महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 MP | Mahila ke liye 12th pass sarkari Naukri 2023 MP

इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश के 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2023 के बारे में बात करेंगे। 

सभी राज्यों की तरह MP State Government भी समय-समय पर अपने राज्य के 12वीं पास पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती है। 

यहां हम 2023 में मध्य प्रदेश के 12वीं पास उम्मीदवारों और उसमें भी खास तौर पर महिला उम्मीदवारों के लिए निकलने वाली सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। 

राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार के द्वारा निकाली गई सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए भी सभी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

इसीलिए यहां हम 2023 की उन सरकारी नौकरियों की भी बात करेंगे जो केंद्र सरकार द्वारा निकाली जाती हैं, और जिनके लिए MP की 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 MP

MP की वो महिला उम्मीदवार जो 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 की तलाश में हैं, यहां से सभी मुख्य सरकारी नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। 

आज हम जानेंगे

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 MP

MP (मध्य प्रदेश) की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 में आने वाली मुख्य सरकारी नौकरी भर्तियां निम्नलिखित हैं –

  • MPPSC librarian भर्ती 2023
  • MP Excise police constable भर्ती 2022-23
  • MPPSC Forest service recruitment 2023
  • SSC MTS 2023
  • SSC CHSL 2023
  • SSC GD Constable 2023
  • SSC Stenographer 2023
  • आदि

यहां कुछ सरकारी नौकरियां मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई हैं और कुछ सरकारी नौकरियां केंद्र सरकार की हैं। 

केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

MPPSC librarian भर्ती 2023

MPPSC (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने मध्यप्रदेश में लाइब्रेरियन की 255 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 

हालांकि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास के साथ लाइब्रेरियन कोर्स का सर्टिफिकेट भी है। 

महिला उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी notification के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया  20 अप्रैल 2023 से शुरू होगी, और विद्यार्थी इसके लिए 19 मई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। 

अभी 255 पदों पर भर्ती निकाली गई है लेकिन आगे इसमें बदलाव भी हो सकता है।  

अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को इस भर्ती से संबंधित सारी जरूरत जानकारी ले लेनी चाहिए। 

आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता आदि की विस्तार से जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट visit करनी चाहिए। 

MP Excise police constable भर्ती 2022-23

मध्यप्रदेश में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए MP Excise police constable भर्ती 2022-23 भी निकली है। 

कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। 

इस भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है, इसलिए 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। 

हालांकि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2022 थी। 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने आरंभ होने की तिथि 10 दिसंबर 2022 थी। 

इस भर्ती के लिए ली जाने वाली परीक्षा 20 फरवरी 2023 को होनी है। 

परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्तियां की जाएंगी। 

भर्ती की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारो को इसकी आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी चाहिए। 

MPPSC Forest service recruitment 2023

मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट सर्विस में नियुक्ति के लिए भी 2023 में भर्ती निकाली गई है। 

हालांकि इसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों के पास 12वीं के साथ-साथ ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए। 

तो ऐसे उम्मीदवार जो 12वीं पास हों और जिनके पास ग्रेजुएशन हो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

2023 में निकली इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी और उम्मीदवार इसके लिए 9 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। 

इस भर्ती के अंतर्गत prelims की परीक्षा मई 2023 में होगी। 

Mains के लिए परिक्षा की तारीख अभी घोषित की जानी है। 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करना चाहते हों, MPPSC की official website पर जाकर इसका official notification पढ़कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC MTS 2023

SSC हर साल अलग-अलग सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के लिए कई परीक्षाएं आयोजित करता है। इसी में 

SSC MTS (multi tasking staff) की भर्ती परीक्षा भी हर साल आयोजित की जाती है, जिसके लिए MP की 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। 

SSC MTS 2023 भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन एसएससी की तरफ से बहुत ही जल्द जनवरी 2023 में जारी की जा सकती है। 

फरवरी महीने से एसएससी एमटीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने भी शुरू हो जाएंगे। 

12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए SSC MTS भी सरकारी नौकरी का एक अच्छा विकल्प है। 

नोटिफिकेशन जारी होने पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी notification पढ़कर विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। 

SSC CHSL 2023

भारत का कर्मचारी चयन आयोग देशभर में LDC, DEO, PA/SA आदि पदों पर नियुक्ति के लिए 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए हर साल CHSL (combined higher secondary level) की परीक्षा भी आयोजित करता है। 

MP की 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। 

CHSL 2023 के लिए notification SSC द्वारा दिसंबर 2022 में ही जारी की गई थी। 

SSC CHSL tier 1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2023 है। 

SSC CHSL tier 1 की परीक्षा मार्च 2023 में होगी और tier 2 की परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2023 में होने की संभावना है। 

SSC CHSL भर्ती 2023 की पुरी जानकारी के लिए विद्यार्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट पर जाकर इसकी official notification पढ़ सकते हैं।

SSC GD Constable 2023

SSC General Duty Constable Exam 2023 के लिए notification 27 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी। 

और इसकी परीक्षा अब 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक होनी है। 

एसएससी प्रतिवर्ष साल के अंतिम महीनों में ही एसएससी जनरल जीडी कांस्टेबल की भर्ती निकालता है जिसके लिए देश भर की 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 

SSC Stenographer 2023

SSC Stenographer 2022-23 के लिए एसएससी द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन अगस्त 2022 में जारी किया गया था और इसके लिए लिखित परीक्षा में भी 2022 में हो चुकी हैं। 

SSC stenographer के लिए skill set की परीक्षा फरवरी 2023 में होनी है। 

Stenographer 2023-24 के लिए भी आधिकारिक अधिसूचना एसएससी अगस्त 2023 में जारी कर सकता है। 

इसकी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2023 में ली जाएंगी एवं भर्ती की पूरी प्रक्रिया 2024 में पूरी होगी। 

इसके लिए भी 12वीं पास महिलाओं में द्वारा आसानी से आवेदन कर सकती हैं, इच्छुक उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन के लिए नियमित आहार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहनी चाहिए। 

इन्हें भी पढ़ें

Govt. Jobs की जानकारी के लिए official website देखें-

ऊपर हमने मध्य प्रदेश की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 की जिन सरकारी नौकरियों की बात की है उनके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा और कई नौकरियां समय-समय पर निकाली जाती हैं। 

अलग-अलग विभागों में जरूरत के अनुसार पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं। 

विद्यार्थियों के लिए यह ध्यान देना जरूरी है कि वे समय-समय पर नौकरी निकलने वाले सरकारी विभागों से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें, और  कोई भी भर्ती निकलने पर उसकी जानकारी प्राप्त करें। 

आजकल News आदि में भी नियमित तौर पर कोई भी भर्ती निकलने पर उसकी सूचना दे दी जाती है। 

सबसे अच्छा रहता है कि आप official website से जानकारी प्राप्त करें। 

Candidates को ध्यान रखना चाहिए कि MP में सरकारी नौकरी के लिए जो भी भर्ती निकले, उनकी जानकारी उन्हें मिले। 

Conclusion

इस लेख में हमने महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 MP के बारे में बात की है। 

यहां हमने मध्यप्रदेश में 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 में आने वाली सरकारी नौकरी के बारे में बात की है। 

मध्यप्रदेश की 12वीं पास महिलाएं स्टेट गवर्नमेंट और सेंट्रल गवर्नमेंट दोनों ही सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *