NIT कॉलेजों की फीस कितनी है? | NIT College Ki Fees Kitni Hai

एनआईटी कॉलेजों की फीस कितनी है?, NIT colleges में कितनी फीस लगती है?, NIT colleges से पढ़ाई करने पर कितना खर्च आता है?

दोस्तों इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एनआईटी कॉलेजेस में दाखिला लेने की सोचने वाले विद्यार्थियों के मन में यह सवाल निश्चित रूप से आता ही होगा।

Engineering करियर के क्षेत्र में सबसे ज्यादा चुने जाने वाले profession में से है।

हर साल लाखों करोड़ों की संख्या में छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं, और जिन्हें आईआईटी नहीं मिल पाता वे NIT में दाखिला लेते हैं।

आज यहां इस लेख में हम मुख्यतः भारत के एनआईटी संस्थानों की फीस की बात करेंगे। पढ़ाई में चाहे कोई भी कोर्स हो, उसकी fees सबसे ज्यादा मायने रखती है।

NIT institutes में दाखिला मिल जाने पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद उम्मीदवारों को प्लेसमेंट में अच्छी नौकरी मिल जाती है।

एनआईटी कॉलेजों की फीस के साथ साथ, NIT क्या है, देश में कितने और कौन-कौन से NIT संस्थान है, दाखिला कैसे ले सकते हैं, दाखिले के लिए योग्यता आदि के बारे में भी जानेंगे।

NIT कॉलेजों की फीस कितनी है?

NIT का पूरा नाम नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (National institute of technology) है, जो कि भारत सरकार के अधीन एक उच्च स्तर का इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान है।

NIT institutes की गिनती देश के अग्रणी इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में होती है।

यदि देश के आईआईटी संस्थानों को छोड़ दिया जाए तो उसके बाद इंजीनियरिंग के लिए NIT ही सबसे बेहतरीन शिक्षण संस्थान है।

NIT में engineering में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन courses के अलावा भी कई सारे कोर्स कराए जाते हैं, B.tech इनमे सबसे लोकप्रिय courses में से है।

आज के समय में देश में कुल 31 एनआईटी इंस्टिट्यूट है जिनमें इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाती है।

साल 2002 तक NIT को REC यानी regional engineering College के नाम से जाना जाता था, पर 2002 में regional engineering College का नाम बदलकर NIT यानी National institute of technology कर दिया गया।

हिंदी में NIT को ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के नाम से जाना जाता है।

आज हम जानेंगे

NIT Colleges की फीस (NIT College Fees)

जैसा हमने ऊपर जाना कि IIT की तरह एनआईटी कॉलेजों में कई सारे कोर्स कराए जाते हैं, और जाहिर है हर कोर्स के हिसाब से फीस अलग-अलग होती है।

यहां हम मुख्यत: एनआईटी में बीटेक की फीस की बात करेंगे।

NIT institutes की fees में Tuition fee, Admission fee, Library fee, Development Fee, Students Group fee, Other Fee, Matriculation & Recognition fee, Sports Affiliation fee, Students Welfare fee, Amenities Fee, Magazine Fee, Association Fee, Registration Fee, Annual Premium for Medi-claim आदि सब कुछ शामिल होता है।

अलग – अलग NIT संस्थान fee का निर्धारण अलग अलग किया हुआ होता है। यदि बेटे की ही बात करें तो अलग-अलग NIT’s में इसकी फीस अलग अलग है।

साथ ही candidate की category भी fee पर प्रभाव डालती है, जिन विद्यार्थियों का कोटा होता है उन्हें उसके अनुसार फीस में छूट मिलती है। इसके अलावा scholarship भी option है।

भारत के NIT Colleges और उनकी फीस

  • NIT Delhi- एनआईटी दिल्ली में बीटेक की 1 साल की फीस 174664 रुपए है।
  • NIT Calicut– एनआईटी कालीकट में बीटेक की 1 साल की फीस 134115 रुपए है।
  • NIT Goa– एनआईटी गोवा में बीटेक की 1 साल की फीस 103450 रुपए है।
  • NIT Durgapur– एनआईटी दुर्गापुर में बेटे की 1 साल की फीस 74450 रुपए है।
  • MNIT Jaipur– एन आई टी जयपुर, राजस्थान में बीटेक की एक साल की फीस 153000 रुपए है।
  • NIT Jalandar– Dr BR Ambedkar NIT Jalandhar में बीटेक की 1 साल की फीस 78550 रुपए है।
  • NIT Hamirpur– एनआईटी हमीरपुर में बीटेक की 1 साल की फीस 78900 रुपए है।
  • NIT Meghalaya– एनआईटी मेघालय में बीटेक की 1 साल की फीस 106500 रुपए है।
  • NIT Jamshedpur– बीटेक की 1 साल की फीस एनआईटी जमशेदपुर में 153500 रुपए है।
  • NIT Manipur– बीटेक की 1 साल की फीस एनआईटी मणिपुर में 77700 रुपए है।
  • NIT Kurukshetra– 1 साल के लिए बीटेक की एनआईटी कुरुक्षेत्र में फीस 91605 रूपए है।
  • NIT Mizoram– एनआईटी मिजोरम में बी टेक जैसे कोर्स के लिए 1 साल की फीस 95750 रुपए है।
  • NIT Patna– एनआईटी पटना से बीटेक जैसे कोर्स के लिए 1 साल की फीस 83700 रुपए है।
  • NIT Raipur– बीटेक जैसे कोर्स के लिए 1 साल की फीस एनआईटी रायपुर से 131500 रुपए है।
  • NIT Nagaland– एनआईटी नागालैंड से बीटेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 105750 रुपए है।
  • NIT Nagpur– बीटेक के कोर्स के लिए नाइटी नागपुर में 1 साल की फीस 123500 रुपए है।
  • NIT Puducherry– एनआईटी पुडुचेरी से आप बीटेक का कोर्स 97800 रुपए प्रति वर्ष की फीस देकर कर सकते हैं।
  • NIT Silchar– एनआईटी सिलचर में बीटेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 81000 रुपए है।
  • NIT Sikkim– NIT Sikkim में बीटेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 89750 रुपए है।
  • NIT Rourkela– बी टेक जैसे कोर्स के लिए एनआईटी राउरकेला में 1 साल की फीस 168000 रुपए है।
  • NIT Srinagar– एनआईटी श्रीनगर में बीटेक कोर्स की कुल फीस 500000 रुपए तक लगती है।
  • SVNIT Surat– एनआईटी सूरत, गुजरात में बीटेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 116960 रुपए है।
  • NIT Surathkal– एनआईटी सूरथकल मे बी टेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 98901 रुपए है।
  • NIT Uttarakhand– एनआईटी उत्तराखंड में बीटेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 105500 रुपए है।
  • NIT Trichy– B. tech के कोर्स के लिए एनआईटी त्रिचि में 1 साल की फीस 101350 रुपए है।
  • NIT Agartala– एनआईटी अगरतला में बीटेक के कोर्स की एक साल की फीस 77700 रुपए है।
  • NIT Warangal– NIT Warangal में बीटेक के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 63000 रुपए है।
  • NIT Allahabad– एनआईटी इलाहाबाद में बीटेक की 1 साल की फीस 69776 रुपए है।
  • NIT Andhra Pradesh– Btech के कोर्स के लिए 1 साल की फीस 121000 रुपए एनआईटी आंध्र प्रदेश में निर्धारित है।
  • NIT Bhopal– मौलाना आजाद एनआईटी भोपाल में बीटेक की 1 साल की फीस 79500 रुपए है।
  • NIT Arunachal Pradesh– बीटेक के लिए 1 साल की फीस एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में 98500 रुपए है।

इन्हें भी पढ़ें

NIT में दाखिला कैसे ले सकते हैं?

NIT colleges में दाखिले के लिए आपको JEE की परीक्षा पास करनी होती है।

हमने ऊपर एनआईटी संस्थानों में बीटेक की फीस की बात की, बीटेक में दाखिले के लिए जेईई के mains और advance में से mains पास करना तो जरूरी होता है।

दूसरे courses में दाखिले के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिनमें GATE,CAT आदि का नाम आता है।

जैसे कि आप जानते है की Enginerring कई प्रकार के होते है और Engineering की पढ़ाई करने वाले छात्र पहले तो आईआईटी के लिए तैयारी करते हैं यदि JEE के कम अंकों के कारण उन्हें IIT नहीं मिल पाता तो वे NIT का चुनाव करते हैं।

FAQ

NIT की फीस कितनी होती है?

NITs में B.Tech Course की औसतन सालाना फीस 1 से लेकर 1.5 लाख तक के बिच होती है। इस तरह 4 साल की फीस 4-6 लाख हो जाती है।

NIT में एडमिशन कैसे होता है?

NIT में admission लेने के लिए आपको JEE Mains की परीक्षा पास करनी होती है। Mains में अच्छी रैंक लाने पर आपको आसानी से एक एनआईटी में दाखिला मिल जाता है।

भारत में कुल कितने एनआईटी कॉलेज हैं?

वर्तमान में भारत में कुल NIT Colleges की संख्या 31 है। IITs के बाद NITs ही सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान हैं।

क्या मैं एनआईटी में फ्री में पढ़ाई कर सकता हूं?

NIT कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय सालाना 5 लाख से कम है उन्हें ट्यूशन फीस में ⅔ की छुट, और जिनकी 1 लाख से भी काम है उन्हें ट्यूशन फीस में पूरी छूट मिल सकती है।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने NIT कॉलेजों की फीस के बारे में बात की है। 

यहां हमें भारत के सभी NIT कॉलेजों की fees के बारे में आपको अच्छे से बताने का प्रयास किया है। 

साथ ही हमने NIT कॉलेजों में दाखिले आदि से संबंधित कुछ बातों को भी जाना है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए informative रहा होगा। 

इससे संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। 

2 thoughts on “NIT कॉलेजों की फीस कितनी है? | NIT College Ki Fees Kitni Hai”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *