इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2022 | Indian Navy online form 2022

दोस्तों इस आर्टिकल में हम इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2022 के बारे में बात करेंगे। 

दोस्तों बहुत से युवा आज के समय में डिफेंस क्षेत्र में नौकरी लेकर देश की सेवा में योगदान देना चाहते हैं। 

Defence field में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों ही आ जाते हैं। 

अब इनमें से, Navy में नौकरी लेने की इच्छा भी बहुत से युवाओं की होती है। 

भारतीय नेवी द्वारा भर्ती निकाले जाने पर इसके लिए काफी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किए जाते हैं। 

समय-समय पर इंडियन नेवी द्वारा भर्ती निकाली जाती है, और इसीलिए इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म की जानकारी चाहते हैं। 

Indian Navy online form 2022

इस लेख में हम Indian Navy online form 2022 की बात करेंगे।

इंडियन नेवी भर्ती 2022, इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2022, के बारे में ही हम यहां विस्तार से बात करेंगे।

आज हम जानेंगे

Indian Navy online form 2022

इंडियन नेवी यानी कि भारतीय नौसेना में समय-समय पर, लगभग हर साल ही भर्ती निकाली जाती है। 

Army की ही तरह नेवी में भी कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। 

इन अलग-अलग पदों में इंडियन नेवी के अलग-अलग पदों के ऑफिसरों से लेकर अप्रेंटिस और फिर इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट आदि समेत कई सारे पद आ जाते हैं। 

लगभग हर साल अलग-अलग पदों पर इंडियन नेवी की भर्ती निकाली जाती है। 

पद के हिसाब से ही उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता आदि मांगी जाती है। 

नेवी के अंतर्गत भी अलग-अलग विभाग होते हैं और उसी हिसाब से अलग-अलग नेवी की भर्तियां भी निकाली जाती हैं।

इस साल 2022 की बात करें तो, इंडियन नेवी द्वारा कई सारे पदों पर और कई सारी भर्तियां निकाली गई है। 

इंडियन नेवी द्वारा 2021 में भी कुछ भर्ती निकाली गई थीं, जिनके लिए परीक्षा उसके बाद चयन और ट्रेनिंग आदि 2022 से शुरू होनी है। 

साल 2022 की नेवी भर्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस, ट्रेड्समैन, सेलर (MR) आदि भर्तीयां आती हैं। 

इंडियन नेवी ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2022 

भारतीय नौसेना ने भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया है। 

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने इंडियन नेवी भर्ती 2022 के अंतर्गत ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। 

इस भर्ती के लिए विज्ञापन 2021 में ही जारी किया गया था, जिसकी चयन प्रक्रिया 2022 पूरी होनी है। 

इसके अंतर्गत Indian Navy apprentice के पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। 

इंडियन नेवी भर्ती 2022 के लिए अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को इस भर्ती की पूरी सही जानकारी ले लेनी चाहिए, उसके बाद ही आवेदन करना चाहिए।

Indian Navy trade apprentice भर्ती 2022 से संबंधित जरूरी तारीखों में, इस नौकरी का नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख 23- 11- 2021 थी, आवेदन शुरू होने की तारीख 23-11-2021 थी, और विद्यार्थी 14-12-2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते थे। 

इस भर्ती में भारतीय नौसेना शॉर्ट सर्विस कमिशन (Indian Navy short service commission) के द्वारा कुल 275 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। 

इन पदों में इलेक्ट्रीशियन के 22 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 36 पद, फिटर – 35 पद, उपकरण वैज्ञानिक – 15 पद, मशीनिस्ट – 12 पद,  चित्रकार (सामान्य) – 10 पद, आर एंड ए / सी मैकेनिक – 19 पद, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) – 16 पद, बढ़ई – 27 पद, फाऊंडरीमैन – 07 पद, मैकेनिक (डीजल) – 20 पद, शीट धातु कार्यकर्ता – 34 पद, पाइप फिटर – 22 पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10th + ITI की है। इसके लिए भारत के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। 

इस इंडियन नेवी भर्ती में ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के परिणाम के अनुसार सिलेक्शन किया जाएगा। 

इसके लिए विद्यार्थी इससे संबंधित भारतीय नौसेना की ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन कर सकते थें, आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों का इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना जरूरी होता है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022

Indian Navy Recruitment 2022 के नए Notification के अनुसार भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंडियन नेवी में ट्रेड्समैन के कुल 1531 पदों पर वैकेंसी भरी जाएंगी। 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से शुरू हो चुका है। 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के द्वारा जिन कुल 1531 ट्रेड्समैन पदों पर वैकेंसी भरी जाएंगी, उनमें general category की 697 सीटें, EWS की 141 सीटें, ओबीसी की 385 सीटें, एससी की 215 सीटें और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की 93 सीटें आरक्षित हैं। 

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2022 तक है। 

नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।  

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in visit कर सकते हैं। 

और इसकी पूरी सही जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन नेवी सेलर (एमआर) भर्ती 2021-22

Indian Navy Recruitment 2021-22 के अंतर्गत भारतीय नौसेना ने अपने 300 सेलर (एमआर) पदों पर 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। 

इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 2021 में ही जारी कर दिया गया था।  

29 अक्तूबर 2021 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, और विद्यार्थी 2 नवंबर 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते थे। 

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया भी साथ 2022 में ही पूरी होनी है, उम्मीदवारों के चयन के बाद इसकी ट्रेनिंग अप्रैल 2022 से शुरू हो सकती है।

उम्मीदवार भारतीय नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते थे।  

आवेदन करने से पहले इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ कर इसकी पूरी जानकारी ले लेना जरूरी होता है। 

इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का देश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में पास होना जरूरी है, और उम्मीदवारो की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच होनी चाहिए। 

भर्ती की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।

इन भर्तियों के अलावा भी भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी में अन्य और कई पदों पर भर्तियां निकाली जाती है। 

इसी साल आगे और भी कई भर्तियां निकाली जा सकती हैं। 

जिन विद्यार्थियों की नेवी जॉइन करने में खास रुचि होती है उन्हें नेवी जॉब की सही जानकारी के लिए समय-समय पर इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहना चाहिए।

Conclusion

ऊपर इस लेख में हमने इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2022 के बारे में चर्चा की है। 

यहां हमने भारतीय नौसेना द्वारा साल 2022 के लिए निकाली गई कुछ अलग अलग भर्तियों के बारे में बात की है। 

भारतीय नौसेना समय-समय पर यहां कई अलग-अलग पदों पर भारतीय निकाली जाती है जिसके लिए बहुत से उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। 

इसके लिए उन्हें सही समय पर इंडियन नेवी भर्तियों की सही जानकारी होनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *