गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है? | Girls ke liye kaun kaun si job hai

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है?’। 

लड़कियों के लिए कौन-कौन सी जॉब है? लड़कियों के लिए सबसे अच्छे jobs कौन से हैं? कौन-कौन सी नौकरियां लड़कियों के लिए सबसे अच्छी हैं? 

दोस्तों, लड़का हो या लड़की, हर विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी रुचि के हिसाब से अच्छी से अच्छी जवाब लेना चाहता है। 

उनकी पढ़ाई के हिसाब से, दोनों ही के लिए कई सारे job options available हैं, जिसमें सरकारी से लेकर प्राइवेट नौकरी और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, टीचर जैसे पॉपुलर प्रोफेशन आ जाते हैं। 

यहां हम मुख्य तौर पर उन jobs के बारे में बात करेंगे जो खासतौर पर लड़कियों के लिए ज्यादा अच्छे हैं। 

ऐसे jobs जिनकी तरफ से ज्यादा संख्या में लड़कियां जाती है।

गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है?

गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है? यानी लड़कियों के लिए बेस्ट और पॉपुलर जॉब्स कौन-कौन सी हैं?, 

इसकी जानकारी आपको विस्तार से चाहिए तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

आज हम जानेंगे

गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है?

गर्ल्स के लिए, कुछ सबसे मुख्य जॉब्स/professions  में निम्नलिखित नाम आते हैं –

  • डॉक्टर 
  • एयर होस्टेस
  • नर्स 
  • बैंकर 
  • ह्यूमन रिसोर्स (HR)
  • सिविल सर्विस 
  • इंटीरियर डिजाइनर 
  • जर्नलिस्ट 
  • टीचर/प्रोफेसर 
  • फैशन डिजाइनर 
  • ब्यूटीशियन 
  • आदि

यह सारे ऐसे जॉब्स या प्रोफेशन हैं, जो लड़कियों के लिए बेहतर विकल्प हैं। 

पर जाहिर है यह सिर्फ़ इतने ही नहीं हैं। 

बल्कि सीधा-सीधा ऐसा भी कह सकते हैं कि कुल मिलाकर जितने भी जॉब्स हैं, उनमें से लगभग सभी जॉब्स को लड़कियां भी कर सकती हैं। 

अगर अभी आप सोचने बैठेंगे तो आपके मन में शायद ही गिने-चुने कुछ ऐसे jobs के नाम आएंगे, जिन्हें लड़कियां नहीं कर सकतीं सिर्फ लड़की कर सकते हैं। 

हम जिस भी नौकरी की बात कर लें या जिस भी profession की बात कर लें, उन सभी में लड़कों के साथ लड़कियां भी जा सकती हैं, वे भी अपनी इच्छा अनुसार कोई भी जॉब कर सकती हैं। 

इसलिए जब हम गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है कहते हैं, तो इसमें लगभग सारे जॉब्स ही आ जाते हैं। 

और अन्य जॉब्स में – 

  • Engineer
  • Railway Jobs
  • Banking (PO and Clerk) Jobs
  • Defence Jobs
  • Teaching Jobs 
  • SSC jobs 
  • Police jobs
  • UPSC Jobs
  • Makeup Artist 
  • Content Writer 
  • Software Developer 
  • Graphic Designing 
  • Youtube Creator 
  • Digital Marketing jobs
  • Blogging 
  • आदि

समेत और भी कई जॉब्स आ जाएंगे। ये जितनी भी नौकरियाँ हैं, उन सभी को लड़कियां भी कर सकती हैं। 

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी नौकरियां कौन सी हैं?

अब हम एक-एक करके ऊपर बताए गए लड़कियों के लिए बेस्ट जॉब्स के बारे में थोड़ा विस्तार से बात कर लेते हैं। 

डॉक्टर (Doctor)

Career Options में doctor और engineer का नाम सबसे पहले आता है। 

खासतौर पर लड़कियों के लिए डॉक्टर ज्यादा अच्छा प्रोफेशन है, ज्यादातर लड़कियां 12वीं के बाद डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस का कोर्स करती हैं। 

एक डॉक्टर आज के समय में समाज के सबसे प्रतिष्ठित profession में आता है।

एयर होस्टेस (Air Hostess)

जब हम एयर होस्टेस सुनते हैं तो हमारे मन में एक ऐसे जॉब की छवि आती है जो खासतौर पर लड़कियों के लिए ही है,‌ हालांकि लड़के भी यह काम कर सकते हैं। 

बहुत सी लड़कियों का लक्ष्य एयर होस्टेस बनने का होता है। 

इसके लिए आपको 12वीं के बाद एयर होस्टेस का ट्रेनिंग कोर्स करना होता है। 

नर्स (Nurse)

डॉक्टर के नीचे,‌लड़कियों के लिए नर्स भी आज के समय में एक बहुत अच्छी जॉब है। 

इसके लिए आपको 12वीं के बाद nursing का डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करना होता है। ‌ 

मेडिकल फील्ड में nurses की मांग हमेशा ही रहती है, इसीलिए लड़कियों के लिए नर्स भी सबसे अच्छे जॉब्स में से एक है।

इन्हें भी पढ़ें

बैंकर (Banker)

लड़कियों के लिए बैंकर भी एक काफी अच्छा प्रोफेशन है। 

वे बैंक में पीओ या क्लर्क जैसे पोस्ट पर नौकरी ले सकती हैं। 

बहुत सी लड़कियां बैंक में नौकरी के लिए बैंकिंग की परीक्षाओं की तैयारी भी करती हैं। ‌

बैंकिंग गर्ल्स के लिए सबसे ideal job options में से एक है।

ह्यूमन रिसोर्स (HR)

हर कंपनी में एक एचआर डिपार्टमेंट होता है जिसका काम उस कंपनी के इंप्लाइज को मैनेज करने का होता है। 

Basically किसी कंपनी में जॉब के लिए आप एचआर से ही संपर्क करते हैं, अपना इंटरव्यू आदि देते हैं। 

HR भी लड़कियों के लिए एक ideal job है। 

इसमें कोई बहुत ज्यादा शैक्षणिक योगिता भी नहीं मांगी जाती है, और HR के रूप में कम्पनियां गर्ल्स को ही prefer करती हैं।

सिविल सर्विस (Civil Services)

सरकारी नौकरियों में सिविल सेवा को आप सबसे ऊपर कह सकते हैं। 

और लड़कियों के लिए यह भी सबसे अच्छे जॉब ऑप्शंस में से एक है। 

इसके लिए उन्हें यूपीएससी की तैयारी करके उसकी परीक्षा पास करनी होती है, और फिर वे आईएएस, आईपीएस आदि बन सकती हैं।

बहुत सी लड़कियां सिविल सर्विस में जाने की तैयारी भी करती हैं।

इंटीरियर डिजाइनर (Interior Designer)

आज के समय में लड़कियों के लिए एक इंटीरियर डिजाइनर बनना भी काफ़ी अच्छा जॉब है। 

इंटीरियर डिजाइनर के काम में उन्हें, घर और बिल्डिंग्स का इंटीरियर डिजाइन करना होता है, यानी घर को अंदर से अच्छा बनाना होता है। 

Fashion और designing में लड़कियां रुचि भी लेती है और उसमें भी अच्छी भी होती हैं, इसीलिए इंटीरियर डिज़ाइनर भी गर्ल्स के लिए एक अच्छा जॉब ऑप्शन है।  

जर्नलिस्ट (Journalist)

Journalism भी आज के समय में गर्ल्स के लिए काफी अच्छा जॉब ऑप्शन है। 

जो इसमें रुचि रखती हैं वे journalism या मास मीडिया आदि का कोर्स कर सकते हैं और एक जर्नलिस्ट बन सकती हैं। 

टीचर/प्रोफेसर (Teacher/Professor)

लड़कियों के लिए प्रोफेशन में टीचर का नाम काफी ऊपर आता है। 

जिनकी पढ़ाने में रूचि हो वे एक शिक्षक के रूप में अपना अच्छा करियर बना सकती हैं। 

कई बार एक शिक्षक के रूप में लड़कियों के लिए कुछ प्रेफरेंस भी दी जाती है। 

शिक्षक बनने के लिए उन्हें जरूरी कोर्स और परीक्षाएं पास करनी होती हैं।

फैशन डिजाइनर (Fashion Designer)

Fashion Designer भी लड़कियों के लिए सबसे अच्छे professions में से एक है। 

Fashion में उनकी रुचि, समझ और ability भी अच्छी होती है। 

आज के समय में एक अच्छा फैशन डिजाइनर बन जाने पर लड़कियां लाखों-करोड़ों तक की कमाई भी कर सकती हैं l 

ब्यूटीशियन (Beautician)

Designer से ही थोड़ा-बहुत संबंधित profession beautician का आ जाता है। 

इसमें भी लड़कियां अच्छी होती हैं, और यह लड़कियों के लिए सबसे अच्छे जॉब ऑप्शंस में आता है। 

10वीं या 12वीं के बाद आप ब्यूटीशियन का कोर्स कर सकती हैं, और एक ब्यूटीशियन बनकर खुद का पार्लर भी खोल सकती हैं। 

लड़कियों के लिए कौन सा जॉब अच्छा है?

Nursing, Lawyer, Civil Service, Career in Teaching आदि समेत और भी कई जॉब्स लड़कियों के लिए अच्छे हैं।

10वीं के बाद लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?

10वीं के बाद लड़कियों के लिए सबसे अच्छी सरकारी नौकरियों में, एसएससी, आंगनबाड़ी भर्ती समेत और भी कई सरकारी भर्तियां आती हैं।

लड़कियां क्या-क्या बन सकती हैं?

जितने भी मुख्य professions या jobs हैं, लगभग उन सभी में ही लड़को के साथ-साथ लड़कियां भी जा सकती हैं।

लड़कियों के लिए सबसे आसान जॉब कौन-सी है?

लड़कियों के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों में कई सारे जॉब्स हैं। उनके सब्जेक्ट और रुचि के हिसाब से अलग-अलग जॉब उनके लिए आसान या मुश्किल हो सकते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने बात की है कि गर्ल्स के लिए कौन-कौन सी जॉब है?

यहां हमने लड़कियों के लिए उपलब्ध बेस्ट जॉब्स के बारे में आपको जानकारी देने का प्रयास किया है। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए informative रहा होगा, इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *