VDO का result कब आएगा 2023? | VDO result date 2023

इस लेख में हम बात करेंगे कि VDO का result कब आएगा? VDO 2022 परीक्षा के परिणाम कब घोषित होंगे? 

दोस्तों VDO यानी Village Development Officer हर राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-समय पर की जाने वाली भर्ती है। 

राज्य के अलग-अलग राज्यों के बहुत से उम्मीदवार VDO की परीक्षा की तैयारी करते हैं और भर्ती निकाले जाने पर उसकी परीक्षा देकर Village Development officer यानी ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी लेना चाहते हैं। 

अभी हाल ही में राजस्थान में VDO की भर्ती निकाली गई थी जिसकी परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। 

इस लेख में हम इसके बारे में जानेंगे। 

VDO का result कब आएगा?

साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य में भी जल्द ही VDO की vacancy निकाली जा सकती है, वहां के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह सूचना मिली है। 

यहां हम इन दोनों ही दोनों ही VDO भर्तीयों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

आज हम जानेंगे

Rajasthan VDO 2022 का result कब आया है?

2022 में VDO भर्ती की बात करें तो राजस्थान राज्य में वहां के Rajasthan Subordinate and Ministerial Service Selection Board के द्वारा VDO के पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली गई थी। 

और इस भर्ती प्रक्रिया में प्राइमरी और मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ-साथ सितंबर 2022 में document verification की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। 

जो विद्यार्थी राजस्थान VDO की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, वे 27-28 दिसंबर 2021 को इसकी प्राइमरी परीक्षा और 9 जुलाई 2022 को इसकी मुख्य परीक्षा भी दे चुके हैं। 

29 जुलाई 2022 को राजस्थान VDO भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। 

और 6 से लेकर 23 सितंबर के बीच सफल उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

आपको बता दें इस राजस्थान VDO भर्ती 2022 के अंतर्गत VDO के कुल 5396 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। 

जिसमें से RSMSSB VDO (TSP Area) के 839 पद और RSMSSB VDO (Non-TSP Area) के 4557 पद थें। 

RSMSSB VDO भर्ती 2022 के लिए online apply शुरू होने की तारीख 10 सितंबर 2021 थी और 11 अक्टूबर 2022 तक इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते थे। 

19 दिसंबर 2021 को VDO की प्राइमरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था।  

27-28 दिसंबर 2021 को राजस्थान VDO की प्राइमरी परीक्षा ली गई। 

जिसके बाद अप्रैल 2022 में प्राइमरी परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। 

राजस्थान वीडियो मुख्य परीक्षा की तारीख 9 जुलाई 2022 से पहले 1 जुलाई को प्राइमरी परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। 

23 जुलाई को इस परीक्षा की आंसर शीट और फिर 29 तारीख को परिणाम घोषित किए गए। 

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 6 से 23 सितंबर के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। 

इसमें जो जो उम्मीदवार सफल होंगे उनकी राजस्थान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में Village Development Officer यानी ग्राम विकास अधिकारी के तौर पर नियुक्ति की जाएगी।

उत्तर प्रदेश VDO भर्ती 2022

राजस्थान के बाद अब UP (उत्तर प्रदेश) में बहुत ही जल्द ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती निकाली जा सकती है। 

संबंधित विभाग के द्वारा ही इसकी थोड़ी जानकारी मिली है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। 

उत्तर प्रदेश गामीण विकास विभाग में 2142 (आधिकारिक नहींl ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना UPSSSC जल्द ही जारी कर सकता है। 

यह ग्रामीण विकास अधिकारी की परीक्षा की तैयारी में जुटे राज्य के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। 

उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास विभाग के द्वारा वहां ग्राम विकास अधिकारी के कुल 8286 पद सृजित किए गए हैं, यानी कि कुल इतने ग्राम विकास अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य में काम करेंगे।  

इनमें 6108 पदों पर तैनाती है, पहले हुई भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से इतने ग्राम विकास अधिकारी वहां काम कर रहे हैं। 

अभी वहां ग्राम विकास अधिकारी के 2182 पद खाली है और इन्हीं में से 2142 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया होनी है जोकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत ही जल्द शुरू की जा सकती है। 

इस उत्तर प्रदेश VDO भर्ती भर्ती के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया की शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए और इस भर्ती प्रक्रिया के updates देखते रहने चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

VDO कौन होता है?

हालंकि अब तक आप इस लेख में पढ़ ही चूके हैं कि VDO का पूरा नाम village development officer होता है, यानी की ग्राम विकास अधिकारी। 

ग्राम विकास अधिकारी को गांव में सरकार द्वारा निर्मित योजनायें लागू करवाने और उनकी देखरेख के लिए नियुक्त किया जाता है। 

Vdo को ग्राम पंचायत के कामो को करवाने और उसका निरीक्षण करने के लिए रखा जाता है। 

जैसे की जो योजनाए सरकार गांवों के हित में और उनके विकास के लिए बनाती है, उसे लागु करवाने और उसमे ज़रूरत पड़ने पर बदलाव करवाने का काम VDO करता है। 

एक VDO के अन्दर 2 से 3 गांव आते हैं, और कुछ महीनो बाद उनके अंतर्गत आने वाले गांवों की संख्या बढ़ा दी जाती है।

VDO कौन बन सकता है?

ग्राम विकास अधिकारी एक सरकारी नौकरी है तो जाहिर है इसके लिए सरकार और संबंधित विभाग द्वारा निर्देशित योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है। 

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बिच मे होनी चाहिए, उनका Graduation कम्पलीट होना चाहिए एवं साथ ही एक Computer course का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 

जाहिर है applicant को भारतीय नागरिक होना जरूरी है। 

अन्य योग्यताओं में, उमीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। 

साथ ही उनका किसी भी अपराधिक गतिविधि में कोई इन्वोल्मेंट नहीं होना चाहिए, उनके खिलाफ किसी तरह का मुकदमा आदि नहीं चलना या चला हुआ होना चाहिए। 

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने VDO result 2022 के बारे में बात की है कि VDO का result कब आएगा। 

यहां हमने राजस्थान VDO result 2022 और साथ ही आने वाले समय में निकलने वाली उत्तर प्रदेश VDO भर्ती 2022 के बारे में बात की है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए सहायक रही होगी। 

इससे संबंधित कोई प्रश्न आदि यदि आपके मन में है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *