डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है? | Doctor ki salary kitni hoti hai

दोस्तों किसी भी विद्यार्थी से पूछे जाने पर कि वह आगे चलकर क्या बनना चाहता है, ‘डॉक्टर’ सबसे कॉमन जवाबों में से एक होता है।

वर्तमान में, हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी एक डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल courses में दाखिला लेते हैं।

एक डॉक्टर बनना समाज के सबसे प्रतिष्ठित जॉब प्रोफाइल्स में से एक है, साथ ही पैसों के मामले में भी डॉक्टरी एक बेहतरीन पेशा है।

बहुत से विद्यार्थी आगे चलकर एक डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं।

डॉक्टर के प्रोफेशन से संबंधित एक बहुत ही कॉमन सवाल कई विद्यार्थियों और लोगों के मन में आता है कि आखिर एक डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

या एक डॉक्टर महीने के कितने रुपए कमाता है?

आज यहां इस आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर इसी के बारे में बात करेंगे कि एक डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

अलग-अलग डॉक्टरों को महीने की कितनी सैलरी मिलती है? अलग-अलग डॉक्टरों की औसत सैलरी के बारे में अच्छे से जानेंगे।

आज हम जानेंगे

Doctor की सैलरी कितनी होती है?

MBBS डॉक्टर की एकदम शुरुआती सैलरी 1.5-2 लाख रूपए प्रति वर्ष तक हो सकती है, वहीं experienced और specialist doctor होने पर सैलरी आसनी से 10-15 लाख रुपए प्रति वर्ष तक या उससे ज्यादा तक भी जा सकती है।

तो एक एमबीबीएस डॉक्टर की average सालाना सैलरी 6-7 लाख रुपए प्रति वर्ष तक रहती है।

इस तरह monthly देखने पर एक एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी 50-60 हजार रुपए प्रति महीने तक होती है। अब अलग-अलग institutions (सरकारी या प्राइवेट अस्पताल) में इस सैलरी में अंतर हो ही सकता है, वास्तविक सैलरी इससे भी ज्यादा हो सकती है।

जब हम सामान्यत: डॉक्टर की बात करते हैं तो हम एक एमबीबीएस डॉक्टर की ही बात करते हैं।

डॉक्टर बनने के लिए भारत में एमबीबीएस अनिवार्य योग्यता है। पर डॉक्टर भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं।

जैसे कि जो हृदय से संबंधित बीमारियों का इलाज करते हैं उन्हें cardiologist, सुनने से संबंधित बीमारियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को audiologist, दांतों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को dentist कहते हैं, उसी तरह specialisation के आधार पर अलग-अलग प्रकार के डॉक्टर होते हैं और उनकी सैलरी भी अलग-अलग होती है।

अब हम अलग-अलग प्रकार के डॉक्टर या कहें अलग-अलग specialist और उनकी सैलरी के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

अलग-अलग प्रकार के Doctors और उनकी salary

अलग-अलग प्रकार के डॉक्टरों या कहें specialisation के आधार पर अलग-अलग डॉक्टरों में निम्नलिखित मुख्य नाम आते हैं –

  • Cardiologists       
  • Gynaecologist   
  • Veterinarian    
  • Radiologist    
  • Pulmonologist    
  • Orthopaedic Surgeon   
  • Paediatrician   
  • Oncologist    
  • Neurologist    
  • Cardiothoracic Surgeon
  • Audiologists    
  • Dentist    
  • ENT Specialist
  • Psychiatrists   
  • Endocrinologist

अब इनकी औसत salary के बारे में बात करते हैं।

  1. एक Cardiologist की औसतन मासिक सैलरी INR 14,55,568 तक भी जा सकती है। कार्डियोलॉजीस्ट डॉक्टर ह्रदय से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ होते हैं, और इससे संबंधित बीमारियों का ईलाज करते हैं। 
  1. एक Audiologist की औसतन मासिक सैलरी 24,022 रुपए तक रहती है। ऑडियोलॉजिस्ट कान से संबंधित या सुनने की क्षमता से संबंधित बीमारियों का ईलाज करते हैं।
  1. एक Dentist की औसतन मासिक सैलरी 25,791 रुपए तक रहती है। डेंटिस्ट दांत से संबंधित बीमारियों का ईलाज करते हैं।
  1. एक ENT Specialist की औसतन मासिक सैलरी 31,786 रुपए तक होती है। कान, नाक, गला, सिर आदि से जुड़े रोगों के विशेषज्ञ को ईएनटी स्पेशलिस्ट कहा जाता है 
  1. एक Gynaecologist की औसतन मासिक सैलरी 67,781 रुपए तक रहती है। ये Pregnancy related problems और महिलाओं के कुछ दूसरे रोगों के विशेषज्ञ होते हैं।
  1. एक Orthopaedic Surgeon की औसतन मासिक सैलरी 1,36,656 रुपए तक होती है। ये Bones, joints, muscles, ligaments आदि से संबंधित रोगों का इलाज करते हैं।
  1. एक Paediatrician की औसतन मासिक सैलरी 1,18,598 रुपए तक रहती है।  ये बच्चों और किशोरों में nutrients आदि की कमी से होने वाले रोगों के ईलाज में सलाह देते हैं।
  1. एक Psychiatrist की औसतन मासिक सैलरी 90,000 रुपए तक रहती है। मनुष्य के मस्तिष्क से संबंधित या कहें mental health के डॉक्टर को साइकैटरिस्ट कहा जाता है।
  1. एक Veterinarian की औसतन मासिक सैलरी 45,797 रुपए तक रहती है। ये जानवरों के डॉक्टर होते हैं, और जानवरों को होने वाले अलग-अलग रोगों का इलाज करते हैं।
  1. एक Radiologist की औसतन मासिक सैलरी 1,47,368 रुपए तक जाती है। ये डॉक्टर रोगों के ईलाज में diagnose में medical imaging आदि करते हैं। 
  1. एक Pulmonologist की औसतन मासिक सैलरी 1,58,000 रुपए तक जा सकती है। ये Respiratory system से संबंधित रोगों के ईलाज करने वाले doctors होते हैं।
  1. एक Endocrinologist की औसतन मासिक सैलरी 2,00,000 रुपए तक जा सकती है। मुख्य तौर पर डायबिटीज और थायराइड आदि के इलाज करने वाले डॉक्टर को Endocrinologist कहा जाता है।
  1. एक Oncologist की औसतन मासिक सैलरी 1,20,000 रुपए तक जाती है। Cancer को examine, diagnose, और treat करने वाले डॉक्टर को Oncologist कहा जाता है।
  1. एक Neurologist की औसतन मासिक सैलरी 3,28,000 रुपए तक जा सकती है। Neurologist seizure disorders, epilepsy, stroke, multiple sclerosis, neuromuscular disorders, myasthenia gravis और अन्य नर्वस सिस्टम से संबंधित रोगों का इलाज करते हैं।
  1. Cardiothoracic Surgeon की औसतन मासिक सैलरी 3,48,302 रुपए तक भी जा सकती है। ये doctors मुख्य तौर पर बॉडी के chest-related organs से संबंधित बीमारियों में सर्जरी का काम करते हैं।

अलग-अलग डॉक्टरों के प्रकार में, यह कुछ ही मुख्य होते हैं।

एक डॉक्टर की सैलरी कितनी होगी यह इस पर भी निर्भर करता है कि वे किस institution में काम कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सैलरी अच्छी खासी होती है।

बड़े प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों की सैलरी और भी ज्यादा हो सकती है।

MBBS के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के मेडिकल कोर्सेज कर लेने वाले डॉक्टर अपने क्षेत्र में और भी ज्यादा विशेषज्ञ हो जाते हैं, और उनकी सैलरी और भी ज्यादा हो सकती है।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने एक डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है, इस बारे में चर्चा की है।

वर्तमान में मेडिकल क्षेत्र करियर के सबसे मुख्य विकल्पों में से एक है। बहुत से विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और एक डॉक्टर की सैलरी के बारे में कई बार उनके मन में सवाल आता है।

यहां हमने डॉक्टर की औसत सैलरी और साथ ही अलग-अलग specialist doctors की एवरेज सैलेरी की बात की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *