आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें? | Anganbadi form kaise bhare

दोस्तों इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें? आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?, 

आंगनवाड़ी में भर्ती निकलने पर उसका फॉर्म कैसे भर सकते हैं? 

दोस्तों महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में आंगनबाड़ी भर्ती एक बहुत ही अच्छा विकल्प रहता है। 

देशभर के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग जिलों में बहुत से आंगनबाड़ी केंद्र होते हैं, और उनमें खासतौर पर महिलाओं के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली जाती है। 

इन भर्तियों के लिए बहुत सी महिलाएं इच्छुक रहती हैं।

बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं, अलग-अलग राज्यों में हर साल आंगनवाड़ी की भर्ती निकलने पर उसके लिए आवेदन करती हैं। 

जो महिलाएं पहली बार आवेदन कर रही होती हैं, या जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होती वे अक्सर इस बारे में सर्च करती हैं, कि आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें? वे आंगनबाड़ी भर्ती के लिए फॉर्म कैसे भर सकती हैं?

आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें?

यहां इस लेख में हम मुख्य तौर पर इसी की बात करेंगे कि आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें? 

आंगनबाड़ी भर्ती निकलने पर इसके लिए application form कैसे भर सकते हैं? आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या होती है?

आज हम जानेंगे

आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें?

कई दूसरी सरकारी नौकरियों की तरह, अलग अलग राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत भी महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जाती है। 

देश में जितने भी राज्य हैं, उन सभी में समय-समय पर, लगभग हर साल ही आंगनवाड़ी भर्ती निकाली जाती है। 

आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाती है। 

इन अलग-अलग पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आगनबाडी मिनी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायक/सहायिका से लेकर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (anganwadi supervisor) के पद पर भी भर्ती की जाती है। 

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए सामान्यत: ज्यादा शैक्षणिक योग्यता नहीं मांगी जाती है। 

10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने के योग्य होते हैं। 

कई भर्तियों में आठवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि सुपरवाइजर जैसे पद के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवार से ग्रेजुएशन स्तर की शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती है। 

अलग-अलग राज्यों में, वहां के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म निकलने और उसे भरने की तारीख अलग-अलग होती है। 

इस साल, 2022 की बात करें तो कुछ राज्यों में, वहां के जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म 2021 में ही निकल चुका था, जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया 2022 में पूरी होनी है। 

जबकि दूसरे कुछ राज्यों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया अभी चल रही है, और कुछ बचे हुए राज्यों में आने वाले समय में आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

आंगनबाड़ी का फॉर्म यहां से भर सकते हैं –

आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं, अलग-अलग राज्यों की पूरे भारत की योग्य महिला अभ्यर्थियों के लिए आंगनवाड़ी भर्ती 2022 सरकारी नौकरी पाने के लिए यह एक अच्छा अवसर होता है। 

विभिन्न states में, आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए महिलाएं इसकी अंतिम तिथि के पहले वहां के WCD (Department of Women and Child Development), की official website, के माध्यम से आंगनवाड़ी भर्ती का Online Form सबमिट कर सकती हैं। 

अलग-अलग राज्यों में वहां के department द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जाती है, तो उसके लिए फॉर्म भी उसी की ऑफिशियल वेबसाइट से भरा जा सकता है। 

हर राज्य में वहां के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी जारी किया जाता है, इच्छुक विद्यार्थी/उम्मीदवार इस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आंगनबाड़ी भर्ती की जानकारी ले सकते हैं।

आंगनबाड़ी का फॉर्म भरने के steps –

अन्य किसी भी भर्ती की तरह आंगनबाड़ी का फॉर्म भी ऑनलाइन ही भरा जाता है। 

आंगनबाड़ी का फॉर्म भरने के स्टेप्स में निम्नलिखित प्रक्रियाएं आ जाती हैं –

  • Step 1 – सबसे पहले तो यह है कि आपके राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म निकला हुआ होना चाहिए। 

यदि आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही होगी तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको उस राज्य के आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। 

हर राज्य में यह भर्ती अलग-अलग डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की जाती है, इसलिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है।

  • Step 2 – उस आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन आवेदन का लिंक खोजना होगा। आवेदन प्रक्रिया चालू रहने पर यह लिंक आपको सामने ही मिल जाएगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • Step 3 – वहां पर नए रजिस्ट्रेशन के लिए आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होता है। क्लिक करने के बाद आपसे जरूरी बेसिक जानकारी ली जाती है, मांगे गए सारे विवरण आपको अच्छे से भर देने होते हैं। 
  • Step 4 – पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप ऑनलाइन उपलब्ध फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में भी आपसे कई बेसिक जानकारियां मांगी जाती हैं। 

फॉर्म में आपको सारे विवरण अच्छे से देखकर भरने चाहिए। इसमें उम्मीदवार को अपने फोटो और सिग्नेचर भी स्कैन करके अपलोड करने होते हैं। 

भरे गए सारे विवरण कि अच्छे से जांच कर लेने के बाद आप फॉर्म सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देंगे।

  • Step 5 – यदि मांगा जाता है तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें। Anganwadi Bharti में कई पदों पर आवेदन करने पर कोई आवेदन शुल्क नहीं लगता है। हालांकि सुपरवाइजर आदि जैसे पद के लिए आवेदन शुल्क देना पड़ता है। 
  • Step 6 – इसके बाद आवेदन पत्र और भुगतान receipt का का प्रिंटआउट अपने पास रख लें। आवेदन पत्र में एप्लीकेशन और reference नंबर होता है, जिसकी बाद में जरूरत पड़ सकती है।

इस तरह आप आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। सभी राज्यों में आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भरने की प्रक्रिया लगभग एक समान ही होती है। 

हालांकि राज्य अलग होने के कारण फॉर्म भरने की प्रक्रिया में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन यह ज्यादा नहीं होता है। 

आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म भरने की प्रक्रिया आसान ही रहती है। ऑफिशल वेबसाइट से इसके लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया और जरुरी दस्तावेज़ –

Anganwadi Bharti की चयन प्रक्रिया की बात करें तो सामान्य पदों जैसे कि कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायक के लिए सामान्यतः 3 चरण होते हैं जिसमें interview, medical test और document verification आता है। 

पर सुपरवाइजर जैसे पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी ली जाती है। 

जरूरी दस्तावेजों में महिला उम्मीदवार का पहचान प्रमाण, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, बैंक पासबुक आदि ही मांगा जाता है।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने बात की है कि आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें? 

अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म निकलता है, जिसके लिए कई सारी महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं। 

ऐसे में उन्हें यह पता होना चाहिए कि आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म कैसे भरते हैं। 

इस आर्टिकल में हमने इसी के बारे में बात की है।

4 thoughts on “आंगनबाड़ी का फॉर्म कैसे भरें? | Anganbadi form kaise bhare”

  1. दिव्या गौतम

    सर मेरा नाम दिव्या गौतम है मैं b.a. किया है मुझे आंगनवाड़ी की जॉब चाहिए कृपया मेरी हेल्प करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *