लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स कौन-से हैं? | Government jobs for Girls

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स कौन-कौन से हैं? लड़कियों/महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स कौन से रहते हैं?

दोस्तों एक सरकारी नौकरी बहुत से विद्यार्थियों का सपना होता है, इसमें कई अलग-अलग क्षेत्रों की सरकारी नौकरियां आ जाती हैं, जैसे डिफेंस, रेलवे, बैंकिंग, सिविल सर्विसेज आदि समेत अन्य कई।

जब हम सरकारी नौकरी लेने की बात करते हैं, तो वर्तमान समय में लड़के और लड़कियां दोनों ही सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पर कई लड़कियों और महिलाओं के मन में यह प्रश्न कई बार आता है कि लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स कौन से हैं?

या महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सरकारी नौकरियां कौन सी है?

लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स कौन-से हैं?

यहां इस लेख में हम मुख्य तौर पर इसी की बात करेंगे कि लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स या कहें सबसे best government जॉब्स कौन से हैं?

हम यहां कुछ best government jobs for girls/women के बारे में बात करेंगे 

आज हम जानेंगे

लड़कियों के लिए government jobs कौन से हैं?

सरकारी नौकरी की बात करें तो इसकी तरफ हमेशा से ही विद्यार्थियों का रुझान काफी ज्यादा रहता है, जिसके कई कारण हैं, जैसे जॉब सिक्योरिटी, अच्छी सैलरी, और भी अन्य कई सुविधाएं।

महिला उम्मीदवार भी इसमें आगे रहती हैं। जब हम गवर्नमेंट जॉब्स की बात करते हैं तो इसमें कुछ सामान्य नाम, Railway, SSC, government banks, Defence, teaching, UPSC आदि के आते हैं।

और इन सारे में ही सरकारी नौकरी के लिए लड़कियां आवेदन कर सकती हैं, और परीक्षा पास करके ये सरकारी नौकरियां ले सकती हैं।

सीधे-सीधे कहें तो सामान्यतः जितने भी गवर्नमेंट jobs होते हैं जिनके लिए पुरुष आवेदन कर सकते हैं, उनके लिए लड़कियां/महिलाएं भी आवेदन कर सकते हैं।

तो लड़कियों के लिए भी वे सारे गवर्नमेंट जॉब्स उपलब्ध हैं, जो लड़कों के लिए हैं।

सिर्फ कुछ एक को छोड़कर लगभग सारे ही government jobs की vacancies में लड़कियों के लिए सीट आरक्षित होते हैं।

रेलवे से लेकर एसएससी, बैंकिंग PSUs, आदि सभी की सरकारी नौकरियों में लड़कियों के लिए सीट रहते हैं।

बल्कि उन्हें आरक्षण भी मिलता है, जिससे थोड़े कम अंक लाने पर भी लड़कियों को सरकारी नौकरी मिल जाती है।

लड़कियों के लिए government jobs क्यों अच्छे हैं –

वैसे तो सरकारी नौकरी हर किसी के लिए ही अच्छी होती है, जिसके कई सारे कारण हैं।

लेकिन खास तौर पर लड़कियों/महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो इसे लड़कियों के लिए best बनाती है।

इसके निम्नलिखी मुख्य कारण हैं –

  • इससे काम और life का अच्छा balance मिलता है।
  • महिलाओं के लिए special provisions होते हैं।
  • Maternity leave आदि की सुविधा होती है।
  • समान अधिकार मिलता है।
  • Salary अच्छी होती है।

सरकारी नौकरी में रहने से महिलाओं को काम और अपने सामान्य जीवन के बीच में अच्छा तालमेल मिलता है।

उन्हें सिर्फ निर्धारित समय के लिए ही काम करना होता है, और बाकी समय में वे अपने घर और परिवार को देख सकती हैं।

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए उनके लिए खास तौर पर special provision होते हैं, जिनका उन्हें लाभ मिलता है।

इसके अलावा सरकारी नौकरी में मेटरनिटी लीव का ऑप्शन होता है, जिस दौरान उन्हें काम ना करते हुए भी सैलरी मिलती है।

सरकारी नौकरी में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलता है उन्हें भी वैसे ही treat किया जाता है जैसे पुरुषों को।

और सबसे अच्छी बात होती है इसकी सैलरी। लड़कियां जिस भी पद पर सरकारी नौकरी में रहती हैं, उस पद के अनुसार उन्हें अच्छी खासी सैलरी दी जाती है। 

लड़कियों/महिलाओं के लिए कुछ best government jobs –

अब यदि हम लड़कियों के लिए उपलब्ध कुछ सबसे अच्छे गवर्नमेंट jobs की बात करें, जो महिलाओं के लिए उनके हिसाब से सबसे अच्छे हो सकते हैं, जिनमें उन्हें कई सारी सुविधाएं मिलती हैं, तो इनमें आने वाले सरकारी नौकरियों में से कुछ मुख्य नाम निम्नलिखित हैं –

  • Railway
  • Banking (PO and Clerk)
  • Defence
  • Teaching job
  • SSC jobs
  • Police jobs
  • UPSC 
  • etc.

Railway

सरकारी नौकरियों में रेलवे का नाम हमेशा से ही सबसे पहले नामों में आता है।

लड़कियों के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी की बात करें तो ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी सभी के पदों पर नौकरी के लिए लड़कियां आवेदन कर सकती है।

भर्ती के लिए जो भी निर्धारित प्रक्रिया है उसे पूरी करने पर लड़कियां रेलवे में कई अलग-अलग posts पर सरकारी नौकरी ले सकती हैं।

उस पद के अनुसार अच्छी सैलरी के साथ साथ residence, travel pass, economical healthcare access, retirement benefits आदि के साथ साथ, उन्हें आवेदन करने पर 2 साल तक का maternity leave भी मिल सकता है।

Banking (PO and Clerk)

बैंकिंग भी हमेशा से ही लड़कियों के लिए नौकरी के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक रहा है।

सरकारी banks में PO और clerk के पद पर नियुक्ति के लिए समय-समय पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं, जिनके लिए लड़कियां आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

बैंक में इन पदों पर नौकरियों में अच्छी सैलरी, fixed working hours, और अच्छी reputation जैसे कई benefits होते हैं।

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरियों में भी लड़कियों को हर वह सुविधा मिलती है जो अन्य कहीं भी मिलती हो।

Defence

कई लोगों के मन में ऐसा हो सकता है कि डिफेंस field यानी सेना में मुख्य तौर पर लड़के ही भर्ती होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

डिफेंस फील्ड में अलग-अलग पदों पर लड़कियां भी नियुक्ति ले सकती हैं।

इस क्षेत्र में जब भी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जाते हैं, तो उनमें महिलाओं के लिए भी सीट आरक्षित होते हैं।

Navy और armed forces में लड़कियां अच्छे पदों पर सरकारी नौकरी ले सकती है।

जहां उन्हें सैलरी भी बेहतरीन दी जाती है, और साथ ही सरकारी नौकरी की दूसरी सुविधाएं भी मिलती है।

Teaching job

टीचिंग फील्ड भी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें महिलाओं की खास रूचि होती है।

और यह कई कारणों से महिलाओं के लिए सबसे अच्छा भी होता है।

जिन लड़कियों या महिलाओं के पास टीचिंग प्रोफेशन में जाने के लिए जरूरी योग्यताएं हों, वे सरकारी टीचर के लिए एग्जाम देकर, स्कूल (और कॉलेजों में भी) में टीचर की नौकरी कर सकती हैं।

सरकारी टीचरों को सैलरी भी अच्छी खासी दी जाती है, इसके अलावा आवास आदि की सुविधा भी मिलती है।

साथ ही इसमें भी महिलाओं के लिए विशेष प्रोविजंस होते हैं।

SSC jobs

Staff selection commission यानी कर्मचारी चयन आयोग हर साल सरकार के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग विभागों में कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए परीक्षाएं लेता है, और लड़कियां आसानी से इनके लिए आवेदन करके इन पदों पर सरकारी नौकरियां ले सकती हैं।

SSC अलग-अलग स्तर पर परीक्षा लेता है और उन सभी के लिए शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाली लड़कियां एलिजिबल होती है।

SSC भी अच्छे सरकारी पदों पर नौकरी देता है, जिसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाएं भी रहती है।

Police jobs

स्टेट डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाला पुलिस विभाग भी समय-समय पर भर्ती के लिए आवेदन मानता है और इसमें भी खास तौर पर महिलाओं के लिए seats reserved रहती हैं।

Police में नौकरी भी महिलाओं के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है।

अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर खासतौर पर महिलाओं से भी पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।

कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल आदि के पद पर महिलाएं पुलिस में नौकरी ले सकती हैं, इसमें अच्छी सैलरी के साथ साथ अन्य कई government benefits भी शामिल होते हैं।

UPSC 

प्रशासनिक सेवा का नाम हमेशा से ही भारत के सबसे उच्च सरकारी नौकरियों में आता है।

और सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए यह सबसे best विकल्प हो सकता है।

इसमें IAS, IPS जैसे officer grade के posts आते हैं।

यूपीएससी हर साल प्रशासनिक सेवा में officers की नियुक्ति के लिए सिविल सर्विस एग्जामिनेशन लेता है, जिसमें जरूरी शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

हालांकि यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षा होती है, लेकिन यदि मेहनत करके लड़कियां इसे पास कर लेती हैं, तो वह देश के सबसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त हो सकती हैं।

जिनमें सबसे बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ, officers को मिलने वाली बेहतरीन सरकारी सेवाएं भी मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें

गर्ल्स के लिए बेस्ट गवर्नमेंट जॉब कौन सी है?

हमने ऊपर जिन सरकारी नौकरियों की बात की है वे सभी ही लड़कियों के लिए काफी अच्छी सरकारी नौकरियां हैं। पर उनमें जी विशेष रूप से उन सरकारी नौकरियों की बात करें जिनमें जाना लड़कियों का लक्ष्य होता है तो इसमें

  • UPSC (Civil Services)
  • Banking
  • Govt. Teacher
  • SSC CGL
  • आदि

कुछ ऐसे नाम हैं। जिनकी तरफ़ लड़कियों का रुझान सरकारी नौकरियों की तुलना में ज्यादा देखने को मिलता है। 

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने बात की है कि लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स कौन से हैं?

लड़कियों या महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सरकारी नौकरियां कौन-कौन सी हैं?

सरकारी नौकरी लगभग हर विद्यार्थी का ही लक्ष्य होता है, और लड़कियां भी इसमें बिल्कुल पीछे नहीं है।

देश में जितने भी मुख्य सरकारी नौकरियों के लिए वैकेंसी निकलती है, उन सभी के लिए लड़कियां आवेदन कर सकती हैं।

यहां हमने लड़कियों के लिए कुछ सबसे अच्छे सरकारी नौकरियों के बारे में चर्चा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *