JEE में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है? | JEE mein kitne number per achha college milta hai

दोस्तों इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हर विद्यार्थी का लक्ष्य एक अच्छे से अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का होता है। 

निश्चय ही इस कालेजों की सूची में IIT यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम सबसे पहले आता है, पर इसके अलावा NIT और IIIT भी काफ़ी अच्छे engineering colleges में गिने जाते हैं। 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की सोचने वाला हर विद्यार्थी JEE exam की तैयारी जरूर करता है क्योंकि इसे क्वालीफाई करने के बाद ही उनका एडमिशन किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में हो सकता है।

अब इससे संबंधित एक बहुत ही obvious सवाल जो JEE preparation करने वाले हर विद्यार्थी के मन में रहता ही है कि JEE में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है?

या अच्छे engineering college में admission के लिए JEE में कितने नंबर होने चाहिए?

JEE में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है?

यहां इस आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर किसी की बात करेंगे।

चर्चा करेंगे कि JEE में कितने नंबर होने पर आपको अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिलता है?

यहां हम JEE क्वालीफाई करने से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातें को भी अच्छे से जानेंगे।

आज हम जानेंगे

JEE में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है?

यदि आप general category के विद्यार्थी हैं, तो JEE mains में 80-90 अंक लाने पर आप सिर्फ qualify करते हैं, और 250 से ज्यादा अंक तक यदि आप ले आते हैं तो आपको आसानी से एक NIT college मिल जाता है। IIIT में admission के लिए यह मार्क्स और भी कम हो जाता है।

अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए qualifying मार्क्स और NIT के लिए जरूरी marks और भी कम ही रहता है।

यदि आप एक आईआईटी में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको advance qualify करना होता है, advance का cutoff भी अलग-अलग वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग जाता है। यहाँ भी यदि औसतन आप 250 marks से अधिक अंक अर्जित कर लेते हैं तो आपको आईआईटी में दाखिला मिल सकता है। 

IIT में दाखिले के लिए आपको JEE की परीक्षा में 15,000 से 20,000 रैंक के बीच होना जरूरी है।

असल में इसे अच्छे से समझने के लिए पहले हम JEE परीक्षा के बारे में थोड़ा बात करते हैं।

JEE का पूरा नाम जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination) होता है, जो कि नेशनल लेवल पर आयोजित होने वाले एक प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से देशभर के engineering colleges में विद्यार्थियों का दाखिला होता है। IIT, NIT, IIIT जैसे देश के जितने भी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, उनमें दाखिला इसी JEE में आए अंकों के आधार पर होता है। 

JEE की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। JEE mains और JEE advance.

अब यहां हम जो किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलने की बात कर रहे हैं उसमें जाहिर है सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज तो IIT है, और आईआईटी के बाद NIT और IIIT का नंबर आता है, और उसके बाद फिर दुसरे engineering colleges आते हैं।

जैसा की हमने ऊपर जाना है आईआईटी के लिए एडवांस अच्छे अंकों के साथ पास करना जरूरी होता है।

सिर्फ mains पास करके आप एक आईआईटी में दाखिला नहीं पा सकते, लेकिन NIT और IIIT जैसे संस्थानों में आप मेंस में आए अच्छे अंकों के आधार पर एडमिशन पा सकते हैं।

Mains पास करने वाले विद्यार्थी एडवांस में बैठने के लिए एलिजिबल होते हैं, और एडवांस पास करने वाले top candidates IIT में कितनी सीटें हैं, उसके आधार पर उन्हें एडमिशन मिलता है।

अच्छे college के लिए JEE mains में कितने प्रतिशत चाहिए?

  • UR  –   87.8992241  
  • UR-PH  –  87.8273359
  • EWS  –  66.2214
  • OBC-NC  –  68.02387
  • SC  – 46.8825338
  • ST –  34.6728999

ये वर्ष 2021 की JEE mains के cutoff marks हैं। Cut off marks हर साल बदलता रहता है, जोकि निर्भर करता है की परीक्षा का स्तर कैसा था, कितने विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे आदि पर।

तो 2021 में JEE mains में इस cutoff marks से ज्यादा अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी इस में सफल हुए थे, और फिर उन्होंने जितने ज्यादा अंक लाए थे उस हिसाब से उन्हें उतने अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिला था। 

साल 2022 के JEE mains के अनुमानित cutoff marks की बात करें तो –

  • UR –  88
  • EWS – 68
  • OBC-NCL – 70
  • SC  – 48
  • ST –  38

यह इतना है।

Official cutoff marks NTA द्वारा जारी किया जाता है जो कि JEE exam को conduct करता है।

Cutoff कट ऑफ के हिसाब से फिर ज्यादा अंक लाने वाले उम्मीदवारों को अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिलेगा।

और भी बहुत से अच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो mains के अंकों के आधार पर एडमिशन देते हैं।

फिर mains में सफल होने वाले विद्यार्थी एडवांस में भी शामिल होते हैं, और उनमें से जो एडवांस क्वालीफाई करते हैं उन्हें IITs में admission मिलता है।

यहां पढ़ें: IIT के लिए 10वीं में न्युनतम प्रतिशत?

अच्छे college के लिए JEE advance में कितने प्रतिशत चाहिए?

JEE advance 2021 के cutoff marks (qualifying) की बात करें तो –

  • Common rank list (CRL)  – 63
  • OBC-NCL rank list  – 56
  • GEN-EWS rank list  – 56
  • SC rank list  – 31
  • ST rank list  – 31
  • Common-PwD rank list (CRL-PwD) – 31
  • OBC-NCL-PwD rank list  – 31
  • GEN-EWS-PwD rank list  – 31
  • SC-PwD rank list  – 31
  • ST-PwD rank list  – 31
  • Preparatory course (PC) rank lists  – 9

यह कुछ इस प्रकार से है।

advance का cutoff भी हर साल अलग-अलग जाता है जो कि विद्यार्थियों की संख्या परीक्षा का स्तर आदि जैसी बातों पर ही निर्भर करता है।

JEE advance में जो विद्यार्थी कटऑफ से ज्यादा अच्छे अंक अर्जित करते हैं उन्हें रैंक के हिसाब से सबसे अच्छे IITs में दाखिला मिलता है।

जो विद्यार्थी एडवांस में सफल नहीं हो पाते वह मेंस के अंकों के आधार पर ही किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

तो कुल मिलाकर, JEE में कितने अंक लाने पर एक अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिलता है, यह अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों के लिए mains और advance के cutoff मार्क्स पर निर्भर करता है।

JEE प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है इसमें सफल होने के लिए और अच्छे अंक अर्जित करने के लिए विद्यार्थियों को काफी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होती है।

JEE mains और advance की तैयारी अच्छे से करें –

यदि आप एक अच्छे इंजीनियरिंग में दाखिला चाहते हैं तो आपको JEE MAINS और JEE Advance दोनों ही  परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी करनी चाहिए। 

एनआईटी और ट्रिपलआईटी में विद्यार्थियों को केवल मेंस में आए अंकों के आधार पर भी एडमिशन मिल जाता है। 

लेकिन आईआईटी जैसे अच्छे कॉलेज के लिए आपको एडवांस में भी काफी अच्छे अंक लाने होते हैं। 

यदि आपका सपना टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाई करने का है तो आपको JEE के दोनों ही पेपर की बहुत अच्छे से तैयारी करनी होती है। 

आप कोई अच्छा कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं, पर ऐसा अनिवार्य नहीं है। 

यदि आप खुद से कड़ी भी मेहनत करते हैं तो आप इनकी अच्छी तैयारी कर सकते हैं और उन्हें पास करके अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। 

JEE में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

JEE में 250 और इससे ज्यादा अंक अच्छा स्कोर माना जाता है। IIT या NIT में दाखिले के लिए इस परीक्षा में 85-95% के बीच marks लाने जरूरी होते हैं।

जेईई मेन्स में 99 परसेंट के लिए कितने अंक चाहिए?

JEE Mains में 99 परसेंट मार्क्स लाने के लिए आपको 280 अंत तक अर्जित करने होते हैं। 250 से 260 के बीच अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी 98 परसेंट तक लाते हैं।

जेईई मेन्स में 91 पर्सेंटाइल मुझे कौन सा कॉलेज मिल सकता है?

जेईई मेन्स में 91 पर्सेंटाइल लाने पर आपको आसानी से देश के शीर्ष NIT colleges में से किसी में दाखिला मिल सकता है। IIT में दाखिले के लिए आपको एडवांस में भी अच्छे अंक लाना जरूरी है।

IIT में सीट पाने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

IIT में सीट पाने के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 12वीं में 75% से अधिक और JEE MAINS और फिर advance में भी 85% से अधिक अंक लाने की आवश्यकता होती है।

Conclusion

ऊपर इस आर्टिकल में हमने बात की है कि JEE में कितने अंक लाने पर एक अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सकता है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा की गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस विषय से संबंधित यदि कोई भी सवाल आदि आपके मन में है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *