ग्रुप डी सिलेबस 2022 | Group D syllabus in hindi

इस आर्टिकल में हम Group D syllabus 2022 के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों सरकारी नौकरी की बात आने पर इंडियन रेलवे का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

भारत में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी में लोग भारतीय रेलवे में ही कार्यरत हैं। रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। 

RRB यानी railway recruitment board समय-समय पर अलग-अलग पदों पर रेलवे में भर्ती के लिए अलग-अलग परीक्षाएं लेता है।

और इसमें RRB group d सबसे जाने-माने नामों में से है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ज्यादातर युवा पहले रेलवे के लिए आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा की ही तैयारी करते हैं।

Group D syllabus 2022

ग्रुप डी की परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों के पास Group D syllabus 2022 के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। 

यहां हम मुख्य तौर पर RRB group D syllabus 2022 के बारे में ही जानेंगे।

RRB group D syllabus 2022 के अंतर्गत हम group D की परीक्षा में सम्मिलित विषयों से आने वाले सभी जरूरी टॉपिक्स के बारे में बात करेंगे। 

आज हम जानेंगे

Group D syllabus 2022 

यदि इस साल यानी 2022 की बात करें तो रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती की जाने वाली है, जिसकी लिखित परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

हालांकि इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म 2019 में ही भरे गए थे।

लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु अभ्यार्थियों का रेलवे ग्रुप डी के सिलेबस को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

RRB Group D का Syllabus ही इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों को परीक्षा पास करने में मदद करेगी। 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D Syllabus 2022 जारी कर दिया गया है।

भारतीय रेलवे में Group D के अंतर्गत आने वाले इन विभिन्न पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- I आदि पर कुल 1,03,769 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

यह ग्रुप डी में नौकरी के अवसर तलाशने वालों के लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।

इसलिए ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को RRB Group D Syllabus 2022 को जानना बहुत ही जरूरी है। 

Group d syllabus 2022 की सही जानकारी ही ग्रुप डी की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक रणनीति बनाने और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा की तैयारी करने में मदद करता है।

RRB Group D Syllabus की सही जानकारी इसलिए भी जरूरी है, क्यूंकि अभ्यर्थी कई बार रेलवे ग्रुप डी सिलेबस पर focused न रहकर परीक्षा में न आने वाले टॉपिक्स को भी पढ़ लेते हैं, जिससे समय की एक तरह से बर्बादी होती है। 

RRB group d exam pattern

इसके एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें 

  • सामान्य विज्ञान (General Science) से 25 अंको के 25 प्रश्न, 
  • गणित  (Mathematics) से 25 अंकों के 25 प्रश्न, 
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) से 30 अंकों के 30 प्रश्न और 
  • सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (General Awareness and Current Affairs) से 20 अंकों के 20 प्रश्न होते हैं। 

इस तरह ग्रुप डी की परीक्षा में इन चारों विषयों से कुल मिलाकर 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

ग्रुप डी के कंप्यूटर based परीक्षा की अवधि 90  मिनट की होती है।

PWBD उम्मीदवारों के लिए यह अवधि 2 घंटे की हो जाती है। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलते हैं, और एक गलत उत्तर पर 0.33 अंक काटे जाते हैं।

Mathematics के लिए RRB Group D Syllabus 2022

Group d written exam के लिए गणित विषय की तैयारी करने के लिए अगर अपने 10 वीं कक्षा तक के गणित को basic से ध्यान से पढ़ा है, तो आप इस खंड में आसानी से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।

RRB Group D Mathematics Syllabus में शामिल topics निम्नलिखित हैं –

  • BODMAS
  • Fractions (भिन्न)
  • Percentage (प्रतिशत)
  • Time & Work (कार्य और समय)
  • SI- CI (simple interest & compound interest)
  • Algebra (बीजगणित)
  • Number System (संख्या प्रणाली) 
  • Time & Distance (समय और दूरी)
  • Profit & Loss (लाभ हानि)
  • Geometry & Trigonometry (ज्यामिति और त्रिकोणमिति)
  • Elementary Statistics (प्राथमिक सांख्यिकी)
  • Age Calculations (आयु गणना)
  • Pipes & Cisterns
  • Square Root (वर्गमूल)
  • Decimals (दशमलव)
  • LCM & HCF
  • Ratio & Proportion
  • Mensuration (क्षेत्रमिति)
  • Calendar & Clock (कैलेंडर और घड़ी)
  • आदि

General Intelligence and Reasoning के लिए RRB Group D Syllabus 2022

Reasoning में ग्रुप डी की परीक्षा में निम्नलिखित topics से प्रश्न पूछे जाते हैं –

  • Statement- Argument & Assumptions
  • Alphabetical Series
  • Mathematical Operations
  • Syllogism
  • Venn Diagram
  • Decision Making
  • Numerical Series
  • Analytical Reasoning
  • Directions
  • Conclusion
  • Jumbling
  • DI & Sufficiency
  • Similarities & Differences
  • Classifications
  • Reasoning
  • Analogies
  • Coding-Decoding
  • Relationships
  • आदि

General Science के लिए RRB Group D Syllabus 2022

RRB group d general science में science के फिजिक्स, केमिस्ट्री और भौतिक विज्ञान तीनों ही विषय शामिल है।

जिसके अंतर्गत पूछे गए सवालों का level 10वीं तक का ही होता है।

इसीलिए इसकी तैयारी के लिए 10वीं तक की साइंस की पुस्तकों को basic से अच्छे से पढ़ना आवश्यक है। 

Physics से आने वाले topics –

  • चुंबकत्व
  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
  • वैज्ञानिक उपकरण
  • दाब
  • ध्वनि
  • तरंग
  • इकाई और माप
  • बल और गति के नियम
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति
  • गुरुत्वाकर्षण
  • धारा बिजली
  • ऊष्मा
  • घर्षण
  • प्रकाश- परावर्तन और अपवर्तन
  • आविष्कार
  • भौतिकी से संबंधित महत्वपूर्ण खोज
  • ऊर्जा के स्रोत
  • आदि

Chemistry से आने वाले topics –

  • पदार्थ
  • ऑक्सीकरण अवकरण
  • ईंधन
  • धातुकर्म
  • परमाणु और अणु
  • परमाणु की संरचना
  • रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण
  • तत्वों का आवधिक वर्गीकरण
  • रासायनिक संबंध
  • सिंथेटिक फाइबर और प्लास्टिक
  • धातु और अधातु
  • दहन
  • अम्ल, क्षार और लवण
  • विद्युत-अपघटन
  • कार्बन और उसके यौगिक
  • रसायन विज्ञान के सामान्य तथ्य और खोज
  • आदि

Biology से आने वाले topics –

  • परिचय
  • जीवों का वर्गीकरण
  • पादप रोग
  • पारिस्थितिकी और पर्यावरण
  • प्रदूषण
  • कोशिका विज्ञान
  • आनुवंशिकी
  • आनुवंशिकता और विकास
  • वनस्पति विज्ञान: पादप साम्राज्य का वर्गीकरण, पादप आकृति विज्ञान, पादप ऊतक, प्रकाश-संश्लेषण, पादप हार्मोन
  • प्राणीविज्ञान: पशु का वर्गीकरण, पशु ऊतक, मानव रक्त, अंग और अंग प्रणाली, मानव रक्त और रक्त समूह
  • मानव रोग : मानव आंख, आदि
  • पोषक तत्व
  • आदि

General Awareness के लिए RRB Group D Syllabus 2022

General Awareness में मुख्य रूप से करंट अफेयर्स आदि आते हैं।

इस सेक्शन को मजबूत करने के लिए आपको Current Affairs और सामान्य जानकारीयों से अपडेट रहने की जरूरत होती है।

इसके अंतर्गत आने वाले टॉपिक्स निम्नलिखित हैं –

  • Technology Affairs
  • खेल (Sports)
  • संस्कृति (Culture)
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के करंट अफेयर्स (Science and व्यक्तित्व (Personalities)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • राजनीति और महत्व का कोई अन्य विषय (Politics and any other subject of importance)
  • आदि

करंट अफेयर्स में एक तरह से सारे सब्जेक्ट के टॉपिक्स आ जाते हैं जो भी चीजें वर्तमान में चल रही है उससे संबंधित प्रश्न इसके अंतर्गत पूछे जा सकते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने Group D syllabus 2022 के बारे में बात की है।

आज के समय में ज्यादातर विद्यार्थी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करते हैं और उसमें ग्रुप डी एक महत्वपूर्ण विकल्प होता है।

Group D की परीक्षा में लाखों की संख्या में विद्यार्थी बैठते हैं।

ऐसे में इस एग्जाम में सफल होने के लिए इसके सिलेबस की सही जानकारी होनी जरूरी है।

यहां हमने सिलेबस के ही बारे में अच्छे से बताने का प्रयास किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *