केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है? | How much is the fee of Kendriya Vidyalaya

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है? केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने की फीस कितनी होती है? 

दोस्तों अच्छी शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी होती है, और इसके लिए विद्यार्थियों को जितने अच्छे से पढ़ने की जरूरत होती है उतना ही जरूरी है कि उसका स्कूल भी अच्छा हो। 

केंद्रीय विद्यालय ऐसा ही एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान है, जहां से विद्यार्थी बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। 

केंद्रीय विद्यालय भारत सरकार के अधीन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्धित स्कूल हैं, जो आज के समय में भारत की लगभग सभी राज्यों में है।

केंद्रीय विद्यालय एक बेहतरीन स्कूल है, KV का नाम आपने भी जरूर सुना होगा। 

अब इसीलिए बहुत से विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में भी यह सवाल रहता है कि केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है?

इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे। 

यहां हम केंद्रीय विद्यालय की फ़ीस की पूरी जानकारी के साथ-साथ इससे संबंधित दूसरे कुछ जरूरी बातें, जैसे इसमें दाखिले की प्रक्रिया? कौन दाखिला ले सकते हैं? आदि के बारे में भी जानेंगे। 

आज हम जानेंगे

केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है?

केंद्रीय विद्यालय में fee structure कुछ इस प्रकार है –

  • Admission fees : 25 रुपए 
  • Readmission fees : 100 रुपए
  • Tuition fees : class 9th और 10th (boys) की 200 रूपए, class 11th और 12th (boys) की 300 रुपए (arts और commerce), class 11th और 12th (boys) की 400 रुपए (science)
  • Computer Fees : class 3rd से class 12th तक 100 रुपए
  • Computer Fees : class 11th और 12th के लिए 150 रूपए
  • Vidyalaya Vikas Nidhi (विद्यालय विकास निधि) : class 1 से class 12th तक 500 रुपए (प्रति माह)

तो Kendriya Vidyalaya (केंद्रीय विद्यालय) का fee structure कुछ इस प्रकार से है। 

साथ ही आपको बता दें कि आरक्षित वर्ग के छात्रों (reserved category students) को इस fees में छुट भी मिलती है। 

लड़की यानी छात्राओं को tuition fee में छूट दी जाती है। Computer fee में भी कई छात्राओं को छूट मिलती है, तो कइयो को नहीं। 

Vidyalaya Vikas Nidhi (VVN) में भी कई छात्राओं को छूट मिलती है, तो कई को नहीं। 

इसकी विस्तृत जानकारी आप केंद्रीय विद्यालय संगठन के official website, kvsangathan.nic.in पर जाकर और विस्तार में प्राप्त कर सकते हैं। 

Fee का भुगतान अभिभावक ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय के बारे में थोड़ा बात करें तो, पहला केंद्रीय विद्यालय साल 1963 में खोला गया था और आज के समय में भारत में कुल 1252 केंद्रीय विद्यालय (KVs) संचालित किए जा रहे हैं। 

भारत में जितने भी केंद्रीय विद्यालय हैं, उन सभी के समूह को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कहा जाता है। 

केंद्रीय विद्यालयों में class 1 से लेकर class 12th तक पढ़ाई होती है।

केंद्रीय विद्यालय में admission कौन ले सकता है?

अब विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में भी यह सवाल रहता है कि KV में दाखिला कौन-कौन ले सकते हैं। 

तो आपको बता दें कि शुरुआत में तो केंद्रीय विद्यालय भारतीय रक्षा सेनाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए ही खोले गए थे, और उन्हीं के बच्चे इस में एडमिशन ले सकते थे। 

लेकिन आज के समय में इन विद्यालयों में केंद्रीय या राज्य सरकार के अंतर्गत काम कर रहे अधिकारियों या कर्मचारियों के बच्चे भी पढ़ सकते हैं। 

यही नहीं अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कुछ seats पर ऐसे अभिभावकों के बच्चों को एडमिशन देने का फैसला किया जो सरकारी नौकरी नहीं करते हैं। 

हालांकि, इनके लिए seats कम होते हैं। 

तो यदि आपके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है तो आप केंद्रीय विद्यालय में आसानी से दाखिला ले सकते हैं, वरना आपको दाखिले के लिए जल्दी फॉर्म भरना होगा, और साथ ही एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी का इसके लिए जरूरी सभी योग्यताओं को पूरा करना भी जरूरी है।

KV में admission के लिए age Limit

केंद्र विद्यालय में दाखिले के लिए age Limit भी थोड़ी जरूरी हो जाती है। 

दाखिले के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा अलग-अलग कक्षाओं में दाखिले के लिए निर्धारित आयु सीमा कुछ इस प्रकार है –

  • class – 1 और 2 : minimum 6 ‌और maximum 8‌
  • class – 3 : minimum 7 ‌और maximum 9‌
  • ‌‌class – 4 : minimum 8 ‌और maximum 10
  • class – 5 : minimum 9 ‌और maximum 11‌ ‌ ‌ ‌ ‌
  • ‌class – 6 : minimum 10 ‌और maximum 12‌ ‌ ‌ ‌
  • ‌class – 7 : minimum 11 ‌और maximum 13‌
  • ‌class – 8 : minimum 12 ‌और maximum 14
  • ‌class – 9 : minimum 13 ‌साल और maximum 15
  • class – 10 : minimum 14 ‌वर्ष और maximum 16‌
  • class 11 और 12 के लिए minimum या maximum आयु सीमा नहीं है।

तो केंद्रीय विद्यालय में दाखिले का फॉर्म भरने से पहले एक बार age Limit की भी जांच कर लेनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया क्या है?

यदि आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको registration करना होगा। 

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी official website www.kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। 

Home page पर आपको ‘Click here for registration’ का लिंक मिलेगा आप उस पर क्लिक करें। 

इसके बाद वहां दिए गए सभी instructions को पढ़ने के बाद ‘आगे बढ़ें’ के option पर क्लिक करें। 

इसके बाद आपके सामने candidate details का option खुलेगा। 

आप बच्चे का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि समेत सारी मांगी गई जानकारी भर दें, और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

इसी तरह आपको आगे बताए गए steps को follow करते हुए application submit कर देना है। 

इसके बाद सभी process के पूरा हो के बाद आप एप्लीकेशन का प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें। 

इसके बाद आप kv में admission ले सकते हैं। इसके लिए आप वह केंद्रीय विद्यालय visit कर सकते हैं। 

Class 2 से 8 तक में एडमिशन के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होती है। 

पर class 9 में एडमिशन के लिए छात्र को टेस्ट देना होता है।

केंद्रीय विद्यालय में class 10 में new admission लेने के लिए छात्रों का class 9th में कम से कम 55% marks के साथ पास होना जरूरी है। 

वहीं class 12th में एडमिशन के लिए भी class 11 में इतने ही % marks लाने होते हैं।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने बात की है कि केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है? 

यहां हमने KV के fee structure के बारे में अच्छे से जाना है। 

इसके साथ ही हमने kv में दाखिले आदि से संबंधित कई जरूरी बातों के बारे में भी जाना है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। 

यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *