कक्षा 10 का रिजल्ट कब निकलेगा 2023? | class 10th ka result kab niklega 2023

2023 की 10वीं की बोर्ड की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और अब परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

10वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षाओं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। 

फरवरी-मार्च महीने में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं संपन्न हुई हैं, और मई महीने में इसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। 

अलग-अलग राज्यों में state board की 10वीं की परीक्षाएं देरी से संपन्न हुई है और उनके परिणाम घोषित किए जाने अभी बाकी हैं। 

इस लेख में हम, कक्षा 10 का रिजल्ट कब निकलेगा 2023?, इसी के बारे में बात करेंगे।

कक्षा 10 का रिजल्ट कब निकलेगा 2023?

कौन-कौन से बोर्ड की दसवीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, और कौन-कौन से राज्यों में अभी परिणाम घोषित किए जाने हैं, इन सभी के बारे में चर्चा करेंगे।

आज हम जानेंगे

कक्षा 10 का रिजल्ट कब निकलेगा 2023?

Central Board of Secondary Education (CBSE) यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 मई 2023 को CBSE board class 10th exam 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 

विद्यार्थी CBSE की official website – cbseresults.nic.in पर जाकर अपने कक्षा 10वीं के परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE class 10th 2023 की परिक्षाएं 15 फरवरी 2023 से लेकर 21 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। 

और इसके परिणाम अब 12 मई को घोषित किए जा चुके हैं। 

इस साल, cbse class 10th का कुल पास प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है, जो कि कोविड अवधी के पूर्व वर्ष 2019 के 91.10% के पास प्रतिशत से बेहतर है। 

आंकड़ों के बारे में थोड़ा और बात करें तो इस साल सीबीएसई में कक्षा दसवीं के परीक्षा के लिए कुल 21,84,117 विद्यार्थियों में रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 21,65,805 थी। 

इसमें से पास हुए छात्रों की संख्या 20,16,779 है, जिससे की पास प्रतिशत 93.12% बनता है। 

हर साल की परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की अधिक संख्या के चलन को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष भी 1,95,799 छात्रों ने 90% से अधिक मार्क्स लाए हैं। 

इसी तरह, पूरे भारत में 44,297 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। 

2023 की दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को 1.98% से पीछे छोड़ दिया है। 

लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25%, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.27% है। 

इस साल 2023 में, भारत और इसके साथ साथ 26 अन्य देशों में कुल 28471 स्कूलों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 2186485 थी। 

दसवीं कक्षा के परिणाम में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहरों में तिरुवनंतपुरम 99.91% के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद बेंगलुरु 99.18% और फिर चेन्नई 99.14% के साथ रहा। 

अन्य बड़े शहरों में, 88.30% के साथ पूर्वी दिल्ली और 76.90% के साथ गुवाहाटी प्रदर्शन के निचले भाग पर 2 शहर हैं।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023

State boards में, 23 मई 2023 को झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 घोषित किए गए हैं। 

23 मई 2023 को झारखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम घोषित किए गए हैं। 

Jharkhand Academic Council (JAC) Board के परिणाम घोषित होने के बाद से परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थी अब jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in की official websites से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। 

झारखंड बोर्ड दसवीं के परिणाम 2023 में विद्यार्थियों का पासिंग परसेंटेज 95.38 रहा है। 

झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं की परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2023 से लेकर 3 अप्रैल 2023 तक किया गया था, और अब इसका परिणाम 23 मई को घोषित किया गया। 

बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023

Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा BSEB 10th result 2023 31 मार्च 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर declare कर दिया गया है।

बिहार राज्य के जिन विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दी थी उनके परिणाम 31 मार्च 2023 को ही घोषित किए जा चुके हैं। 

बिहार बोर्ड में कक्षा दसवीं 2023 की परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2023 तक किया गया था, जिसके परिणाम 31 मार्च को घोषित किए गए। 

विद्यार्थी official website http://secondary.biharboardonline.com/ पर जाकर अपने रोल कोड और रोल नंबर के साथ अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023

UP Board class 10th result 2023 भी जारी हो चूका है। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड 10th aur 12th का रिजल्ट 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया है। 

UP Board Class 10th और 12th का Result संबंधित official websites – upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। 

विद्यार्थी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे school code, roll number security code आदि की जानकारी दर्ज करके अपने परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। 

यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं 2023 की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी 2023 से लेकर 3 मार्च 2023 तक किया गया था, जिसके परिणाम 25 अप्रैल 2023 को घोषित किए गए। 

अलग-अलग राज्यों में 2023 में कक्षा 10वीं की स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर आयोजित की जाती हैं, और इनके परिणाम भी आगे पीछे घोषित किए जाते हैं। 

बहुत से राज्यों में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि कुछ राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में परिणाम घोषित किए जाने हैं। 

जिन राज्यों के परिणाम घोषित हो चूके हैं, उनमें पास करने वाले विद्यार्थी आगे 11वीं में साइंस कॉमर्स या आर्ट्स में से किसी एक स्ट्रीम में दाखिला लेंगे। 

जिन राज्यों में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित होने बाकी हैं, वे भी बहुत ही जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने कक्षा 10 का रिजल्ट कब निकलेगा 2023?, इस बारे में बात की है। 

यहां हमने cbse class 10th result 2023, और फिर अलग-अलग राज्यों के स्टेट बोर्ड के दसवीं के परिणाम के बारे में भी बात की है। 

जहां परिणाम घोषित हो चुके हैं, विद्यार्थी वहां संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर उसकी जांच कर सकते हैं। 

बचे हुए राज्यों में भी कुछ दिनों में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *