टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए? | Topper banne ke liye kitne ghante padhna chahiye

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए?’ । 

दोस्तों कम से कम स्कूल में तो, बहुत से या कहें लगभग सभी विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो टॉपर बनना चाहते हैं। 

अब टॉपर बनने के लिए परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने होते हैं, और जाहिर है उसके लिए सबसे ज्यादा पढ़ाई भी करनी होती है। 

सामान्यतः ऐसा ही होता है कि जो टॉपर होते हैं वे काफी ज्यादा समय पढ़ाई को देते हैं। 

अब इसी से संबंधित एक बहुत ही कॉमन प्रश्न जो कभी ना कभी हर विद्यार्थी के मन में आता ही है कि आखिर टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? 

या कितने घंटे पढ़कर‌ टॉपर बना जा सकता है? 

इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे। 

टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

यदि आपके मन में भी यह प्रश्न है कि टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

इस लेख में आपको इस प्रश्न से संबंधित आपके कई सवालों के जवाब मिलेंगे। 

आज हम जानेंगे

टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

ज्यादातर विशेषज्ञों का ऐसा मानना रहा है कि टॉपर बनने के लिए विद्यार्थियों को 1 दिन में औसतन 6-7 घंटे तो पढ़ाई करनी चाहिए। 

हालांकि यह कोई आधिकारिक data या बहुत ज्यादा रिसर्च आदि से पता लगाई गई बात नहीं है, लेकिन एक औसतन आंकड़े के रूप में हम ऐसा कह सकते हैं कि टॉपर बनने के लिए 1 दिन में 6-7 घंटे तो पढ़ाई करनी ही चाहिए। 

असल में, टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, इसके जवाब में कई चीजें मायने रखती हैं। 

टॉपर बनने के लिए आप कितने घंटे पढ़ते हैं सिर्फ वही जरूरी नहीं होता, बल्कि –

  • आपकी बुद्धि कैसी है?
  • आप कितनी लगन और मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं? 
  • आपकी मानसिकता कैसी है?
  • आप किससे और किस तरह से पढ़ रहे हैं?
  • आपका मार्गदर्शन कैसा है?
  • आप कौन सी परीक्षा में टॉप करना चाहते हैं?
  • आदि‌

यह सभी चीजें जरूरी हो जाती हैं। 

जाहिर है हर विद्यार्थी पढ़ाई में एक जैसा नहीं होता है। 

किसी को चीजें जल्दी समझ में आती हैं तो किसी को देर से। 

ऐसे में उन दोनों के लिए टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, इसका समय अलग-अलग हो जाएगा। 

आप पढ़ाई में कितने‌ मेहनत और लगन के साथ लगे हैं, यह भी बहुत जरूरी है। 

अगर आप 3 से 4 घंटे भी बिल्कुल मन से पढ़ाई करते हैं, तो वह कई गुना अच्छा है 8 से 10 घंटे बैठकर सिर्फ पढ़ाई की कोशिश करने से। 

फिर अलग-अलग विद्यार्थियों की मानसिकता भी अलग-अलग हो सकती है, और उस हिसाब से भी उन्हें टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना होगा, यह समय अलग-अलग ही होगा। 

इसके बाद, हालांकि टॉपर बनने के लिए पढ़ाई में ज्यादातर self-study की ही बात आती है, लेकिन आप किस तरह के किताबों या टीचर से पढ़ते हैं, यह भी जरूरी है।

क्योंकि अगर आपके टीचर और किताबें अच्छी होंगी तो निश्चय ही आप चीजों को जल्दी समझेंगे और आपको पढ़ाई में उतना ही कम समय देना होगा। 

विद्यार्थियों को overall किस तरह का मार्गदर्शन मिल रहा है, यह भी निर्धारित करता है कि उन्हें टॉपर बनने के लिए कितना समय पढ़ाई में देना होगा। 

सही guidance के साथ टॉपर बनने के लिए विद्यार्थियों को कम समय लगेगा। 

जबकि यदि मार्गदर्शन ही गलत हुआ तो ज्यादा पढ़ाई करने के बावजूद उन्हें टॉपर बनने के लिए समय लग सकता है। 

अब परीक्षाएं भी अलग-अलग होती हैं। 

अगर हम निचली कक्षाओं की, या फिर 9वीं 10वीं या फिर 11वीं 12वीं की परीक्षा की भी बात करें तो उनमें टॉपर बनने के लिए आपको पढ़ाई में जितना समय देना होगा, और उसके मुकाबले अगर आप यूपीएससी जैसी परीक्षा की बात करते हैं तो उसमें टॉपर बनने के लिए आपको जितना समय देना होगा, वह काफी अलग अलग होगा। 

तो, टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए? इसका सही जवाब होगा कि यह अलग-अलग विद्यार्थियों के हिसाब से अलग-अलग होता है। 

एक विद्यार्थी को यदि टॉपर बनना है तो उसे कितने घंटे पढ़ना होगा यह ऊपर बताए गए सभी कारकों पर निर्भर करता है। 

उस विद्यार्थी के साथ इन सभी कारकों को लेकर जैसी स्थिति होगी, उसी हिसाब से टॉपर बनने के लिए उसे ज्यादा या कम समय पढ़ना पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

टॉपर बनने के लिए कैसे पढ़ना चाहिए?

अब इससे संबंधित एक और सवाल आ जाता है कि टॉपर बनने के लिए किस तरह से पढ़ाई करनी चाहिए? 

यानी कि टॉपर बनने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान या कहें परीक्षा की तैयारी के दौरान कौन-कौन सी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

तो, वैसे तो हर विद्यार्थी के पढ़ाई करने का भी अपना एक तरीका होता है, जो हर विद्यार्थी के लिए अलग अलग हो ही सकता है। 

पर ऐसी कुछ सामान्य बातें या points भी हैं, जो हर विद्यार्थी के लिए लागू होती हैं। 

यानी कि ऐसी बातें जो हर विद्यार्थी को ध्यान में रखनी चाहिए, यदि वे टॉपर बनना चाहते हैं तो। 

टॉपर बनने के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  • रोज नियमित तय समय तक पढ़ाई करें।
  • स्मार्ट स्टडी करें।
  • हर टॉपिक के concept को अच्छे से समझें।
  • सही से नोट्स तैयार करें।
  • सवाल पूछने से हिचकिचाए नहीं।
  • सही से revision करें।
  • परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट/मॉडल पेपर सॉल्व करें।
  • सभी subjects को importance दें।
  • कमजोर सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दें।
  • पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने न दें।
  • पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
  • आदि।

कुल मिलाकर, ऊपर बताई गई यह सारी ऐसी बातें हैं, जिनका अगर आप ध्यान रखते हैं तो आप अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे और अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। 

और अगर आप यह दोनों ही चीजें बहुत ही अच्छे से कर लेते हैं तो निश्चय ही आप टॉपर भी बन सकते हैं। 

टॉपर बनने का कोई एक fixed formula नहीं होता है, कि अगर आप ऐसा करेंगे तो topper बन ही जाएंगे। 

एक विद्यार्थी के तौर पर आप अपनी तरफ से पूरी पूरी कोशिश करते हैं, आपसे जितना हो सके और जितना जरूरी है उतने अच्छे से पढ़ाई करते हैं, परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो सबसे ज्यादा अंक लाकर किसी परीक्षा में टॉपर बनना कोई असंभव काम नहीं है। 

टॉपर स्टूडेंट कितने घंटे पढ़ते हैं?

यह समय, अलग-अलग स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग होता है। औसतन, टॉपर बनने वाले विद्यार्थियों का कहना रहता है कि वे दिन में 5-6 घंटे पढ़ाई करते हैं।

गेट आकांक्षी को कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

GATE की प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक होती है। विद्यार्थियों के अनुसार इसके लिए उन्हें दिन में 6-7 घंटे तो पढ़ना ही चाहिए।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए?

विद्यार्थियों को रात में ज्यादा से ज्यादा 12 – 1 बजे तक ही पढ़ाई करने का सुझाव दिया जाता है। क्योंकि विद्यार्थियों के लिए समय पर सोकर उनकी नींद पूरी करना भी जरूरी है।

Conclusion

ऊपर इस आर्टिकल में हमने, टॉपर बनने के लिए कितना घंटा पढ़ना चाहिए? इस टॉपिक पर विस्तार से चर्चा की है। 

उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़कर आपको इस प्रश्न से संबंधित अपने कुछ सवालों के जवाब मिले होंगे। 

यदि आपके मन में कोई भी प्रश्न रहा है, तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *