महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 West Bengal | Mahila ke liye 12th pass sarkari Naukri 2023 West Bengal 

इस आर्टिकल में हम महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 West Bengal के बारे में बात करेंगे। 

West Bengal की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 में कौन-कौन से सरकारी नौकरियों की भर्ती निकली है? 

पश्चिम बंगाल राज्य सरकार समय-समय पर राज्य के 12वीं पास पुरूष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी की भर्ती निकालती रहती है। 

साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जिन सरकारी नौकरियों की भर्ती निकाली जाती है, उनके लिए भी हर राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 West Bengal

यहां हम, 2023 में पश्चिम बंगाल में 12वीं पास उम्मीदवारों (महिलाओं) के लिए निकाली गई govt. jobs भर्तियों के बारे में बात करेंगे। 

साथ ही हम उन सरकारी नौकरियों की भी बात करेंगे जो केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई है और जिनके लिए पश्चिम बंगाल की 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 

आज हम जानेंगे

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 West Bengal 

West Bengal की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 की मुख्य सरकारी नौकरियों में से कुछ नाम निम्नलिखित हैं –

  • DHFWS Purba Medinipur Recruitment 2023
  • Kolkata Municipal Corporation (KMC) Recruitment 2023
  • Indian Coast Guard Recruitment 2023
  • Indian Navy Recruitment 2023
  • SSC CHSL और SSC Stenographer 2023
  • SSC MTS और SSC GD Constable 2023
  • आदि

DHFWS Purba Medinipur Recruitment 2023

District Health and Family Welfare Samiti Purba Medinipur (DHFWS पूर्व मेदिनीपुर) ने पश्चिम बंगाल में Medical Officer, Laboratory Technician एवं कुछ अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। 

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 20 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2023 है। 

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग है। 

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी चाहिए। 

इसका official notification wbhealth.gov.in पर जारी किया गया है। 

सभी योग्यताओं की जांच कर के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Kolkata Municipal Corporation (KMC) Recruitment 2023

कोलकाता नगर निगम (KMC) ने कोलकाता-पश्चिम बंगाल में स्टाफ नर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन (lab technician) के posts पर भर्ती के लिए kmcgov.in पर अधिसूचना जारी की है। 

इस भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और संबंधित क्षेत्र में Diploma की डिग्री है। 

इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2023 से पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना से उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के संबंध में विस्तार से जानकारी लेकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

भर्ती के अंतर्गत Staff Nurse, Lab Technician, Assistant और Pharmacist के पदों पर भर्ती होनी है। 

Official notification से पूरी जानकारी लेकर इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2023

All India भर्ती में, Indian Coast Guard में भी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई है। 

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 255 Navik Posts पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 

जरुरी शैक्षणिक योग्यताओं की बात करें तो इसके लिए 10वीं और 12वीं पास की योग्यता मांगी गई है। 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2023 है। 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इस भर्ती के संदर्भ में जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना अच्छे से पढ़ लेनी चाहिए। 

Indian Navy Recruitment 2023

All India भर्ती में ही, भारतीय जल सेना यानी Indian Navy में भी भर्ती निकाली गई है। 

Indian Navy ने अखिल भारतीय में 10+2 (बी.टेक) कैडेट प्रवेश योजना के पदों पर भर्ती के लिए joinindiannavy.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। 

इसके अंतर्गत कुल 35 पदों पर भर्ती होनी है। 

जरुरी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से physics, chemistry और maths के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना जरूरी है। 

SSC CHSL और SSC Stenographer 2023

Combined Higher Secondary Level (CHSL) की परिक्षा SSC द्वारा देशभर में LDC, DEO, PA/SA आदि पदों पर नियुक्ति के लिए 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए ली जाती है। 

SSC CHSL 2023 के लिए notification SSC द्वारा दिसंबर 2022 में ही जारी किया गया था। 

SSC CHSL tier 1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2023 है, और tier 1 की परीक्षा मार्च 2023 में होगी। 

CHSL tier 2 की परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2023 में होने की संभावना है। 

All India level पर, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ही SSC हर साल Stenographer की भी परिक्षा लेता है। 

SSC Stenographer 2022-23 के लिए SSC ने notification अगस्त 2022 में ही जारी किया गया था और इसकी लिखित परीक्षा भी 2022 में हो चुकी है जिसकी नियुक्ति 2023 में होगी। 

SSC stenographer के लिए skill set की परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित होगी। 

SSC Stenographer 2023-24 के लिए भी notification SSC अगस्त 2023 में जारी कर सकता है। 

इसकी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2023 में ली जाएंगी एवं भर्ती प्रक्रिया 2024 में पूरी होगी। 

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in visit कर सकते हैं। 

SSC MTS और SSC GD Constable 2023

SSC 10th level पर, 10वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए हर साल SSC MTS और SSC GD Constable की परीक्षा लेता है। 

SSC MTS 2023 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन SSC द्वारा जारी की जा चुकी है। 

इसके लिए आवेदन 18 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2023 है। 

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in visit कर सकते हैं। 

MTS की ही तरह SSC हर साल 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए SSC General Duty Constable Exam भी आयोजित करता है। 

SSC GD Constable 2023 के लिए notification 27 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी। 

और इसकी परीक्षा अब 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक SSC द्वारा अयोजित की जाएगी। 

SSC GD Constable 2023-24 के लिए भी आधिकारिक अधिसुचना SSC द्वारा अक्टूबर-नवंबर 2023 में जारी की जा सकती है। 

इन परीक्षाओं की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in समय-समय पर visit करते रहना चाहिए। 

इन्हें भी पढ़ें

12वीं पास महिलाओं के लिए अन्य सरकारी नौकरियां 

ऊपर बताए गए इन नौकरियों के अलावा भी 12वीं पास वालों के लिए और भी कई भर्तियां निकलती हैं। 

हर राज्य में समय-समय पर police भर्ती आदि निकाली जाती है। 

इसके अलावा Defence fields में Indian army, CRPF आदि समय और भी कई भर्तियां निकलती है जिनके लिए 12वीं पास पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

उम्मीदवार जो सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करते हैं उन्हें समय-समय पर नौकरियों की जांच करते रहना चाहिए ताकि आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर उन्हें समय पर उसकी जानकारी मिल सके। 

Latest सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए official website देखें –

हर राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में जरूरत पड़ने पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं। 

उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे समय-समय पर नौकरी निकालने वाले सरकारी विभागों से संबंधित official websites को लगातार visit करते रहें, और कोई भी भर्ती निकलने पर उसकी जानकारी प्राप्त करें। 

आज के समय में न्यूज़, सोशल मीडिया आदि से आसानी से किसी भी नौकरी की भर्ती निकलने पर इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

किसी भी भर्ती की विस्तार से जानकारी के लिए सबसे अच्छा यही रहता है कि उम्मीदवार official website पर जारी की गई official notification से जानकारी प्राप्त करें। 

Conclusion

इस लेख में हमने पश्चिम बंगाल की 12वीं पास महिलाओं के लिए 2023 की सरकारी नौकरियों के बारे में बात की है। 

West Bengal की 12वीं पास महिलाओं के लिए अभी कई सरकारी नौकरियों के अवसर हैं। 

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगी महिला उम्मीदवारों को समय-समय पर सरकारी जॉब भर्ती के खबरों की जांच करते रहना चाहिए। 

संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट से भी वे भर्तियों की आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकती हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *