सोशल साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं? | Social Science me kitne subject hote hain

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘सोशल साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?’। 

सोशल साइंस में कितने विषय होते हैं? सोशल साइंस के अंदर कितने सब्जेक्ट आते हैं? 

दोस्तों 10वीं कक्षा तक हम सोशल साइंस को एक ही विषय के रूप में पढ़ते हैं, जिसके अंदर बस इतिहास, भूगोल और राजनीतिक विज्ञान आदि विषय रहते हैं। 

10वीं के बाद से और फिर आगे ग्रेजुएशन आदि में भी सोशल साइंस के सभी विषय अलग-अलग बंटकर खुद एक विषय बन जाते हैं। 

अब इसी से संबंधित एक सवाल जो कभी न कभी हर विद्यार्थी के मन में आता ही है, कि आखिर साइंस के अंदर कुल मिलाकर कितने सब्जेक्ट होते हैं?

या इसे ऐसे कहें कि सोशल साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं? 

इस आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर इसी पर बात करेंगे। 

सोशल साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

जानेंगे कि सोशल साइंस के अंदर कुल कितने विषय आते हैं। 

इस टॉपिक की विस्तार से, और पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। 

आज हम जानेंगे

सोशल साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

सोशल साइंस के अंतर्गत आने वाले कुछ सबसे मुख्य विषय हैं –

  • इतिहास (History)
  • भूगोल (Geography)
  • राजनीति विज्ञान (Political Science)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • मनोविज्ञान (Psychology)
  • लोक प्रशासन (Public Administration)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • अंतरराष्ट्रीय अध्ययन (International Studies)
  • दर्शनशास्त्र (Philosophy)
  • पुरातत्व (Archeology)
  • नागरिक शास्त्र (Civics)
  • नीति शास्त्र (Ethics)
  • मानव विज्ञान (Human Science)
  • अपराध विज्ञान (Criminology)
  • पर्यावरण योजना (Environmental Plan)
  • सामुदायिक विकास (Community Development)
  • पर्यावरण परिस्थितिकी (Environmental Ecology)
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health)
  • जनसांख्यिकी (Demography)
  • आदि

इनके अलावा सोशल साइंस के अंतर्गत और भी कई विषयों के नाम आ सकते हैं। 

जैसे Anthropology, Cultural Studies, Social Work, Communication Studies आदि भी सोशल साइंस यानी सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत आने वाले विषय ही हैं। 

असल में सोशल साइंस अपने आप में एक broad field of study है, जिसके अंतर्गत बहुत से sub disciplines (यानी subjects) आते हैं। 

Social Science के कुछ primary/Major subjects हैं, जैसे इतिहास, भूगोल, नागरिक, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि जिनका काफी बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। 

इसके बाद वे विषय आते हैं, जो इन मुख्य विषयों की तुलना में थोड़े कम पॉपुलर हैं। 

फिर सोशल साइंस के अंदर के इन विषयों के भी अपने sub disciplines (यानी उनके अंदर आने वाले सब्जेक्ट) हो सकते हैं।

सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत आने वाले विषय –

अब हम एक-एक करके सोशल साइंस यानी सामाजिक विज्ञान के अंदर आने वाले कुछ सबसे मुख्य विषयों के बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं –

1. इतिहास (History)

इतिहास सामाजिक विज्ञान के सबसे मुख्य और लोकप्रिय विषयों में से एक है। 

History में हम मूल रूप से पूरे मानव समाज के अतीत में हुई सभी महत्वपूर्ण घटनाओं आदि के बारे में ही पढ़ते हैं। 

अब इतिहास के अंदर भी modern history और ancient history आदि जैसे इसके खुद के part या subtopics होते हैं, जिसमें से विद्यार्थी अपने प्रोफेशन आदि के हिसाब से उन्हें पढ़ते हैं। 

2. भूगोल (Geography)

भूगोल भी सामाजिक विज्ञान के सबसे मुख्य विषयों में आता है। 

भूगोल विषय में आप मूल रूप से पृथ्वी, उसके वातावरण और उसके भौतिक विशेषताओं आदि के बारे में पढ़ते हैं। 

भूगोल की पढ़ाई करके आज आप काफी अच्छी नौकरियों की तरफ जा सकते हैं। 

सरकारी नौकरियां के लिए कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में भी भूगोल विषय महत्वपूर्ण रहता है। 

3. राजनीति विज्ञान (Political Science)

इतिहास और भूगोल की ही तरह राजनीतिक विज्ञान भी सोशल साइंस के प्राइमरी विषयों में आता है। 

बहुत से विद्यार्थी 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में पॉलिटिकल साइंस मुख्य विषय के तौर पर लेकर पढ़ाई करते हैं। 

इस विषय में मूल रूप से पढ़ना तो देश और राजनीति के बारे में ही होता है। 

राजनीतिक विज्ञान पढ़कर आप टीचर या लेक्चर आदि आसानी से बन सकते हैं।

4. अर्थशास्त्र (Economics)

10वीं तक के सामाजिक विज्ञान में हमें, इतिहास और भूगोल के साथ मिलकर अर्थशास्त्र भी यानी इकोनॉमिक्स भी पढ़ना होता है। 

सामाजिक विज्ञान के इस विषय में हम मूल रूप से देश और देश की अर्थव्यवस्था के बारे में पढ़ते हैं। 

बैंकिंग, टैक्स, शेयर बाजार ये सभी जरूरी चीज इकोनॉमिक्स के अंदर ही पढ़नी होती हैं। 

इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करके भी आप काफी अच्छे क्षेत्रों में अच्छा करियर बना सकते हैं। 

5. मनोविज्ञान (Psychology)

विशेष तौर पर आज के समय में, साइकोलॉजी पढ़ने में विद्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ी है और इस विषय के विद्यार्थियों की मांग भी रहती है। 

मनोविज्ञान अपने आप में काफी बड़ा विषय है जिसकी विद्यार्थियों को काफी गहनता से पढ़ाई करनी होती है। 

अच्छे साइकोलॉजिस्ट आज के समय में एक काफी अच्छा और प्रतिष्ठित करियर ऑप्शन है।

6. लोक प्रशासन (Public Administration)

लोक प्रशासन की सामाजिक विज्ञान का एक महत्वपूर्ण और काफी विद्यार्थियों द्वारा चुने जाने वाला विषय है। 

लोक प्रशासन में हम मूल रूप से प्रशासन के सिद्धांत, लोक नीति निर्माण, विकास प्रबंधन, वित्तीय प्रशासन आदि जैसी चीजों के बारे में पढ़ना होता है। 

Public Administration की पढ़ाई करके आप प्रशासनिक सेवाओं में भी अच्छा करियर बना सकते हैं। 

7. समाजशास्त्र (Sociology)

Sociology में मानव समाज का अध्ययन होता है। 

सोशल साइंस के इस विषय में हम human society, social behaviour और societal institutions आदि के बारे में पढ़ते हैं। 

आर्ट्स स्ट्रीम के बहुत से विद्यार्थी 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में समाजशास्त्र विषय को लेकर इसकी पढ़ाई करते हैं।

8. दर्शनशास्त्र (Philosophy)

सोशल साइंस के प्राइमरी और सबसे broad subjects में एक नाम फिलोसोफी का भी आता है। 

फिलासफी सब्जेक्ट को एक तरह से हम लॉजिक, एथिक्स, सौंदर्य शास्त्र तत्व और चीज़ों के ज्ञान  का एकत्रित रूप कह सकते हैं। 

Broad subject होने के कारण इसके अंतर्गत खुद, एनालिटिकल फिलासफी, क्वांटम फिजिक्स फिलासफी, बिजनेस एथिक्स आदि जैसी कई शाखाएं होती हैं। 

9. पुरातत्व (Archeology)

बहुत से विद्यार्थी आर्कियोलॉजी को एक अच्छे करियर ऑप्शन के रूप में देखते हैं। 

Archeology यानी पुरातत्व में विद्यार्थियों को रिसर्च और खुदाई के दौरान मिली पुरानी चीजों और उनसे जुड़ी सभ्यताओं आदि के बारे में पढ़ना होता है। 

वैसे विद्यार्थियों के लिए यह काफी रोचक विषय है और आज के समय में इसमें अच्छा करियर भी बनाया जा सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें

तो यही सारे कुछ सोशल साइंस के सबसे मुख्य विषय थे। 

इनके अलावा जो और कुछ विषय बचते हैं, वह भी अपने आप में काफी अच्छे हैं और बहुत से विद्यार्थी उनका भी चुनाव करते हैं। 

FAQ

सोशल साइंस के कितने विषय होते हैं?

भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन, दर्शनशास्त्र आदि ही सामाजिक विज्ञान के कुछ सबसे मुख्य विषय होते हैं।

सामाजिक विज्ञान में कितने भाग हैं?

इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान आदि सामाजिक विज्ञान के कुछ मुख्य भाग/सब्जेक्ट्स हैं। इनके अलावा भी सामाजिक विज्ञान में और कई सारे सब्जेक्ट होते हैं।

सामाजिक विज्ञान का दूसरा नाम क्या है?

सामाजिक विज्ञान को ही अंग्रेजी में सोशल साइंस कहा जाता है। कई जगह आपको इसका नाम समाजशास्त्र भी देखने को मिल सकता है, हालांकि समाजशास्त्र सिर्फ sociology को कहा जाता है।

सामाजिक विज्ञान का पिता कौन है?

समाजशास्त्र विषय के जनक के रूप में ‘अगस्टे कॉम्टे’ को जाना जाता है।

Conclusion

भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन, दर्शनशास्त्र आदि ही सामाजिक विज्ञान के कुछ सबसे मुख्य विषय होते हैं। 

यहां हमने इन मुख्य विषयों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी भी ली है। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए informative रहा होगा। 

इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *