एमबीए कितने साल का कोर्स है? | MBA kitne saal ka course hai

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘एमबीए कितने साल का कोर्स है?’। 

एमबीए कितने साल का कोर्स होता है? 

एमबीए कोर्स की अवधि कितनी होती है? 

दोस्तों जब हम ग्रेजुएशन के बाद higher studies के options की बात करते हैं तो उसमें एमबीए (MBA) का नाम शायद सबसे पहले आता है। 

काफी बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी ग्रैजुएशन डिग्री (b.tech या b.sc आदि) पूरी करने के बाद एमबीए करते हैं। 

MBA आज एक काफी पॉपुलर कोर्स है, ऐसे में जो विद्यार्थी एमबीए करने की सोचते हैं उनके मन में इस कोर्स से संबंधित सवाल भी कई सारे होते हैं। 

इन्हीं में, बहुत से विद्यार्थियों के मन में एक सवाल एमबीए कोर्स की अवधि को लेकर रहता है कि एमबीए कितने साल का कोर्स है? 

या एमबीए करने में कितना समय लगता है? 

एमबीए कितने साल का कोर्स है?

इस लेख में हम मुख्य तौर पर इसी पर बात करेंगे। 

वैसे तो कोर्स की अवधी fixed होती है, और यह जवाब simple होता है।

लेकिन MBA कोर्स की duration अलग-अलग तरीकों में अलग-अलग हो जाती है, और यहां हम इसी के बारे में बात करेंगे।

आज हम जानेंगे

एमबीए कितने साल का कोर्स है?

India में, ग्रेजुएशन के बाद full time MBA course की अवधि सामान्यतः 2 साल की ही होती है l इस 2 साल की अवधि में MBA में कुल 4 सेमेस्टर होते हैं, जिसमें 2 सालों के बीच students को एक इंटर्नशिप भी करनी होती है। 

MBA का पुरा नाम Master of Business Administration होता है, यह masters यानी postgraduate level की degree है। 

यानी इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। 

हम यहां मुख्य तौर पर एमबीए कोर्स की अवधि के बारे में बात कर रहे हैं, और अगर आप अपनी BBA, B.Sc या B.Tech आदि करने के बाद सीधा regular MBA करने के लिए जाते हैं, तो ऐसे में आपका एमबीए 2 साल का ही होगा। 

पर भारत में आपके पास एमबीए करने के लिए कई तरीके हैं। 

और आपके type of MBA, उसके format और specific institutions के हिसाब से MBA कोर्स की अवधी अलग-अलग होती है। 

तो अब हम एक-एक करके MBA की अवधि के लिए उपलब्ध सारे common options को देख लेते हैं।

Two-Year Full-Time MBA


सबसे ज्यादा संख्या में विद्यार्थी किसी 2 साल के रेगुलर एमबीए कोर्स को करते हैं। 

भारत में traditional full time MBA course की अवधि 2 साल की ही होती है।

इस 2 साल की अवधि में 6-6 महीने के 4 semesters होते हैं। 

इस एमबीए कोर्स के दौरान आपको core business subjects के बारे में पढ़ना होता है। 

भारत में बहुत से प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है जहां से आप 2 साल का रेगुलर एमबीए कोर्स कर सकते हैं। 

One-Year Full-Time MBA

जैसा की इसके नाम में ही है, इस एमबीए कोर्स की अवधि सामान्यत: 12 महीने, या 12 से लेकर 15 महीने तक के बीच की होती है। 

यह एमबीए कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए होता है जिनके पास पहले से कोई वर्क एक्सपीरियंस होता है। 

और जो थोड़े कम समय में अपनी एमबीए की डिग्री पाना चाहते हैं। 

कम अवधि के कारण यह MBA course intensively focused होते हैं। 

Part-Time MBA

Part-Time MBA course ऐसे उम्मीदवारों के लिए होता है जो working professionals होते हैं। 

यानी जो अपने काम के साथ-साथ as a part-time, एमबीए कोर्स करते हैं। 

इन MBA courses की अवधी 2 से लेकर 5 साल तक के बीच हो सकती है, depending कि course load कैसा है, और कोर्स करने वाले उम्मीदवार की गति कोर्स को लेकर कैसी है। 

जो उम्मीदवार अपने काम करने के साथ-साथ एमबीए की डिग्री लेना चाहते हैं, उनके लिए पार्ट टाइम एमबीए कोर्स अच्छा विकल्प है। इ

समें MBA की जो classes हैं, जो उम्मीदवारों के वर्क शेड्यूल के हिसाब से evening में या weekends पर होती हैं।

Executive MBA (EMBA)

Executive MBA या EMBA programs की अवधि India में सामान्यतः 18 महीने से लेकर 2 साल तक की ही होती है। 

यह एमबीए कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा होता है जो अभी अपने करियर के बीच में हों।

यानी जिन्हें कुछ सालों के काम का अनुभव हो लेकिन अभी उनके करियर में काफी साल बाकी भी हों। 

इसमें भी classes weekends पर या स्टूडेंट के वर्क शेड्यूल के हिसाब से होती हैं। 

Online MBA  

भारत में विद्यार्थियों के पास Online MBA करने का विकल्प भी होता है। 

जिसकी अवधि सामान्यतः कहीं 18 महीने से लेकर कुछ सालों तक की भी हो सकती है।

Online MBA विद्यार्थियों को flexibility देता है कि वे अपने pace के हिसाब से अपना एमबीए पूरा करें। 

आज के समय में आपको कई ऐसे अच्छे ऑनलाइन platform मिल जाएंगे जहां से आप ऑनलाइन ही अपना एमबीए कर सकते हैं और अपनी डिग्री ले सकते हैं। 

Accelerated MBA 

Accelerated MBA कोर्स की अवधि भारत में 12 से लेकर 18 महीने के बीच की हो सकती है। 

ऐसे उम्मीदवार तो जल्दी से जल्दी अपना एमबीए पूरा करना चाहते हैं, उनके लिए Accelerated MBA का विकल्प है। 

इसमें भी अवधि कम होने के कारण यह एमबीए कोर्स ज्यादा इंटेंसिव होता है और इसमें ज्यादा course load रहता है। 

Dual-Degree MBA Programs

Dual-Degree MBA Programs में आप MBA और किसी एक और डिग्री कोर्स जैसे कि M.Sc या M.Tech  आदि को एक साथ मिलाकर करते हैं। 

यानी Dual-Degree MBA Programs में आप एक साथ दो डिग्री प्राप्त करते हैं। 

इस MBA की अवधी काफी अलग-अलग हो सकती है, depending कि आप MBA के साथ और कौन-सा कोर्स करने का कंबीनेशन चुनते हैं। 

एक average में, हम इसकी अवधी 2.5-3 साल मान सकते हैं।

Specialized MBA 

Full-time Specialized MBA programs की अवधी भी 2 साल की ही होती है। 

इस एमबीए में आप business administration के general business education के साथ इसकेे किसी एक specific area जैसे कि finance, marketing, human resources (HR) आदि के बारे विस्तार से पढ़ते हैं। 

इसे आप बिल्कुल रेगुलर एमबीए की तरह ही समझ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

तो एमबीए कोर्स की अवधि और उनके बारे में थोड़ी जानकारी को लेकर विद्यार्थियों के पास यही मुख्य विकल्प हैं। 

हां, एक और जरूरी बात यह भी है कि अलग-अलग MBA programs की duration और उनकी descriptions अलग-अलग बिजनेस स्कूलों में थोड़ी अलग-अलग भी हो सकती है। 

इसलिए विद्यार्थियों को दाखिला लेने से पहले अपने specific institution से इसकी और accurate जानकारी ले लेनी चाहिए 

FAQ

12वीं के बाद एमबीए कितने साल का होता है?

12वीं के बाद आप एमबीए नहीं, integrated MBA कर सकते हैं। इसकी कुल अवधि 5 साल की होती है जिसमें आप BBA-MBA या B.Com-MBA आदि कर सकते हैं।

क्या मैं 2 साल में एमबीए पूरा कर सकता हूं?

हां, एमबीए की अवधी सामान्यतः भी 2 साल की ही होती है। और इसके अलावा Executive MBA (EMBA), Accelerated MBA आदि कुछ ऐसे options हैं, जिन्हें आप 2 साल से कम की अवधि में भी पूरा कर सकते हैं।

MBA करने में कितना पैसा लगता है?

भारत में MBA course की औसतन फीस 2-5 लाख रुपए से लेकर बड़े प्राइवेट colleges में 25-30 लाख रुपए तक भी चली जाती है।

एमबीए करके क्या बनते हैं?

एमबीए करने के बाद आपके पास करियर के कई अच्छे विकल्प होते हैं। MBA के बाद आप corporate finance में, corporate banking में, credit risk management में, asset Management में, hedge fund management में, या फिर financial specialist आदि के तौर पर काम कर सकते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने ‘एमबीए कितने साल का कोर्स है?’ इस बारे में जानकारी ली है। 

यहां हमने अलग अलग types के MBA और उनकी general duration के बारे में भी जाना है। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए थोड़ा informative रहा होगा। 

इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *