B.tech करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है? | Salary after B.tech

दोस्तों वर्तमान में इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा चुने जाने वाला प्रोफेशन है, लाखों की संख्या में विद्यार्थी हर साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई में जाते हैं। 

12वीं के बाद इंजीनियरिंग में जो सबसे लोकप्रिय कोर्स है, वह है B.tech. 

12th के बाद engineering में जाने वाले students B.Tech में ही दाखिला लेते हैं। 

B.tech सामान्य का 4 साल का कोर्स होता है, जिसके पूरा होने के बाद विद्यार्थी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हो जाते हैं। 

B.tech करने की सोचने वाले या B.techकर रहे विद्यार्थियों के मन में भी, एक सवाल निश्चय ही रहता है कि B.tech करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है? या B.tech पूरा होने के बाद कितनी सैलरी वाली नौकरी मिलती है? 

B.tech करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है? 

यहां इस लेख में हम मुख्य तौर पर इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि इंजीनियरिंग में B.tech कर लेने के बाद आपको कितनी सैलरी तक की नौकरी मिल सकती है या मिलती है? 

यहां हम B.tech के बाद सैलरी से संबंधित सभी जरूरी बातों को अच्छे से समझेंगे।

आज हम जानेंगे

B.tech के बाद salary कितनी है? (btech salary)

On average, भारत में एक b.tech इंजीनियर की शुरुआती सैलरी 2.5-3 लाख रुपए प्रति वर्ष तक रहती है।

B.tech पूरा कर लेने के बाद freshers को generally आसानी से 20-25 हजार रुपए प्रति महीने यानी लगभग 2.5 लाख रूपए प्रति वर्ष तक की सैलरी मिलती है। 

यह शुरुआती सैलरी है तो जाहिर है समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होती ही है। 

अब ऐसा नहीं है कि हर B.tech इंजीनियर को शुरुआती सैलरी 20 से 25 हज़ार तक की ही मिलेगी,  अगर आप एक अच्छे विद्यार्थी रहते हैं और आपको किसी अच्छे कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी मिल जाती है तो आप भी शुरुआती सैलरी भी 70 से 80 हज़ार रुपए प्रति महीने तक की हो सकती है। 

तो इस तरह यदि सालाना सैलरी की बात करें तो B.tech के बाद आप की शुरुआती सैलरी भी 9-10 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है।  

असल में यह बहुत ज्यादा कंपनी पर निर्भर करता है कि आपकी किस कंपनी में जॉब लगी है। 

B.tech पूरा होने के फाइनल ईयर में बहुत सी अलग-अलग companies इंजीनियरिंग कॉलेजों में नौकरी देने के लिए आती हैं इसे ही campus placement कहा जाता है। 

यहां से आपको जितनी अच्छी कंपनी में जितने अच्छे post पर नौकरी मिलती है आपकी सैलरी भी उतनी ही अच्छी होगी। 

ये हमने general engineering colleges से B.tech करने के बाद की सैलरी की बात की है। 

अगर हम भारत के top level IIT colleges से B.tech करने के बाद सैलरी की बात करें तो यह अमाउंट काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

Top engineering colleges से B.tech के बाद salary

जब हम टॉप इंजीनियरिंग colleges की बात करते हैं तो उसमें निश्चित तौर पर सबसे पहला नाम IIT यानी Indian Institute of Technology का आता है। 

इसके बाद NIT और IIIT जैसे इंजीनियरिंग colleges भी हैं। 

B.tech के लिए यदि किसी आईआईटी में दाखिला पा लेते हैं और वहां से अपने b.tech पढ़ाई पूरी करते हैं तो उसके बाद आपकी शुरुआती सैलरी और भी ज्यादा तक की हो सकती है। 

बड़े IITs में IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT Kanpur आदि का नाम आता है और उनमें BTech engineers को नौकरी देने के लिए Amazon, Google, Apple, Microsoft Intel जैसी दुनिया भर की बड़ी बड़ी companies आती हैं, और उनमें on average आपकी शुरुआती सैलरी 30-40 लाख रुपए सालाना या इससे ज्यादा तक की भी हो सकती है। 

अब यह भी average salary है, कंपनी और पोस्ट के हिसाब से B.tech के बाद आपको 60-70 लाख रुपए सालाना तक का भी पैकेज मिल सकता है। 

कई बार तो अच्छे students को इस तरह की बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा एक करोड़ या उससे ज्यादा तक का भी सालाना पैकेज दिया जाता है। 

Salary आपके B.tech के branch पर भी निर्भर करती है।

B.tech पूरी कर लेने के बाद आप को कितनी सैलरी मिलेगी यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने B.tech के अंदर किस विषय से इंजीनियरिंग की है। 

कहने का अर्थ है कि इंजीनियरिंग में mechanical, electrical, civil, chemical, computer science, metallurgy आदि इस तरह के अलग-अलग ट्रेड होते हैं, और इन अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से अलग-अलग इंजीनियर बनते हैं और फिर उसी हिसाब से उन engineers को सैलरी भी अलग-अलग दी जाती है। 

आपने जिस भी विषय से इंजीनियरिंग या कहें b.tech की पढ़ाई की होगी आपका job profile भी उसी अनुसार होगा और आपकी सैलरी भी उसी पर निर्भर करेगी। 

तो एक मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी, सिविल इंजीनियर की सैलरी और कंप्यूटर इंजीनियर की सैलरी में अंतर होता है। 

इसकी अधिक जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं –

सबसे ज्यादा salary वाले B.tech branches कौन-से हैं?

जैसा की हमने कहा, B.tech में आप इंजीनियरिंग के बहुत सारे trades में से किसी एक का चुनाव करते हैं, आप जो भी विषय चुनते हैं आप उसी में इंजीनियर बनते हैं और उसी के हिसाब से आपकी सैलरी रहती है। 

सबसे ज्यादा salary वाले b.tech branches/trades की बात करें तो वर्तमान समय में भारत में Mechanical engineering, Petroleum Engineering, Computer Engineering/IT sector, Aerospace engineering, Electrical engineering  कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें B.tech पुरा कर चुके उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। 

यदि आप इनमें से किसी भी सब्जेक्ट से बी टेक करते हैं तो इसके बाद आपको किसी अच्छी कंपनी में अच्छी salary वाली नौकरी मिल सकती है। 

B.tech के बाद आपके सब्जेक्ट हिसाब से आपके लिए बहुत से career options रहते हैं, अपनी रुचि असुविधा के अनुसार आप किसी भी अच्छी सैलरी वाली नौकरी के लिए जा सकते हैं।

बी टेक कंप्यूटर साइंस सैलरी

btech के बाद शुरुआती salary 25000 से लेकर 30000 रुपए प्रति माह तक रहती है। जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ता है, उसी हिसाब से आपकी salary भी बढ़ती है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया article पढ़ सकते हैं।

बी टेक इलेक्ट्रिकल सैलरी

electrical से btech करने के बाद अगर आप IES (Indian Engineering Services) में officer बनते हैं तो आपकी starting बेसिक सैलरी 56,000 रुपए तक रहती है, और ये सभी डिपार्टमेंट , सभी लोकेशन में समान रहता है। Gross सैलरी की बात करें तो यह लगभग 80,000 से 90,000 रुपया मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया article पढ़ सकते हैं।

बी टेक सिविल सैलरी

B.Tech के बाद civil engineering में शुरुआती salary INR 25,000-35,000 महीना तक की मिल सकती है। कुछ सालो का अनुभव हो जाने के बाद उस आधार पर 3-4 साल में 1 लाख INR महीना तक की कमाई कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया article पढ़ सकते हैं।

Conclusion

ऊपर इस आर्टिकल में हमने B.tech के बाद कितनी सैलरी मिलती है इस बारे में चर्चा की है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। 

इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न आदि यदि आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *