डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री | Basic Degree to become a Doctor

जब भी हम करियर ऑप्शंस की बात करते हैं, तो उस में आने वाले सबसे पहले 2 नामों में से एक डॉक्टर है। 

लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों का सपना एक डॉक्टर बनने का होता है, यह समाज के सबसे प्रतिष्ठित job profiles में से है। 

आपने सुना भी होगा कि भगवान के बाद डॉक्टर का स्थान आता है क्योंकि वह लोगों की जान बचाते हैं। 

हर साल करोड़ों विद्यार्थी डॉक्टर बनने की इच्छा लेकर इसकी पढ़ाई से जुड़ते हैं, medical courses में दाखिले के लिए करोड़ों की संख्या में आने वाले आवेदन यह दिखाते हैं। 

डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वालों के मन में यह एक सवाल शुरूआत में कभी ना कभी तो निश्चय ही आया होता है कि डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री क्या है? यानी कौन-सी minimum degree लेकर वे doctor बन सकते हैं?

डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री

हमारा यह लेख इसी पर केंद्रित है। यहां हम डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री के बारे में बात करेंगे। 

एक डॉक्टर बनने के लिए सबसे छोटी डिग्री कौन सी हासिल करनी होती है? Basic Degree for a Doctor कौन सी है?

आज हम जानेंगे

Doctor की सबसे छोटी Degree

Doctor की सबसे छोटी और सबसे बेसिक डिग्री MBBS है। यह इस सवाल का सबसे आसान जवाब है, पर यह पूरा जवाब नहीं है। 

MBBS के अलावा आप BDS, BAMS, BUMS, BHMS आदि courses करके भी एक डॉक्टर बन सकते हैं। 

अगर आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो सबसे popular और सबसे छोटी डिग्री यही होगी कि आप 12वीं पूरी करने के बाद एमबीबीएस में दाखिला लें, इसकी पढ़ाई पूरी करें अपनी इंटर्नशिप पूरी करें और फिर एक डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस शुरू कर दें। 

एक basic professional doctor MBBS doctor ही होता है। 

ज्यादातर विद्यार्थियों के मन में यही बात बैठी होती है कि डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस करना होता है। 

और यह बात बहुत हद तक सही भी है, पर ऐसा नहीं है कि डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस एकमात्र विकल्प है। 

इसके समकक्ष और भी कई courses हैं इनकी पढ़ाई करके विद्यार्थी एक डॉक्टर बन सकते हैं। 

असल में एमबीबीएस एक बैचलर का मेडिकल कोर्स होता है, और undergraduate level पर और भी कई medical courses हैं, जिन्हें चुनकर विद्यार्थी एक डॉक्टर बन सकते हैं। 

तो असल में यह कहना ज्यादा सही होगा कि डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री एक अंडर ग्रैजुएट लेवल मेडिकल डिग्री है, उस कोर्स की पढ़ाई पूरी करके और फिर अपनी internship और training पूरी करके विद्यार्थी एक डॉक्टर के तौर पर काम शुरु कर सकते हैं।

Doctor बनने के लिए top Undergraduate/सबसे छोटे Degree Courses

एक Doctor के रूप में प्रैक्टिस शुरू करने के लिए आपको अंडर ग्रेजुएशन स्तर का कोई मेडिकल कोर्स करना ही होगा जिसमें एमबीबीएस सबसे पॉपुलर है। 

एमबीबीएस के साथ-साथ और जो कुछ पॉपुलर Undergraduate Medical Courses हैं, उनकी सूची कुछ इस प्रकार है –

  • MBBS
  • BDS
  • BAMS
  • BUMS
  • BHMS
  • BYNS
  • B.V.Sc & AH (यह कोर्स जानवरों का डॉक्टर बनने के लिए है)

ये सभी ग्रेजुएशन यानी स्नातक स्तर के कोर्स हैं। 

12वीं पूरी करने के बाद यदि आप इनमें से कोई भी कोर्स कर लेते हैं, तो आप एक डॉक्टर बन सकते हैं। 

इसीलिए इन सभी courses को ही हम डॉक्टर बनने की सबसे छोटी डिग्री कह सकते हैं। 

इन अलग-अलग courses में बस specialization या कहें की subjects अलग-अलग होते हैं जैसे कि BDS करने पर आप डेंटिस्ट बन सकते हैं, BAMS करने पर आयुर्वेदिक डॉक्टर और BHMS करने पर एक होम्योपैथिक डॉक्टर, पर डॉक्टर तो यह सभी ही होते हैं। 

इसीलिए जब हम डॉक्टर बनने की सबसे छोटी डिग्री की बात करते हैं तो इसका सही जवाब होगा एक undergraduation professional medical degree course.

MBBS 

Doctor line में सबसे पहला नाम MBBS का ही आता है। इसका पूरा नाम Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery है। 

यह कोर्स पूरा करने के बाद आप मेडिसिन prescription और सर्जरी कर सकते हैं। 

इसकी कुल कोर्स अवधि 5.5 वर्ष की होती है और इसमें दाखिले के लिए नीट की परीक्षा से गुजरना होता है। इसकी ज्यादा जानकारी आप एमबीबीएस डॉक्टर कैसे बनें? यहां से प्राप्त कर सकते हैं। 

BDS

BDS का पूरा नाम Bachelor of dental surgery होता है, जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है इस कोर्स के बाद विद्यार्थी दांतों के डॉक्टर यानी dentist बनते हैं। 

कोर्स की पढ़ाई और इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी हो जाने के बाद विद्यार्थी एक दांत के डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना शुरू कर सकते हैं। 

इसके लिए दाखिले की प्रक्रिया भी NEET से ही गुजरती है।

BAMS

BAMS का पूरा नाम Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery होता है। 

आप 12वीं के बाद इस मेडिकल कोर्स के लिए भी जा सकते हैं। Basically, इसमें आप एक आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते हैं। 

BAMS की कोर्स अवधी भी 5.5 साल की ही होती है पर इसके लिए भी NEET जरूरी है। ज्यादा जानकारी विद्यार्थी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

BUMS

BUMS का full form Bachelor of Unani Medicine and Surgery होता है, यानी इसमें आप यूनानी चिकित्सा या कहें यूनानी तरीकों से चिकित्सा करने वाले डॉक्टर बनते हैं। 

अन्य courses की तरह NEET की परीक्षा पास करके और 5.5 वर्ष की अवधि के बाद ही आप इसमें doctor बनते हैं। 

BHMS

पूरा नाम Bachelor of homeopathic medicine and surgery। 12वीं के बाद आप यह कोर्स भी चुन सकते हैं और एक होम्योपैथिक डॉक्टर के रूप में करियर बना सकते हैं। 

इस कोर्स की बहुत सी बातें भी ऊपर दिए गए अन्य मेडिकल कोर्स से मिलती हैं। अवधी, चयन प्रक्रिया आदि सामान ही रहती है बस आप इसमें आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते हैं।

BYNS – Bachelor of Yoga and Naturopathy Sciences. यह course योग और naturopathy का डॉक्टर बनने के लिए होता है। इसकी भी सारी प्रक्रिया लगभग इन दुसरे courses की तरह ही होती है।

B.V.Sc & AH – इसका पूरा नाम Bachelor of Veterinary Sciences and Animal Husbandry होता है, और जैसा की इसके नाम से समझ में आता है यह कोर्स जानवरों का डॉक्टर बनने के लिए है।

इन्हें भी पढ़ें

ऊपर जिन भी medical courses के नाम बताए गए हैं उनमें से हर किसी को आप डॉक्टर बनने की सबसे छोटी डिग्री कह सकते हैं। 

आपकी जिस भी क्षेत्र में रुचि होगी, आप जिस भी क्षेत्र के डॉक्टर बनना चाहते हैं, उस हिसाब से आप 12वीं के बाद इनमें से कोई भी कोर्स सेलेक्ट कर सकते हैं और पूरा होने के बाद वह डॉक्टर बन सकते हैं। 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमें डॉक्टर बनने की सबसे छोटी डिग्री के बारे में बात की है। 

यहां हमने मुख्यतः अंडर ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्सेज के बारे में बात की है जिनके विद्यार्थी एक डॉक्टर बन सकते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए सहायक हो। 

इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न आदि हो तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं, हम जल्द से जल्द उसका उत्तर देने का प्रयास करेंगे। 

1 thought on “डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री | Basic Degree to become a Doctor”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *