Astrophysics 
  • Aviation 
  • Psychology
  • Biotechnology 
  • Biochemistry
  • Microbiology
  • Molecular Biology
  • Marine science 
  • Nautical science
  • etc.

यह सभी ऐसे करियर ऑप्शंस हैं जिनके लिए विद्यार्थियों का साइंस स्ट्रीम से होना जरूरी है। 

पर इनके अलावा और भी बहुत से करियर ऑप्शंस बचते हैं जिनकी तरफ साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी जा सकते हैं, क्योंकि साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी आर्ट्स और कॉमर्स के क्षेत्रों में भी करियर बना सकते हैं। 

वे arts या commerce (कुछ courses) के courses में दाखिला लेने के भी योग्य होते हैं। 

अब हम 12वीं साइंस के बाद विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध इन करियर ऑप्शंस के बारे में थोड़ा विस्तार से बात कर लेते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

Engineering 

इंजीनियरिंग साइंस स्ट्रीम का सबसे पॉपुलर करियर ऑप्शन है। 

सबसे ज्यादा विद्यार्थी साइंस में इंजीनियरिंग की तरफ ही जाते हैं। 

इसमें उन्हें अलग-अलग engineering trades (subjects) में से जिसका भी वह चुनाव करते हैं उनके बारे में पढ़ाया जाता है। 

12वीं के बाद इंजीनियरिंग में बीटेक सबसे पॉपुलर कोर्स है। 

इसके अंतर्गत विद्यार्थी मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग आदि कर सकते हैं।

Medical 

Bio (PCB) side से engineering जितना ही पॉपुलर करियर ऑप्शन मेडिकल का है, यह भी साइंस स्ट्रीम के सबसे पॉपुलर करियर ऑप्शंस में आता है। 

इसमें विद्यार्थी MBBS, BDS, BAMS आदि जैसे मेडिकल कोर्सेज करके संबंधित क्षेत्र में डॉक्टर आदि बनते हैं। 

हर साल कई लाखों की संख्या में 12वीं के बाद विद्यार्थी अलग-अलग मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेते हैं।

Forensic Science 

यह क्षेत्र भी थोड़ा हद तक मेडिकल से ही संबंधित है। 

फॉरेंसिक साइंस में मूल रूप से आपराधिक मामलों और जांच आदि में साइंस के इस्तेमाल के बारे में पढ़ना होता है। 

बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद आप फॉरेंसिक साइंस में बीएससी फिर एमएससी आदि करके करियर बना सकते हैं।

Astrophysics 

Astrophysics में मूल रूप से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और उससे जुड़ी चीजों और घटनाओं और उनके बारे में पढ़ना होता है। 

एस्ट्रोनॉट आदि बनने के लिए भी आप एस्ट्रोफिजिक्स का कोर्स कर सकते हैं। 

12वीं पास करने के बाद आप एस्ट्रोफिजिक्स विषय के साथ बीएससी करके आगे बढ़ सकते हैं।

Aviation 

एविएशन का मतलब विद्यार्थियों के लिए पायलट, फिर एयर होस्टेस और इन्हीं से संबंधित अन्य जॉब्स में जाना होता है। 

पायलट आज के समय में एक काफी प्रेस्टीज जॉब प्रोफाइल है, जिसकी तरफ बहुत से विद्यार्थी जाना चाहते हैं। 

साइंस से 12वीं करने के बाद आप अंडर ग्रेजुएट लेवल में कई एविएशन कोर्सेज की तरफ जा सकते हैं।

Psychology

साइकोलॉजी का मतलब हिंदी में मनोविज्ञान होता है। 

मूल रूप से इसमें विद्यार्थियों को मेंटल हेल्थ और इससे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में पढ़ना होता है। 

आज के समय में साइकोलॉजी एक काफी डिमांडिंग करियर फील्ड है। 

साइंस से 12वीं पास करने के बाद विद्यार्थी साइकोलॉजी के साथ बीएससी या फिर बीए जैसा कोर्स भी कर सकते हैं। 

इनके अलावा साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए Biotechnology, Biochemistry, Microbiology, Molecular Biology, Marine science, Nautical science आदि क्षेत्र भी अच्छा करियर बनाने के लिए अच्छे विकल्प हैं। 

यह सभी साइंस से जुड़े क्षेत्र ही हैं, और इनमें करियर बनाने के लिए आपको 12वीं पास करने के बाद संबंधित courses करने होते हैं।

12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

B.Tech, MBBS, B.Sc, BA, B.Com, BCA आदि 12वीं के बाद अलग-अलग क्षेत्र के कुछ सबसे अच्छे courses हैं। 12वीं के बाद ज्यादातर विद्यार्थी इन्हीं में से किसी कोर्स में दाखिला लेते हैं।

साइंस का स्टूडेंट 12वीं के बाद क्या क्या कर सकता है?

साइंस के विद्यार्थी 12वीं के बाद B.Tech, MBBS, B.Sc, BA, B.Com, BCA आदि में से कोई कोर्स करके संबंधित क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इनके अलावा विद्यार्थियों के पास डिप्लोमा, पैरामेडिकल, सर्टिफिकेट कोर्स आदि करने का विकल्प भी होता है।

12वीं साइंस के बाद लड़कियों के लिए कौन सा फील्ड बेस्ट है?

12वीं साइंस के बाद लड़कियों के लिए साइंस में मेडिकल फील्ड को सामान्यतः सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें लड़कियां डॉक्टर, nurse, pharmacist आदि बन सकती हैं। मेडिकल के अलावा fashion, designing, journalism, civil service आदि भी 12वीं साइंस के बाद लड़कियों के लिए अच्छे विकल्प हैं।

साइंस लेने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

10वीं के बाद साइंस लेने के लिए विद्यार्थियों को दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60% से अधिक अंक ही लाने होते हैं। हालांकि अलग-अलग स्कूलों में न्यूनतम जरूरी अंक थोड़े अलग-अलग भी होते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने ’12वीं के बाद साइंस में करियर’ के बारे में बात की है। 

Engineering, Medical, Forensic Science, Astrophysics, Aviation, Psychology आदि समेत और भी कई क्षेत्र हैं जिनमें 12वीं साइंस से पास करने के बाद विद्यार्थी अच्छा करियर बना सकते हैं। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए informative रहा होगा। 

इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *