महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 पंजाब | Mahila ke liye 12th pass sarkari Naukri 2023 Punjab 

इस लेख में हम पंजाब राज्य के 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 में आई सरकारी नौकरी भर्तियों के बारे में बात करेंगे। महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 पंजाब? 

हर राज्य की तरह पंजाब की राज्य सरकार भी समय-समय पर राज्य के पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाली भर्तियां निकालती रहती हैं, जिनमें से कई भर्तियां 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए होती हैं।

राज्य की 12वीं पास महिलाएं भी अक्सर नई सरकारी नौकरियों के बारे में सर्च करती हैं। 

पंजाब में राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों के अलावा केंद्र सरकार की भर्तियां जैसे SSC, Railway, Defence, Banking आदि की भी भर्तियां निकलती है, और उनके लिए तो सभी राज्यों के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। 

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 पंजाब

यहां हम 2023 की पंजाब state government की भर्तियों और Central government की भर्तीयों की भी बात करेंगे जिनके लिए पंजाब की 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

आज हम जानेंगे

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 पंजाब

2023 में कई सारी भर्तियां निकली हैं, लेकिन अलग-अलग भर्तियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। 

पंजाब की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 की सरकारी नौकरियों में से कुछ मुख्य नाम निम्नलिखित हैं-

  • पंजाब पुलिस भर्ती 2023
  • पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी भर्ती 2023
  • SSC MTS & Havaldar recruitment 2023-24
  • Indian Coast Guard Recruitment 2023
  • SSC CHSL recruitment 2023
  • SSC GD Constable Recruitment 2023
  • SSC Stenographer 2023
  • Indian Navy BTech Cadet Entry Scheme 2023
  • आदि

पंजाब पुलिस भर्ती 2023

पंजाब पुलिस विभाग में 2023 में भर्ती निकलने वाली है, पंजाब पुलिस विभाग इस संबंध में जल्द ही official notification जारी कर सकता है। इस भर्ती के अंतर्गत पुलिस विभाग में लगभग 1800 (संभावित) कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। 

भर्ती के संबंध में official notification अभी जारी नहीं की गई है। इन कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्तियों के लिए पंजाब की 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगी। Application form भरने की शुरुआत जनवरी 2023 में हो सकती है, एवं उसकी परीक्षा जून 2023 तक हो सकती है। 

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए भर्ती से संबंधित notification अच्छे से पढ़ लेना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार नियमित तौर पर पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, और notification जारी होने पर आखिरी तारीख से पहले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) भर्ती 2023

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में PAU Senior Lab/Field Helper के पदों पर भर्ती निकली है। 

इसके अंतर्गत कुल 18 पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और न्यूनतम 4 साल का अनुभव (इसी संबंधित क्षेत्र में) या पंजाबी भाषा के साथ मैट्रिक और 8 साल का अनुभव है। 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 19 जनवरी 2023 को जारी किया गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2023 है। 

भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी विद्यार्थी इसकी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं। 

इच्छुक उम्मीदवार official notification पढ़कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC MTS & Havaldar recruitment 2023

SSC प्रतिवर्ष 10वीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए Multi Tasking Staff के पदों पर भर्ती के लिए ‌SSC MTS की परीक्षा आयोजित करता है। 

SSC MTS भर्ती 2023 में MTS (गैर-तकनीकि), हवलदार (CBIC और CBN) के कुल 12530 पदों पर भर्ती होनी है।

इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार (महिला भी) आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

SSC MTS & Havaldar recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियों में, आवेदन शुरू होने की तारीख 18 जनवरी 2023 थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2023 है।  

SSC MTS & Havaldar recruitment 2023 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए उम्मीदवार SSC की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in visit कर सकते हैं। 

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Official Notification से भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। 

Indian Coast Guard recruitment 2023

12वीं पास योग्य उम्मीदवारों के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में 255 पदों पर भर्ती निकली है। 

यह All India भर्ती है जिसके अंतर्गत कुल 255 Navik Posts पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 

इस coast guard recruitment के लिए जरुरी शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास की है, इसीलिए देश भर से 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। 

इस भर्ती के लिए notification 24 जनवरी 2023 को जारी की गई थी और application जमा करने की last date  16 फरवरी 2023 है। 

जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

उम्र सीमा सैलरी चयन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार इस भर्ती का official notification पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

SSC CHSL recruitment 2022-23

Combined Higher Secondary Level (CHSL) की परिक्षा SSC अलग-अलग सरकारी विभागों मंत्रालयों और कार्यालयों में LDC, DEO, PA/SA आदि पदों पर नियुक्ति के लिए लेता है। 

इसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास की है इसीलिए 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC CHSL 2022-23 के लिए notification SSC द्वारा दिसंबर 2022 में ही जारी किया गया था। 

SSC CHSL में tier 1 और tier 2 में परीक्षाएं ली जाती है। 

SSC CHSL tier 1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2023 है, और tier 1 की परीक्षा मार्च 2023 में होगी। 

CHSL tier 2 की परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2023 में होने की संभावना है। 

SSC CHSL recruitment 2023 की आयु सीमा और सैलरी आदि की जानकारी उम्मीदवार SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध SSC CHSL 2023-24 की official notification में देख सकते हैं l। 

SSC GD constable recruitment 2022-23

GD Constable की परीक्षा भी एसएससी द्वारा दसवीं स्तर पर ली जाती है। 

SSC GD Constable 2022-23 के लिए notification SSC ने 27 अक्टूबर 2022 को जारी की थी। 

इसकी परीक्षा अभी 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

अमूमन SSC हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीनों में ही SSC GD constable के लिए notification release करता है।

पंजाब समेत देश भर की 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं l

SSC Stenographer 2023

All India level पर ही प्रतिवर्ष SSC, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए SSC Stenographer की भी परिक्षा लेता है। इसमें Stenographer Grade C (non-gazetted posts) और Grade D posts पर भर्ती की जाती है।

SSC Stenographer 2022-23 के लिए notification SSC द्वारा अगस्त 2022 में ही जारी किया गया था। 

इसकी लिखित परीक्षा भी 2022 में संपन्न हो चुकी है, इसके लिए नियुक्ति 2023 में होगी। 

SSC stenographer के लिए skill set की परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित होगी। 

SSC Stenographer 2023-24 के लिए भी notification SSC अगस्त 2023 के आसपास जारी कर सकता है। 

इसकी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2023 में ली जा सकती हैं एवं भर्ती प्रक्रिया 2024 में पूरी होगी। 

ऊपर बताए गए भर्तियों के अलावा 2023 में आरके बहुत सारी सरकारी नौकरियों की भर्ती निकली है। इनमें –

  • Indian Navy BTech Cadet Entry Scheme 2023
  • NLC recruitment 2023
  • Indian Navy SSC IT recruitment 2023 
  • CISF constable driver recruitment 2023
  • RCFL recruitment 2023 2024
  • आदि

समेत और भी कई सारी सरकारी नौकरियां हैं। 

हां, उनके लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। 

किसी भी नौकरी की भर्ती निकलने पर उसकी नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी दी जाती है। 

और आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को वह नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ना जरूरी है। 

ताकि जरूरी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कोई कन्फ्यूजन ना रहे।

Latest Govt. Jobs की details के लिए Official Websites visit करते रहें –

किसी भी नौकरी की भर्ती निकलने पर उससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। 

जो भी ऐसे विभाग है, जो थोड़े नियमित तौर पर सरकारी नौकरी की भर्तियां निकालते रहते हैं, उम्मीदवारों को नियमित तौर पर उनकी आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहना चाहिए। 

ताकि कोई भी भर्ती निकलने पर वह आधिकारिक जगह से उसकी जानकारी प्राप्त कर सकें। 

आज के समय में अखबार न्यूज़ पेपर या सोशल मीडिया आदि पर भी लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है। 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह लगातार नई भर्तियों के बारे में जांच करते रहें।

Conclusion

इस लेख में हमने पंजाब की 12वीं पास महिलाओं के लिए 2023 में अप्लाई कर सकने वाली गवर्नमेंट जॉब्स के बारे में बात की है। 

इसमें ज्यादातर नौकरियां केंद्र सरकार की हैं।

12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता मांगने वाले जो भी सरकारी भर्तियां हैं, उनके लिए सभी जरूरी जानकारी लेकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *