महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 बिहार | Mahila ke liye 12th pass sarkari naukri 2023 Bihar

दोस्तों इस लेख में हम बिहार में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2023-24 के बारे में बात करेंगे। 

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 बिहार? (12th pass government jobs for females in Bihar)

सभी राज्यों की तरह बिहार राज्य सरकार भी समय-समय पर राज्य के योग्य पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सरकारी नौकरी की भर्ती निकालती है।

जिसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, और निर्धारित प्रक्रिया से गुजरके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

यदि आप बिहार राज्य से हैं और 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2023-24 की जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को पुरा पढ़ें। 

बिहार राज्य सरकार द्वारा 12वीं पास महिलाओं के लिए जिन भी मुख्य सरकारी नौकरियों के फॉर्म निकाले गए हैं, और जिनके लिए परीक्षा 2023 में होनी हैं, हम उन सभी के बारे में यहां बात करेंगे। 

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 बिहार

बिहार सरकारी नौकरी 2023 जिनके लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 

आज हम जानेंगे

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 बिहार

बिहार राज्य की 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2023-24 में निम्नलिखित भर्तियां हैं –

  • बिहार पुलिस भर्ती 2023
  • BPSC भर्ती 2023-24
  • SSC MTS
  • SSC CHSL
  • Bihar Bhawan Recruitment 2022
  • आदि

बिहार पुलिस भर्ती 2023

बिहार पुलिस में 2023 में बहुत जल्द 75,000 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 

बिहार राज्य के जो युवा बिहार पुलिस में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती या बिहार पुलिस एसआइ भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए राज्य सरकार ने बहुत जल्द ही भर्ती करने का ऐलान किया है। 

Bihar police recruitment 2022 के अन्तर्गत बिहार पुलिस में 75,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्द ही की जाएगी, और इसमें 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगी। 

इस बारे  में बिहार राज्य सरकार में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है। 

उन्होंने 20 december 2022 को इस बारे में बताया कि जल्द ही राज्य पुलिस में 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती की जाएगी। 

हालांकि इस भर्ती को लेकर अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, पर यह बहुत ही जल्द जारी की जा सकती है। 

इच्छुक विद्यार्थियों को नियमित तौर पर बिहार पुलिस से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट और इसके साथ-साथ न्यूज़ आदि की भी जांच करते रहना चाहिए। 

BPSC भर्ती 2022-23

Bihar Public Service commission हर साल राज्य के योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों पर सरकारी नौकरी की वैकेंसी निकालता है। 

BPSC भर्ती 2022-23 की बात करें तो यह 68th BPSC भर्ती निकली थी, इस BPSC 2022-23 के लिए online apply 30 दिसंबर 2022 तक किया जा सकता है। 

इस 68वीं BPSC भर्ती के PT Exam के लिए संभावित Date भी जारी की गई है। 

संभव है कि इस 68वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन 12.02.2023 को किया जाएगा। 

वहीं 68वीं BPSC भर्ती mains परीक्षा की बात करें तो इसका आयोजन 12.05.2023 को संभावित है। 

69वीं BPSC के लिए Official Notification मई 2023 तक जारी की जा सकती है। 

BPSC की परीक्षा के लिए भी योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

SSC MTS 2023

Staff selection commission हर साल राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करता है। 

SSC की MTS यानी multi tasking staff की भर्ती परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है जिसके लिए बिहार की 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। 

SSC MTS 2023 भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन अभी SSC ने जारी नहीं किया है लेकिन इसके लिए notification जनवरी में जारी की जा सकती है और फरवरी से इसके लिए आवेदन शुरू हो सकते हैं। 

इच्छुक उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहना चाहिए।

SSC CHSL 2023

SSC 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए हर साल combined higher secondary level की परीक्षा भी आयोजित करता है। 

इसके अंतर्गत नियुक्ति देशभर में की जाती है, और बिहार राज्य की 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। 

SSC CHSL की अधिसूचना SSC द्वारा जारी की गई है। SSC CHSL tier 1 की परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में और tier 2 की परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2023 में हो सकती है। 

SSC CHSL भर्ती 2023 की पुरी जानकारी भी विद्यार्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

भर्ती की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे-

ऊपर बताए गए भर्तीयों के अलावा के अलावा भी बिहार में 12वीं पास महिलाओं के लिए और कई सारी नौकरियों की भर्ती समय पर निकलती रहती है।

इनके अलावा अभी, बिहार teacher recruitment 2023 भी निकली है, हालांकि उसके लिए 12वीं पास से अधिक की योग्यता चाहिए। 

असल में बिहार सरकार के जितने भी अलग अलग विभाग हैं, उनमें समय-समय पर कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है, और तब उन पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली जाती है। 

कई बार भर्तियां काफी कम पदों के लिए निकाले जाते हैं, इसीलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर बिहार में निकाली जाने वाली भर्तियों की जांच करते रहना चाहिए। 

जैसे कि अभी बिहार में ही बिहार में जिला स्तरीय भर्ती भी निकाली गई है। 

इसमें अरवल जिला में कुछ अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। 

News आदि में भी नियमित तौर पर कोई भी सामान्य भर्ती निकलने पर उसकी सूचना दे दी जाती है। 

इसके अलावा सबसे अच्छा रहता है कि आप official website से जानकारी प्राप्त करें। 

उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि बिहार में सरकारी नौकरी के लिए जो भी भर्ती निकलती है, उनकी जानकारी उन्हें मिले। 

इसके लिए उन्हें tv, अखबार, social media जहां से भी जानकारी मिल सकती है, उन पर नियमित तौर पर इस बारे में जांच करते रहना चाहिए। 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 बिहार के बारे में बात की है। 

बिहार के राज्य सरकार समय-समय पर अलग-अलग विभाग में नियुक्ति के लिए जरूरत के हिसाब से 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगते हैं जिनके लिए सामान्यत: पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन करने के पात्र होते हैं। 

रोजगार की तलाश कर रहे राज्य के जरूरतमंद युवाओं को नियमित तौर पर सरकारी भर्ती के बारे में जांच करते रहना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *