एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 | MP Board dasvi ka result 2023

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं 2023 के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 25 मई 2023 को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। 

मध्यप्रदेश राज्य के जिन विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड से 10वीं की परिक्षा दी थी, मुझे 25 मई के बाद‌ अब ऑनलाइन अपनी 10वीं कक्षा के परिणाम देख सकते हैं। ‌ 

लंबे समय से विद्यार्थी एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 की प्रतीक्षा कर रहे थे, और अब उनके दसवीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। 

मध्य प्रदेश के शिक्षा बोर्ड से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर जरूरी जानकारियों के साथ (रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर)  विद्यार्थी ऑनलाइन ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023

मध्य प्रदेश राज्य बोर्ड एमपीबीएसई परिणाम 2023 के परिणाम की घोषणा के साथ एमपी बोर्ड ने टॉपर लिस्ट 2023 भी जारी कर दी है।

इसके साथ-साथ MP बोर्ड MPBSE राज्य-स्तरीय संयुक्त योग्यता सूची और जिलेवार योग्यता सूची भी जारी करेगा।

आज हम जानेंगे

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023

Board NameBoard of Secondary Education, Madhya Pradesh (MPBSE)
Exam NameMP Board class 10th exam 2023
Level of ExamState Level
ResultMP Class 10th result 2023
Result Date & Time25 May 2023 (12:30 noon)
State Name Madhya Pradesh 
Result ModeOnline
Official Websitesmpbse.nic.in
www.mpresults.nic.in

25 मई को दसवीं कक्षा के साथ-साथ मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा 2023 के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। 

मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के द्वारा मध्य प्रदेश कक्षा दसवीं एग्जाम 2023 का आयोजन ऑफलाइन मोड में 1 मार्च 2023 से लेकर 27 मार्च 2023 तय किया गया था, जिसके थोड़े लंबे समय के बाद अभी 25 मई को इसके परिणाम घोषित किए गए हैं। 

एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए official websites www.mpresults.nic.in,  mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in है। 

इनमें से किसी पर भी जाकर विद्यार्थी अपनी 10वीं के रिजल्ट देख सकते हैं, और चाहे तो उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी ले सकते हैं। 

हालांकि यह परिणाम सिर्फ ऑनलाइन घोषित किए गए हैं, MP Board Class 10 Result 2023 की Original Marksheet विद्यार्थियों को उनके स्कूल से ही प्राप्त होगा। 

एमपीबीएस सभी स्कूलों को एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड की मूल हार्ड कॉपी भेजेगा जिसे बाद में विद्यार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा। 

MP Board 10वीं रिज़ल्ट के आंकड़ें –

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 toppers की list में, मृदुल कुमार ने 494 अंको के साथ टॉप किया है, और पहले स्थान पर रहे हैं। 

इसके बाद प्राची गढ़वाल, कीर्ति प्रभा मिश्रा तथा स्नेहा लोधी 493 अंको के साथ दुसरे स्थान पर रहीं। 

वहीं अनुभव गुप्ता, अभिषेक परमार, उन्नति अग्रवाल, आस्था सिंह राजपूत, राधा साहू, सुदीक्षा कटारे तथा प्रिय ठाकरे 492 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

आंकड़ों में,  एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2023 में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 थी। 

इस साल 63.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 

नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 और छात्राओं का पास प्रतिशत 66.47 रहा है। 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें? (How to check MP Board class 10 result 2023)

रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने कक्षा दसवीं 2023 के परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप और एसएमएस (sms) के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एमपीबीएससी 10वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें, इसके लिए निचे आपको step by step जानकारी दी गई है, जिसे फॉलो करते हुए आप online अपना result देख सकते हैं।

Step 1 – सबसे पहले विद्यार्थी मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpbsc.nic.in पर जाएं।

Step 2 – वेबसाइट खुलने के बाद वहां एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3 – अगले पेज पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

Step 4 – अगले पेज पर आपका एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Step 5 – वहां से आप अपने एमपीबीएससी क्लास 10th रिजल्ट 2023 को डाउनलोड करें।

Step 6 – डाउनलोड करने के बाद कभी जरूरत पड़ने पर काम के लिए अपने रिजल्ट का print out भी ले लें।

Official App से –

Step*** – ऑनलाइन अपने रिजल्ट की जांच विद्यार्थी मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशल ऐप से भी कर सकते हैं। 

इसके लिए विद्यार्थियों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर MPBSE का official app download करना होगा। 

इसके बाद ऐप को ओपन करके आपको know your result पर क्लिक करना होगा। 

इसके बाद आप अपना रोल नंबर डालेंगे, और आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

आप उसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं। 

SMS के माध्यम से –

Step*** – विद्यार्थी अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए भी अपनी एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट 2023 की जांच कर सकते हैं। 

इसके लिए उन्हें SMS में “MPBSE1010(स्पेस)रोल नंबर” type करके उसे 56263 पर sms कर देना है। 

इसके बाद क्लास 10 एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेज दिया जाएगा। यहां पर विद्यार्थी को सारी जानकारी अच्छे से भरनी होगी।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 पुनर्मूल्यांकन तिथि?

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे वे पुनर्मूल्यांकन के लिए, यानी कि अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

अभी पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की तिथि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

इसके लिए विद्यार्थियों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच करते रहना होगा। 

हालंकि बोर्ड जल्द ही पुनर्मूल्यांकन की तिथि की घोषणा करेगा, जिसके बाद विद्यार्थी अपने रोल नंबर की सहायता से इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 सप्लीमेंट्री तिथि

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में जिन विद्यार्थियों ने एक या दो सब्जेक्ट में फेल किया होगा, उन्हें आगे सप्लीमेंट्री में बैठना होगा। 

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के बाद अब बोर्ड आगे विस्तृत एमपी बोर्ड कम्पार्टमेंट टाइम टेबल 2023 जारी करेगा।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के रिजल्ट अगस्त 2023 से जारी किए जाने की संभावना है। 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा वे MPBSE की official website और SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

कक्षा 10 का रिजल्ट कब निकलेगा MP 2023?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 25 मई 2023 को दोपहर 12:30 मिनट पर मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 कब निकलेगा?

25 मई 2023 को एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं 2023 के साथ-साथ कक्षा 12वीं 2023 रिजल्ट भी official websites पर घोषित किया जा चुका है।

एमपी बोर्ड रोल नंबर कैसे निकाले?

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रोल नंबर आपके admit card पर उल्लेखित है। ऑनलाइन एडमिट कार्ड से भी आप रोल नंबर निकाल सकते हैं।

Conclusion

25 मई 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है, जिसे विद्यार्थी इनकी official websites, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpbsc.nic.in पर जाकर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर के साथ देख सकते हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *