भारत में कितने आईएएस हैं? | Bharat mein kitne IAS hain

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि भारत में कितने आईएएस हैं?

दोस्तों जब भी सरकारी नौकरियों में सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों की बात आती है, तो उसमें आईएएस और आईपीएस जैसे नाम सबसे पहले आते हैं।

प्रशासनिक सेवा यानी civil services join करना बहुत से विद्यार्थियों का सपना होता है, और इसमें आईएएस सबसे मुख्य होते हैं।

आज के समय में हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी एक आईएएस अधिकारी बनने के उद्देश्य से यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं।

यानी कि हर साल आईएएस के पदों पर भर्ती की जाती है।

अब इसी से संबंधित एक सवाल कई विद्यार्थियों के मन में रहता है कि आखिर भारत में कुल कितने आईएएस हैं? पूरे देश भर में आईएएस अधिकारियों की संख्या कितनी है?

यहां इस आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर इसी को जानेंगे कि भारत में कुल कितने आईएएस हैं?

देशभर के अलग अलग राज्यों में कितने आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं, कुल मिलाकर इनकी संख्या कितनी है?

साथ ही हम आईएएस से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातों पर भी चर्चा करेंगे।

आज हम जानेंगे

भारत में कुल कितने आईएएस हैं?

भारत में आईएएस officers की कुल संख्या की बात करें तो DoPT (Department of Personal and Training) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी भारत में IAS के लगभग 6699 पद स्वीकृत है, यानी कि कुल इतने पदों पर IAS होने चाहिए।

पर इनमें से लगभग 5205 पदों पर ही अभी IAS Officers posted हैं, इतने ही आईएएस ऑफिसर अभी अलग-अलग राज्यों में कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान समय में अभी भी लगभग 1494 IAS posts खाली हैं। हर साल इन आंकड़ों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।

देशभर में जितने भी आईएएस ऑफिसर नियुक्त किए जाते हैं, उनमें से ज्यादातर direct recruited officers होते हैं यानी कि आईएएस के रूप में इनका चयन सीधा यूपीएससी की परीक्षा के माध्यम से होता है।

हालांकि state civil services से promotion होकर भी IAS officer नियुक्त किए जाते हैं।

हर साल कितने आईएएस नियुक्त होते हैं?

भारत में कुल मिलाकर आईएएस ऑफिसर की संख्या कितनी है, इसी से संबंधित एक और बहुत ही common सवाल यह रहता है कि हर साल कितने आईएएस ऑफिसर नियुक्त किए जाते हैं?

तो इसका जवाब है 108। वर्तमान में हर साल 108 पदों पर आईएएस officers की नियुक्ति की जाती है। 

UPSC हर साल civil service की परीक्षा लेता है, जिसके माध्यम से हर साल इतने posts पर IAS officers की भर्ती की जाती है।

एक IAS officer के क्या काम होते हैं –

एक आईएएस ऑफिसर कौन होता है, इसके क्या मुख्य काम होते हैं यह समझना भी जरूरी है।

एक IAS officer को कई पदों पर नियुक्त किया जाता है। DC, DM, Collector आदि IAS officer ही होते हैं।

एक आईएएस अधिकारी को जब क्षेत्रीय पदों पर तैनात किया जाता है, तब वह SDM या ADM, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के तौर पर कार्य करते हैं।

उस समय वह tax से सम्बंधित कोर्ट के निर्माण आदि का काम करते हैं, तथा राजस्व एकत्रित करते है।

एक आईएएस अधिकारी जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उत्तरदायी होता है। एक तरह से एक आईएएस अधिकारी सरकार और public के बीच medium के रूप में कार्य करता हैं।

IAS officer संबंधित मंत्रालय या विभाग के मंत्री प्रभारी के परामर्श के अनुसार अपनी नीति का निर्माण करता है, तथा प्रशासन को कानून के अनुसार चलाने का प्रयास करता है। 

एक आईएएस अधिकारी को प्रमोशन के बाद केंद्रीय सचिवालय में कैबिनेट सचिव, सचिव, अपर सचिव (अतरिक्त सचिव), संयुक्त सचिव और राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव/विशेष मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है।

वहां पर इनका काम राज्य की नीति बनाने में अपना सहयोग देने का होता है।

एक राज्य में कितने आईएएस होते हैं?

आईएएस अधिकारियों को जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। तो भारत में जितने भी राज्य हैं, उन सभी राज्यों के अलग-अलग जिलों की प्रशासनिक जिम्मेदारी एक IAS officer की ही होती है।

State wise देखे तो जाहिर तौर पर अलग-अलग राज्यों में IAS officers की संख्या अलग-अलग ही होंगी।

राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में भी आईएएस ऑफिसरो की नियुक्ति की जाती है।

और इसी से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आईएएस ऑफिसर की संख्या को मिलाकर कुल आईएएस ऑफिसरों की संख्या का भी पता चल जाता है।

As on 1st January 2015, भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में IAS officers की संख्या कुछ इस प्रकार थी –

  • Uttar Pradesh में कुल कार्य कर रहे IAS officers की संख्या 717 थी।
  • Gujarat राज्य में नियुक्त कुल आईएएस officers की संख्या 65 थी।
  • Himachal Pradesh राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 64 थी।
  • Jharkhand राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 60 थी।
  • Chhattisgarh राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 44 थी।
  • Assam राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 43 थी।
  • Manipur राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 43 थी।
  • Uttarakhand राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 41 थी।
  • Bihar राज्य में कुल कार्य कर रहे आईएएस ऑफिसर की संख्या 452 थी।
  • Rajasthan राज्य में कुल कार्य कर रहे आईएएस officers की संख्या 322 थी।
  • Tamil Nadu राज्य में कुल कार्य कर रहे आईएएस officers की संख्या 318 थी।
  • Andhra Pradesh राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस officers की संख्या 314 थी।
  • Maharashtra राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस officers की संख्या 253 थी।
  • Punjab राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 232 थी।
  • Delhi में कार्य कर रहे कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 211 थी।
  • Haryana राज्य में कुल, कार्य कर रहे आईएएस ऑफिसर की संख्या 190 थी।
  • Madhya Pradesh राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 183 थी।
  • Karnataka राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 159 थी।
  • Kerala    राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 157 थी।
  • West Bengal राज्य में कार्यशील कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 134 थी।
  • Odisha    राज्य में कार्य कर रहे कुल आईएएस ऑफिसर की संख्या 119 थी।
  • Jammu & Kashmir राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 67 थी।
  • Chandigarh में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 35 थी।
  • Meghalaya राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 27 थी।
  • Arunachal Pradesh राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 26 थी।
  • Mizoram में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 26 थी।
  • Nagaland राज्य में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 23 थी।
  • Tripura    में नियुक्त किए गए कुल आईएएस officers की संख्या 19 थी।
  • Sikkim    में नियुक्त किए गए कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 10 थी।
  • Pondicherry में नियुक्त किए गए कुल  आईएएस अधिकारियों की संख्या 5 थी।
  • Goa में नियुक्त किया गया कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 2 थी।
  • Andaman & Nicobar में 1 आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई थी।
  • Telangana में भी 1 आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई थी।

अलग-अलग राज्य में हर साल कुछ आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। राज्यों में आईएएस officers की संख्या लगभग इसी के आस पास रहती है।

सबसे ज्यादा आईएएस देने वाला राज्य कौन है?

यूपीएससी के latest result के अनुसार 180 में से 24 आईएएस उम्मीदवार अकेले राजस्थान से थे। वर्तमान में सबसे ज्यादा आईएएस देने वाला राज्य राजस्थान है।

आईएएस का फॉर्म कब निकलेगा 2023?

UPSC CSE 2023 के लिए फॉर्म भरने की तारीख 1 फरवरी 2023 से लेकर 21 फरवरी 2023 थी।

1 साल में कितने आईएएस बनते हैं?

यूपीएससी के results के अनुसार हर साल भारत में कुल 180 उम्मीदवारों का आईएएस में चयन होता है।

IAS के लिए उम्र सीमा क्या है?

सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आईएएस बनने के लिए आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलती है।

Conclusion

ऊपर दिया गया इस आर्टिकल में हमने बात किया कि भारत में कुल कितने आईएएस अधिकारी हैं?

आईएएस अधिकारी का पद वर्तमान समय में देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में आता है।

ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि भारत में कुल कितने आईएएस अधिकारी हैं और यहां हमने इसी की चर्चा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *