लेखपाल भर्ती सिलेबस 2022 | Lekhpal bharti syllabus in hindi

इस आर्टिकल में हम लेखपाल भर्ती सिलेबस 2022 के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों जब भी हम सरकारी नौकरियों की बात करते हैं तो, सामान्यत: रेलवे, एसएससी, बैंकिंग, स्टेट डिपार्टमेंट, डिफेंस आदि की ही बात करते हैं।

परंतु इनके अलावा भी सरकारी नौकरियों के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।

भारत सरकार के अंतर्गत बहुत सारे विभाग हैं और उन बहुत सारे विभागों में बहुत सारे पद पर नौकरियां होती है। 

ऐसी ही एक सरकारी नौकरी लेखपाल की भी होती है। लेखपाल भी एक सरकारी पद है, और जिन विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होती है, वे इसकी परीक्षा में बैठते हैं।

लेखपाल भर्ती सिलेबस 2022

दूसरे किसी की नौकरी की तरह इसकी परीक्षा में सफल होने के लिए भी लेखपाल भर्ती सिलेबस की पूरी जानकारी होना जरूरी है।

यहां हम मुख्य तौर पर लेखपाल भर्ती सिलेबस 2022 के बारे में ही विस्तार से बात करेंगे।

लेखपाल भर्ती सिलेबस के बारे में जानने के साथ-साथ लेखपाल की भर्ती से जुड़े दूसरे जरूरी बातों को भी जानेंगे।

आज हम जानेंगे

लेखपाल भर्ती सिलेबस 2022

लेखपाल के सिलेबस के बारे में जानने से पहले लेखपाल की नौकरी या कहें इस पद के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है।

लेखपाल एक सरकारी कर्मचारी होता है, जो राजस्व विभाग यानी कि revenue department के अंतर्गत काम करता है। दो तरह के लेखपाल होते हैं।

पहला राजस्व लेखपाल जो आवासीय और व्यावसायिक जमीन से जुड़े काम देखते हैं।

और दूसरा चकबंदी लेखपाल, जो कृषि भूमि या खेतों की जमीन से जुड़े काम देखता है।

लेखपाल का मुख्य काम ग्रामीण इलाको की जमीनो से जुड़े रिकार्ड रखने का होता है, जैसे जमीन का नाप लेना, खरीदी, बिक्री का रिकार्ड रखना आदि।

हालांकि इसके अलावा लेखपाल कई तरह के प्रमाण पत्र जैसे आय और जाति प्रमाण पत्र आदि भी बनाते हैं।

Jobs

जब किसी क्षेत्र में किसी आपदा की वजह से कोई नुकसान आदि होता है, तो लेखपाल ही उसका पूरा ब्यौरा संबंधित विभाग को भेजते हैं, जिससे की सरकार को राहत कार्य और मुआवजे देने में सहायता मिलती है।

एक लेखपाल के कार्यक्षेत्र में चार से पांच गांव आते हैं।

चूंकि लेखपाल revenue department के अंतर्गत आने वाला पद है इसलिए इसके लिए परीक्षा state SSC लेता है।

इस साल यानी 2022 की बात करें तो उत्तर प्रदेश राज्य में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

यूपीएसएसएससी (UPSSSC – Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) भर्ती अधिसूचना 2022 के साथ ही UP Lekhpal Syllabus और UP Lekhpal Exam Pattern भी जारी कर दिया गया है।

इस परीक्षा के अंतर्गत कई विषय और उनके कई सारे topics आते हैं, जिनकी सही जानकारी होना जरूरी है।

आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में 8000 से ज्यादा लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, इच्छुक उम्मीदवार सिलेबस आदि की पूरी जानकारी के साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Lekhpal Syllabus 2022 

लेखपाल के पद पर चयन प्रक्रिया की बात करें तो लेखपाल की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (interview) ये दो चरण होते हैं।

इसमें से लिखित परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। Eligibility list में shortlist होने के लिए उम्मीदवार को इस written परीक्षा में cut off marks से ज्यादा लाने होते हैं।

यह लिखित परीक्षा 100 अंको की होती है, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। 

इस परीक्षा में –

  • हिन्दी
  • सामान्य ज्ञान 
  • maths और 
  • ग्राम समाज और विकास 

से प्रश्न पूछे जाते हैं, हर सेक्शन में 25-25 प्रश्न होते हैं। यानी की 1-1 अंक का हर प्रश्न होता है।

UP Lekhpal General Hindi Syllabus 2022

इस लेखपाल की परीक्षा में सामान्य हिंदी से कुल 25 अंकों के लिए 25 MCQ प्रश्न होते हैं। Syllabus में, सामान्य हिंदी से आपको निम्नलिखित विषय तैयार करने चाहिए-

  • वाक्य संशोधन
  • सन्धियां
  • लिंग
  • वचन
  • रस
  • अलंकार
  • वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
  • त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द
  • लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
  • वर्तनी
  • समास
  • पर्यायवाची
  • विलोम
  • तत्सम एवं तदभव
  • कारक
  • आदि

UP Lekhpal Mathematics syllabus 2022

इस परीक्षा में दूसरा सेक्शन mathematics का होता है, जिसमें 25 अंकों का weightage होता है।

इस सेक्शन में भी 25 अंकों के 25 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। इसके लिए मैथमेटिक्स के सिलेबस में निम्नलिखित topics included होते हैं –

  • युगपत समीकरण
  • द्विघातीय समीकरण
  • लाभ हानि
  • आंकड़े
  • संख्या प्रणाली
  • प्रतिशत
  • तथ्यों का वर्गीकरण
  • तथ्यों का निरूपण
  • बार चार्ट
  • पाई चार्ट
  • हिस्टोग्राम
  • आवृत्ति बहुभुज
  • आवृत्ति
  • आवृत्ति वितरण
  • तालिका बनाना
  • एलसीएम और एचसीएफ के बीच संबंध
  • समांतर चतुर्भुज की परिधि और क्षेत्रफल
  • परिधि और वृत्त का क्षेत्र
  • क्षेत्र प्रमेय
  • त्रिभुज और पाइथागोरस प्रमेय
  • आयत और वर्ग
  • समलंब
  • संचयी आवृत्ति
  • केंद्रीय माप: समानांतर माध्य, माध्य और मोड
  • एलसीएम और एचसीएफ
  • आदि

UP Lekhpal सामान्य ज्ञान (GK & GS) Syllabus 2022

इस खंड में में भी 25 प्रश्न होते हैं। इन प्रश्नों से विभिन्न विषयों जैसे कि करंट अफेयर्स, न्यूज, हिस्ट्री, ज्योग्राफी आदि के बारे में उम्मीदवार के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।

उम्मीदवार को इस सेक्शन के लिए भी अच्छे से तैयारी करनी होती है। सामान्य ज्ञान के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों में निम्नलिखित topics included होते हैं- 

  • सामान्य विज्ञान
  • भारतीय इतिहास
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करंट अफेयर्स
  • संस्थानों से विभिन्न विषय
  • भारत की भौतिक / पारिस्थितिकी
  • विश्व भूगोल और जनसंख्या
  • किफायती, सामाजिक और जनसांख्यिकीय मुद्दे
  • भारत के वित्तीय, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक 
  • आदि

UP Lekhpal Rural Development and Rural Society Syllabus

यह section चारों विषयों में से सबसे ज्यादा syllabus cover करता है, और इसका भी 25 अंकों का वेटेज होता है।

लेखपाल की भर्ती के लिए rural development and rural society syllabus में निम्नलिखित topics included रहते हैं –

  • ग्रामीण प्रशासन – घटक और राजस्व का कार्य
  • भारतीय समाज के कारक
  • कमजोर वर्गों की समस्याएं – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
  • ग्रामीण संस्थागत प्रणाली- धार्मिक और सहयोग
  • राजस्व प्रशासन – घटक और कार्य
  • ग्रामीण विकास के लिए योजनाएं 
  • लोगों की भागीदारी और गैर सरकारी संगठन की भूमिका
  • भारतीय ग्रामीण समाज- प्रकृति और विशेषताएं
  • ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन – संस्कृतकरण, पश्चिमीकरण और आधुनिकीकरण
  • ग्रामीण रोजगार के स्रोत
  • ग्राम विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं –
  1. अंत्योदय अन्न योजना
  2. स्वजल धर योजना
  3. राजीव गांधी ग्राम विद्युतीकरण योजना
  4. कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना
  5. मध्याह्न भोजन कार्यक्रम
  6. एनआरएलएम
  7. इंदिरा आवास योजना
  8. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  9. आदर्श ग्राम योजना
  10. सहकारी विकास योजना
  11. सूखा विकास कार्यक्रम
  12. एमजीएनआरईजीए
  13. जवाहर ग्राम समृद्धि योजना
  14. अन्नपूर्णा योजना
  15. किसान रथ योजना
  16. अंबेडकर ऊर्जा कृषक सुधार योजना
  17. आम आदमी बीमा योजना 
  18. संजीवनी बीमा योजना
  19. आदर्श नगर योजना
  20. संसद आदर्श ग्राम योजना
  21. IWMP
  22. ग्राम विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाएं :
  23. किसान पेंशन योजना
  24. वन्देमातरम योजना
  25. प्रियदर्शनी योजना
  26. शुद्ध पेयजल योजना
  27. पेंशन योजना
  28. प्रधानमंत्री आवास योजना
  29. कन्या विद्या धन योजना
  30. आदि जैसे योजनाएं

इसके अलावा भी रूरल डेवलपमेंट और रॉयल सोसायटी से संबंधित जितने भी चीजें आती हैं, इसमें उन सभी से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने UP Lekhpal  Syllabus 2022 के बारे में बात की है।

राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाली नौकरियों में लेखपाल भी एक अच्छी सरकारी नौकरी है जिसके लिए बहुत से विद्यार्थी परीक्षा देते हैं।

इसकी लिखित परीक्षा पास करने के लिए सिलेबस की सही जानकारी होना जरूरी है।

यहां हमने UP Lekhpal  Syllabus 2022 के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *