ग्राम पंचायत भर्ती 2022 | Gram Panchayat Bharti 2022

इस आर्टिकल में हम ग्राम पंचायत भर्ती 2022 ऑनलाइन फॉर्म के बारे में बात करेंगे। 

दोस्तों नौकरी की तलाश में उम्मीदवार हर जगह ही नौकरी के लिए देखते हैं, इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही नौकरियां आती हैं। 

सरकारी नौकरियों की बात करें तो इसमें केंद्र सरकार के कई अलग-अलग विभागों की, और फिर राज्य सरकार की भी अलग अलग विभागों की नौकरियां आती हैं। 

अलग-अलग राज्यों में, उस राज्य के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में भी कुछ अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाती है। 

और बहुत से उम्मीदवार ग्राम पंचायत भर्ती की भी प्रतीक्षा करते हैं, और भर्ती निकलने पर इसके लिए आवेदन करते हैं। 

यहां हम ग्राम पंचायत भर्ती 2022 ऑनलाइन फॉर्म के बारे में ही बात करने वाले हैं। 

ग्राम पंचायत भर्ती 2022

देश के अलग-अलग राज्यों में कुछ समय-समय पर ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए ग्राम पंचायत भर्ती निकाली जाती है, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं। 

यहां हम ग्राम पंचायत भर्ती 2022 की बात करते हैं।

आज हम जानेंगे

उत्तर प्रदेश (UP) ग्राम पंचायत भर्ती 2022

2022 की ग्राम पंचायत की भर्ती में, UP Gram Panchayat Bharti 2022 निकाली गई है। 

उत्तर प्रदेश राज्य के पंचायती राज विभाग ने पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (Panchayat sahayak/Accountant cum data entry operator) समेत अन्य पदों के लिए भी उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत भर्ती 2022 के अंतर्गत कुल 58,189 पदों की रिक्तियों के लिए अपने official website  www.panchayatiraj.up.nic.in  में notification जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, राज्य के जौनपुर जिले में सबसे अधिक 21 प्रखंड हैं, जिनमें 1740 ग्राम पंचायतें इन प्रखंडों के अंतर्गत आती हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी 58,189 पंचायतों में पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

और UP government इन सचिवालयों को चलाने के लिए ही पंचायत सहायक-सह-लेखापाल-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्त करने जा रही है। 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट रखने वाले आवेदक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें जाना चाहते हैं, इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि से पहले तक इसका आवेदन फॉर्म भर कर online apply कर सकते हैं। 

आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी होता है, कि वे इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें। 

यहां हम latest यूपी ग्राम पंचायत भर्ती 2022 notification से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, online आवेदन फॉर्म, आयु सीमा, selection process, सैलरी आदि से सम्बंधित जानकारी ही प्राप्त करेगें। 

हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी जरूरी और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

वहां official notification से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 

तो UP Gram Panchayat Bharti 2022 में उत्तर प्रदेश राज्य के पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर कुल 58189 रिक्तियां निकाली गई हैं। 

इस भर्ती में कार्य स्थल उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर ही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में उपल्ब्ध है। 

विद्यार्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट www.panchayatiraj.up.nic.in से notification देखकर यहीं से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Educational qualification और Age limit –

इस ग्राम पंचायत भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण/ 12वीं/graduation पास होना अनिवार्य है। 

उत्तर प्रदेश राज्य के जिन उम्मीदवारों के पास ये शैक्षणिक योग्यताएं हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 

इसके अलावा यदि हम इस भर्ती के लिए Age limit की बात करें तो, इस उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग भर्ती 2022 लिए के उम्र सीमा न्युनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तय किया गया है। 

तो इस उम्र सीमा के अंदर आने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

Livehindustan.com की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 58189 ग्राम पंचायतों में अकाउंटिंग कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होगी। 

वहां के कैबिनेट के निर्णय के बाद हर ग्राम पंचायत में इस पद के लिए उस गांव के स्थानीय बेरोजगार युवा को ही अवसर दिया जाएगा। 

इस भर्ती के लिए कोई centralised process नहीं होगा मतलब हर ग्राम पंचायत अपने स्तर पर ही इस पद के लिए चयन करेगा। 

गांव के computer course किए हुए बेरोजगार युवाओं को उनके हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के कुल प्राप्त अंको के प्रतिशत को दो भाग करने के बाद जिसके सबसे अधिक अंक आएंगे, उसका ही इंटरव्यू के आधार पर चयन कर लिया जाएगा। 

इसमें वेतन ग्राम पंचायत अपने बजट से देगी।

Required documents –

Aadhar Card, Latest passport size photo और signature, अनुभव प्रमाण पत्र, उक्त अभिलेखों का एक स्वप्रमाणित सेट/आवेदक का Resume. 

इस UP Sarkari Naukri जॉब पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी ₹ 6000 रूपए दिए जायेंगे, जो ग्राम पंचायत ही देगा। 

इसके अलावा दूसरे राज्यों में भी समय-समय पर वहां के ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भर्ती निकाली जाती है। 

भर्ती निकलने पर इसकी सूचना सबसे पहले उस राज्य के ग्राम पंचायत विभाग से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है। 

इसके अलावा ग्राम सेवक भर्ती आदि भी निकाली जाती है, जिसके लिए उम्मीदवारों को ग्राम सेवक भर्ती की जरुरी तारीखें, ग्राम सेवक सिलेबस आदि की जानकारी होनी चाहिए। 

जो उम्मीदवार इन ग्राम पंचायत भर्तियों की प्रतीक्षा करते हैं, वे भर्ती की जानकारी के लिए नियमित तौर पर उसकी ऑफिशल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने ग्राम पंचायत भर्ती 2022 ऑनलाइन फॉर्म के बारे में बात की है। 

यहां हमने यूपी ग्राम पंचायत भर्ती 2022  के बारे में जाना है। बहुत से उम्मीदवार ग्राम पंचायत भर्ती के लिए इंतजार करते हैं और इसकी जानकारी चाहते हैं। 

2022 में अभी उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों में नियुक्ति होनी है, और ऊपर हमने इसी के बारे में बात की है। 

इसका official notification उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *