रेलवे भर्ती 2022 में कब निकलेगी ? | Railway Recruitment 2022

दोस्तों सरकारी नौकरियों की बात आने पर इंडियन रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। 

सबसे ज्यादा नौकरियां देश में भारतीय रेलवे ही देता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में से बहुत से या कहें ज्यादातर विद्यार्थी रेलवे की अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए ही तैयारी करते हैं। 

Indian Railways समय-समय पर कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकालता रहता है, लगभग हर साल ही रेलवे द्वारा कई अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं। 

हर साल विद्यार्थी रेलवे द्वारा निकाले जाने वाली भर्तियों का इंतजार करते हैं। 

इस साल 2022 में भी विद्यार्थी रेलवे भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उनके मन में यह सवाल है कि रेलवे भर्ती 2022 में कब निकलेगी? 2022 में रेलवे की कौन-कौन सी भर्ती निकली है?

रेलवे भर्ती 2022 में कब निकलेगी ?

इस लेख में हम इसी पर बात करेंगे कि रेलवे भर्ती 2022 में कब निकलेगी? 

2022 में Railway की कौन-कौन सी भर्ती निकली है? यहां हम Railways recruitment 2022 के बारे में जानेंगे।

आज हम जानेंगे

Railway Jobs 2022

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा साल 2022 के लिए भी कई पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन आमंत्रित किया गया है। 

रेलवे द्वारा हर साल निकाली जाने वाली नौकरियों में मुख्य तौर पर रेलवे के अलग-अलग zones में apprentice की भर्तियां आती है। 

Indian Railways को अलग अलग zones में बांटा गया है, और हर zone में लगभग हर साल में अप्रेंटिस पदों पर रेलवे भर्ती निकाली जाती है, इसके अलावा भारतीय रेलवे के अंतर्गत कई अलग अलग विभाग आते हैं, और उन्हें भी समय-समय पर अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली जाती है। 

Railway के अलग-अलग zones में निकाली गई Railway भर्ती 2022 की सूची कुछ इस प्रकार है –

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 2022 में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। 

रेलवे द्वारा यहां कुल मिलाकर 1044 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

योग्यता की बात करें तो इसके लिए दसवीं पास या आईटीआई कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24/5/2022 थी।

Post Name – Apprentice

Total post – 1044

Eligibility – 10th/ITI

Last Date – 24/5/2022

South Central Railway Apprentice भर्ती 2022

साउथ सेंट्रल रेलवे में भी अप्रेंटिस के पदों पर 2022 में भर्तियां निकाली गई है। 

साउथ सेंट्रल रेलवे में कुल मिलाकर 4103 पदों पर रेलवे द्वारा भर्ती निकाली गई है जिसके लिए योग्यता वही दसवीं पास या आईटीआई पास की है। 

यहां ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Post Name – Apprentice

Total post – 4103

Eligibility – 10th/ITI

Last Date – 

CLW apprentice direct recruitment 2022

Indian Railway के अंतर्गत CLW में भी 2022 में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गई है इसमें कुल 493 पदों पर भर्तियां होनी है जिसके लिए 10वीं पास या आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक चलेगी इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

Post Name – Apprentice

Total post – 493

Eligibility – 10th/ITI

Last Date – 3/10/2022

Eastern Railway apprentice भर्ती 2022

पूर्वी रेलवे में भी 2022 में अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। 

कुल 2972 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी जिसके लिए विद्यार्थी 10 मई 2022 तक आवेदन कर सकते थे। इसके लिए भी योग्यता 10वीं/आईटीआई की थी।

Post Name – Apprentice

Total post – 2972

Eligibility – 10th/ITI

Last Date – 10/5/2022

RRC पूर्वी रेलवे भर्ती 2022

Railway Recruitment cell के द्वारा 2022 में अप्रेंटिस के कुल 3336 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

RRC भर्ती 2022 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना रेलवे बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 

Post Name – Apprentice

Total post – 3336

Eligibility – 10th/ITI

उत्तर रेलवे अप्रेंटिस सीधी भर्ती 2022

उत्तर रेलवे में भी अप्रेंटिस के कुल 3093 पदों पर भर्ती हेतु रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

इसके लिए अभी दसवीं पास यह आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 

Post Name – Apprentice

Total post – 3093

Eligibility – 10th/ITI

Last Date – 20/10/2022

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022

दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 3378 पदों पर नियुक्ति के लिए रेलवे द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए दसवीं आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

इससे संबंधित आधिकारिक अधिसूचना रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

Post Name – Apprentice

Total post – 3378

Eligibility – 10th/ITI

Also read : रेलवे में जॉब कैसे पाएं?

Other Railway 2022 jobs

  • रेल कौशल विकास योजना 2022 – आवेदन करने की अंतिम तिथि 25/03/2022
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सीधी भर्ती 2022 
  • SECR Railway Apprentice recruitment 2022
  • उत्तर मध्य मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2022  – आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022
  • South railway direct recruitment 2022 – आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2022

2022 में Railway के अन्य विभागों में निकाली गई भर्ती

  • DFCCIL – Managers/Executives (IT) – 5 posts – last date 23/08/2022
  • RVNL – Manager, Executives Posts – last date July 2022
  • Bangalore Metro Rail – Managers, Labour Welfare Officer – 11 post – last date 07/07/2022
  • Konkan railway – Assistant security commissioner / RPF 01 post – last date 26/06/2022
  • etc.

यह सारे कुछ मुख्य भर्तियां हैं जो रेलवे द्वारा साल 2022 में निकाली गई है। 

इनमें से कईयों के लिए आवेदन करने की सीमा खत्म हो चुकी है जबकि कई नौकरियों के लिए आवेदन आने वाले समय में किए जाएंगे। 

रेलवे की कोई भी भर्ती निकलने पर उसकी आधिकारिक सूचना इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है जो विद्यार्थी रेलवे के नौकरियों का इंतजार करते हैं उन्हें नियमित तौर पर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट visit करते रहना चाहिए, इससे उन्हें सभी रेलवे भर्तियों की अधिसूचना समय पर मिल जाएगी।

Also read : रेलवे ग्रुप डी में क्या काम होता है? 

Railway group D की परीक्षा भी 2022 में होनी है

रेलवे द्वारा निकाले जाने वाली सबसे मुख्य भर्तियों में एक मुख्य नाम ग्रुप डी का आता है। 

साल 2022 की बात करें तो अभी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा भी होनी है। 

हालांकि इसके लिए आवेदन साल 2019 में ही मांगे गए थे, लेकिन कोरोना महामारी और अन्य कई कारणों से अभी तक इसकी परीक्षा नहीं हो पाई है। 

Railway Recruitment board के अनुसार 2022 के जुलाई या अगस्त महीने में ग्रुप डी की परीक्षा ली जा सकती है। 

हालांकि इसके लिए भी अभी आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है, परंतु reports के अनुसार 2022 में ही रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ले ली जानी है। 

इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक सूचना होने पर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी जाएगी।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती 2022 के बारे में बात की है। यहां हमने रेलवे द्वारा साल 2022 में निकाली गई नौकरियों के बारे में जाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *