क्या 2024 में 10वीं का बोर्ड होगा? | Kya 2024 me 10vin ka board hoga

Academic session 2022-23 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 संपन्न हो चुकी हैं। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड 2023 के परिणाम भी कुछ समय पहले घोषित कर दिए हैं। 

इसके साथ-साथ अधिकतर state boards की 10वीं बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं, और जो बच्चे हैं उनके भी परिणाम जल्द ही घोषित हो जाएंगे। 

10वीं बोर्ड 2023 के बाद अब इस साल 10वीं में गए विद्यार्थियों के मन में 10वीं बोर्ड 2024 को लेकर कई प्रश्न होंगे। 

उन्हीं में कई विद्यार्थियों के मन में एक सवाल यह भी होगा कि क्या 2024 में 10वीं का बोर्ड होगा? या 2024 में 10वीं का बोर्ड कब होगा?

यहां हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। 

क्या 2024 में 10वीं का बोर्ड होगा?

2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर आप तक क्या जानकारी है? 

2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा कब हो सकती है? 

इससे संबंधित जो भी जानकारी अभी उपलब्ध है, उनके बारे में बात करेंगे।

आज हम जानेंगे

क्या 2024 में 10वीं का बोर्ड होगा?

बिल्कुल! हर साल की तरह 2024 में भी 10वीं और 12वीं की भी बोर्ड की परीक्षाएं ली जाएंगी। 

CBSE ने 2024 की 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर तारीखों की घोषणा भी कर दी है। 

CBSE की ओर से जारी ऑफिशियल जानकारी के अनुसार बोर्ड ने 15 फरवरी 2024 से 10वीं बोर्ड 2024 की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है। 

इसमें ऐसा बताया जा रहा है कि CBSE 15 फरवरी 2024 से practical exams शुरू कर देगा। 

हर साल की तरह 2024 में भी 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन उसी समय यानी फरवरी-मार्च 2024 के महीने से शुरू हो जाएगा। 

CBSE इससे पहले भी 2023 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख को लेकर 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही घोषणा कर चुका था और 2023 में परीक्षा उसी समय आयोजित की गईं। 

अभी 2024 की दसवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो तारीखें सामने आई हैं, 2024 में उसी समय दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा। 

हालंकि CBSE ने अभी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए detailed datesheet जारी नहीं की है कि कौन से विषय की परीक्षा किस दिन आयोजित होगी। 

10th board exam schedule 2024 CBSE बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन से कुछ दिन पहले ही जारी करता है। 

तो 2024 की दसवीं बोर्ड परिक्षा का detailed schedule बाद में जारी किया जाएगा। 

10वीं बोर्ड 2023 परीक्षा की तारीख

इस साल यानी 2023 में, सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 के बीच अयोजित हुई थी। 

इसी के साथ-साथ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चली थी। 

इन परीक्षाओं की तारीख को लेकर साल 2022 में ही CBSE board ने 2023 बोर्ड परीक्षा शेड्यूल का ऐलान कर दिया था।

क्या 2024 में state boards की 10वीं बोर्ड की परीक्षा होगी?

2024 में state boards भी 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन उसी फरवरी-मार्च के महीने के आस-पास करेगें। 

CBSE के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में वहां के जो state boards होते हैं, वे भी दसवीं बोर्ड की परीक्षा लेते हैं। 

अलग-अलग राज्यों में 2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर वहां के state boards की तरफ से भी इसी तरह तारीखों के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। 

2023 में भी सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं के आसपास ही अलग-अलग राज्यों में वहां के स्टेट बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा ली थी। 

और 2024 में भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर ऐसा ही होगा।

इन्हें भी पढ़ें

CBSE 10वीं बोर्ड 2024 की परीक्षा पैटर्न में होगा बदलाव 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2024 की दसवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख की घोषणा के साथ ही 10वीं बोर्ड 2024 की परीक्षा पैटर्न में हो सकने वाले संभावित बदलाव को लेकर भी जानकारी सामने आई है। 

CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए अपनी exam pattern में बदलाव की घोषणा की है। 

Board के अनुसार 10वीं की 2024 की बोर्ड परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर अधिक ध्यान दिया गया है, और लघु व दीर्घ-उत्तर वाले प्रश्नों को दिए गए weightage में कमी की गई है। 

Exam pattern में यह बदलाव National Education Policy 2020 की सिफारिशों के अनुरूप किया जा रहा है। 

CBSE के अनुसार इस नए एग्जाम पैटर्न से बच्चे रट्टा मारने के बजाय creative चीजों पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।

हालांकि नया एग्जाम पैटर्न अभी officially लागू नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2023-24 academic session से लागू कर दिया जाएगा। 

दसवीं बोर्ड परीक्षा एग्जाम पैटर्न में बदलाव के साथ-साथ, नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) में 12वीं में 2 बार बोर्ड एग्जाम कराए जाने का सुझाव भी दिया गया है। 

और 10वीं में 6 के बजाय 8 विषयों को पास करने के लिए अनिवार्य भी किया जा सकता है।

10वीं बोर्ड परिक्षा 2024 में MCQ आधारित प्रश्नों को लागू करने को लेकर CBSE के निदेशक जोसेफ एमानुएल की ओर से बातचीत में बताया गया कि “बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए परीक्षा और मूल्यांकन प्रथाओं में बदलाव की शुरुआत कर रहा है ताकि योग्यता केंद्रित शिक्षा के मूल्यांकन को संरेखित किया जा सके।”

CBSE 2024 10th board exam pattern (संभावित)

यदि 2024 में नया एग्जाम पैटर्न लागू होता है तो उसमें कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में आधे यानि कि 50% questions योग्यता-आधारित होंगे, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), केस-आधारित प्रश्न, स्रोत-आधारित एकीकृत प्रश्न या अन्य प्रारूप शामिल हो सकते हैं। 

CBSE के मुताबिक पिछले session में MCQ questions का weightage 40% था। 

New Exam Pattern में लघु-उत्तर और दीर्घ-उत्तर वाले प्रश्नों के वेटेज को 40% से घटाकर 30% कर दिया जाएगा। 

Officially नए exam pattern के लागू होते ही स्कूलों को इसकेे बारे में सूचित कर दिया जाएगा। 

छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से एग्जाम पैटर्न के बारे में बता दिया जाएगा। 

क्या कक्षा 10 के लिए 2023-24 में बोर्ड होंगे?

2023 की तरह 2024 में भी फरवरी से दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए CBSE की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है।

क्या 2024 में दसवीं का कोर्स चेंज होगा?

2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर नया exam pattern जारी किया जा सकता है। नहीं एग्जाम पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या को बढ़ाया गया है।

2024 में मैट्रिक का परीक्षा कब होगा?

2024 में भी फरवरी-मार्च के महीने में ही दसवीं बोर्ड यानी मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग राज्यों के स्टेट बोर्ड में इसमें थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

क्या 2024 में 2 बोर्ड होंगे?

2024 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर नए exam pattern में, 2 बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं, हालांकि अभी यह चीज लागू नहीं हुई है।

Conclusion

ऊपर इस आर्टिकल में हमने दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर बात की है। 

2024 में भी हर साल की तरह फरवरी-मार्च के आसपास ही दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं ली जाएगी, इसके संबंध में सीबीएसई द्वारा आधिकारिक जानकारी भी सामने आ गई है। 

अलग-अलग राज्यों में स्टेट बोर्ड भी इसी फरवरी-मार्च में दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *