डीसीए (DCA) का फुल फॉर्म? | Full form of DCA

इस आर्टिकल में हम DCA course के बारे में बात करेंगे कि डीसीए का फुल फॉर्म क्या है? What is the Full form of DCA? 

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर और उसके नॉलेज के महत्व से हम सभी वाकिफ हैं। 

हर क्षेत्र में आज अलग-अलग जरूरी कामों के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। 

इसीलिए आप चाहे किसी भी क्षेत्र में नौकरी के लिए जाएं, यदि आपके पास एक अच्छे कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होता है तो आपको नौकरी मिलने में काफी आसानी होती है। 

Computer Courses की बात करें, तो विद्यार्थियों के लिए बहुत से अलग-अलग प्रोफेशनल कंप्यूटर courses उपलब्ध हैं। 

यहां हम DCA के बारे बात करेंगे। DCA एक काफी अच्छा डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स है। 

डीसीए (DCA) का फुल फॉर्म?

यहां हम इससे संबंधित सभी जरूरी बातों को जानेंगे। 

डीसीए (DCA) का फुल फॉर्म क्या है? यह कोर्स क्या है? इसके लिए योग्यता? इसमें एडमिशन कैसे लें? इसके फायदे आदि सभी कुछ। 

इसलिए यदि आप DCA के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। 

आज हम जानेंगे

डीसीए (DCA) का फुल फॉर्म?

DCA का full form Diploma in Computer Applications (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस) होता है, जिसे कंप्यूटर के अनुप्रयोगों में डिप्लोमा कहा जा सकता है हालांकि हिंदी में विद्यार्थी इसे कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा ही कहते हैं। 

अगर आप एक basic प्रोफेशनल डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स के लिए देख रहे हैं, तो इसमें DCA सबसे popular options में से एक है। 

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह कोर्स कंप्यूटर एप्लीकेशंस के बारे में है।

इसमें आपको इसके basics, जैसे एमएस ऑफिस, इंटरनेट एप्लीकेशन, database management, CSS आदि जैसे कंप्यूटर से जुड़े और भी बहुत से जरूरी चीजों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है। 

जिन विद्यार्थियों की कंप्यूटर में रुचि होती है, और जो कंप्यूटर से संबंधित क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किसी अच्छे diploma कोर्स की तलाश में हों, उनके लिए DCA एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। 

12th के बाद DCA करना computer से संबंधित क्षेत्र में एक अच्छा career बनाने में आपकी बहुत सहायता कर सकता है।

DCA course क्या है?

इसका पूरा नाम तो हम ऊपर जान ही चुके हैं, जो कि diploma in computer applications है। 

DCA कंप्यूटर के क्षेत्र में एक डिप्लोमा कोर्स है, जिसे सामान्यतः विद्यार्थी 12वीं पूरी करने के बाद कर सकते हैं। 

DCA कोर्स की अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल तक की होती है। 

असल में इसे आप 1 साल का डिप्लोमा कोर्स मान सकते हैं, जिसमें 6-6 महीने के 2 semesters होते हैं। 

पर कई संस्थानों से आप 6 महीने में भी डीसीए पूरा कर सकते हैं। 

DCA करने के बाद आपको कंप्यूटर से जुड़े बेसिक सभी चीजों की अच्छे से जानकारी हो जाती है। 

आप Word, Point, Excel के साथ-साथ और भी बहुत सी जरुरी चीज़े चलाना सीख जाते हैं। 

एक basic professional computer course में DCA एक बहुत ही लोकप्रिय कोर्स है।

बहुत से ऐसे jobs होते हैं जिनमें अप्लाई करते वक्त आपसे एक अच्छे कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट की मांग की जाती है, और वहां पर बहुत से विद्यार्थी DCA का ही certificate देते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

DCA course के लिए eligibility

डीसीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को इस कोर्स के लिए जरूरी योग्यता यानी eligibilities के बारे में भी पता होना जरूरी है। 

DCA करने के लिए विद्यार्थी का बस कि सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किया हुआ होना जरूरी है। 

इसके अलावा इस कोर्स के लिए और कोई विशेष योग्यता नहीं मांगी जाती है। 

चाहे आप किसी भी stream के छात्र हों, आप DCA कर सकते हैं। 

DCA कोर्स में दाखिले को लेकर उम्र की भी कोई सीमा mentioned नहीं है, आप बस 12वीं पास हों और आप आसानी से डीसीए में दाखिला ले सकते हैं।

DCA में admission कैसे ले सकते हैं?

अब बात करते हैं कि DCA में एडमिशन को लेकर क्या प्रक्रिया रहती है। 

तो आपके शहर में बहुत से ऐसे शिक्षण संस्थान होंगे जो DCA course offer करते हैं। 

बहुत से ऐसे मान्यता प्राप्त computer centres (सरकारी और प्राइवेट दोनों) होते हैं, जो अपने यहां DCA करवाते हैं। 

या फिर आप college से भी DCA कर सकते हैं। 

DCA में Admission लेने के 2 तरीके हैं – पहला डायरेक्ट और दूसरा मेरिट बेसिस। 

Direct में आप सीधे उस कॉलेज या कंप्यूटर सेंटर का ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरेंगे, उसके बाद जो निर्धारित fees आदि है वह जमा करेंगे और आपका एडमिशन DCA में हो जाएगा। 

कुछ संस्थान ऐसा करते हैं कि आपके 12वीं में जितने अंक आए हैं, उसके आधार पर आपको admission देते हैं। 

आपको form भरना होता है फिर वह institute merit list निकालता है, जिसमें आपका नाम आने पर आप वहां एडमिशन ले सकते हैं। 

इस संबंध में सबसे अच्छा यही रहेगा कि यदि आप अपने आसपास के किसी संस्थान से DCA करना चाहते हैं तो वहां जाकर उसकी पूरी जानकारी ले लें। 

जैसे आपका सेंटर कहाँ से मान्यता प्राप्त है, इसकी फीस क्या है, पढ़ाई की सुविधाएं कैसी है आदि। 

DCA की फीस –

Fees की बात करें तो यह generally 4-5 हज़ार रुपए तक ही रहती है। 

पर थोड़े नामी प्राइवेट संस्थान में यह 20-25 हजार तक भी जा सकती है। 

असल में DCA की fees भी अलग-अलग संस्थानों और कॉलेजों में अलग-अलग तो हो सकती है। 

इसकी exact जानकारी भी आप उस कंप्यूटर संस्थान से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। 

DCA course में दाखिला साल में दो बार, दिसंबर और जून के महीने में होता है। 

आप उस संस्थान में जाकर जब एडमिशन के लिए बात करेंगे तो आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि आप कब एडमिशन ले सकते हैं। 

बाकी admission लेने में आपसे, 10th और 12th का certificate, passport size photo, और इसके अलावा कुछ अन्य साधारण डॉक्युमेंट्स मांगे जा सकते हैं। 

Admission के समय आपको fees भी भरनी होती है, वह कितनी होगी यह उस संस्थान पर निर्भर करता है। 

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने DCA कोर्स के बारे में बात की है। 

हमने जाना है कि डीसीए का फुल फॉर्म क्या है? इसके साथ ही हमने डीसीए कोर्स से संबंधित और भी बहुत सी जरूरी चीजों के बारे में जाना है। 

इनके अलावा DCA course के बाद job options और सैलरी आदि के बारे में हम किसी और आर्टिकल में चर्चा करेंगे। 

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए informative रही होगी। 

इसे लेकर यदि आपके मन में कोई प्रश्न आदि हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *