यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की कब होगी? | UP Board pariksha 2024 ki kab hogi

शैक्षणिक सत्र 2022-23 की सभी बोर्ड (केंद्रीय बोर्ड और राज्य बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2023 में संपन्न हो चुकी हैं, और सभी बोर्ड्स के 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। 

इन्हीं में, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया था। 

अब इस साल जो विद्यार्थी 10वीं और 12वीं में गए हैं, वे 2024 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। 

शैक्षणिक सत्र 2023-24 की बोर्ड की परीक्षाएं 2024 में आयोजित होंगी। 

जो विद्यार्थी यूपी बोर्ड से बोर्ड परीक्षाएं देंगे, अभी से ही 10वीं और 12वीं की तैयारी में लग जाएंगे, ताकि बोर्ड परीक्षाओं के आने तक वे पूरी तरह तैयार हों। 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की कब होगी?

इसी से संबंधित, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के मन में यह सवाल है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की कब होगी? 2024 में यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी?

इस लेख में हम इसी से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। यहां हम यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 से संबंधित जरूरी बातों को जानेंगे।

आज हम जानेंगे

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की कब होगी?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। 

इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन फरवरी 2024 से किया जाएगा।

हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जारी किए गए कैलेंडर में इतना स्पष्ट है कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2024 से आयोजित होंगी। 

Board NameUttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)
Exam NameUPMSP High School & Intermediate Exam 2024
UP Board 2024 time table release date (tentative)10th January 2024
10th exam date (tentative)16 Feb – 3 March 2024
12th exam date (tentative)16 Feb – 4 March 2024
UP Board result date (tentative)April 2024
Official Websiteupmsp.edu.in
UP Board Time Table DownloadComing soon

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी अहम है क्योंकि इसी आधार पर वे बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए अभी से तैयारी कर सकेंगे। 

2024 में लोकसभा चुनाव का आयोजन भी किया जाना है, ऐसे में चुनाव आयोजित होने से पहले ही बोर्ड परीक्षाएं संपन्न करा देने की योजना है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 2023 की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी 2023 से लेकर 3 मार्च 2023 तक किया गया था, जिसके परिणाम 25 अप्रैल 2023 को घोषित किए गए। 

यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं 2023 का आयोजन 16 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2023 तक किया गया था और इसके परिणाम भी 25 अप्रैल 2023 को ही घोषित किए गए थे। 

UP Board Class 10th और 12th का Result संबंधित official websites, upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया गया था। 

अभी 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तारीखों को लेकर भी लगभग ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है। 

हालांकि वास्तविक तारीखें तो आधिकारिक घोषणा के बाद ही पता चलेंगी।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2024

बोर्ड परीक्षाओं से पहले यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से लेकर 5 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराए जाने की संभावना है। 

यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। 

यूपीएमएसपी द्वारा 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल के पहले चरण को संभवतः जनवरी 2024 में आयोजित किया जा सकता है। 

और उसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2024 में आयोजित किया जाएगा। 

यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं के लिए प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा (pre board exams) जनवरी 2024 में आयोजित होने की संभावना है। 

बोर्ड द्वारा 2024 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने के साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे समय में ही सिलेबस को अच्छे से पूरा करा दिया जाए, जिससे कि छात्रों के पास परीक्षा की सही तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहे। 

इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष अगस्त में फॉर्म जमा करने का काम किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

यूपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2024

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 की तारीखों को लेकर बात करें तो इसके प्रैक्टिकल सितंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में आयोजित हो सकते हैं, और उसके बाद लिखित परीक्षाएं अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आयोजित हो सकती हैं। 

इस अर्धवार्षिक परीक्षा के नंबर भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, यह नवंबर के पहले हफ्ते तक जारी हो सकती हैं। 

12वीं क्लास के प्री बोर्ड एग्जाम जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। 

इन परीक्षाओं के साथ-साथ 9वीं और 11वीं‌ की फाइनल परीक्षाएं भी जनवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित हो सकती हैं। 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 रिजल्ट डेट 

यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम एक साथ 25 अप्रैल 2023 को घोषित किए थे। 

जिस तरह इस साल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया है, संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2024 में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। 

संभावना है कि सफलतापूर्वक परीक्षाओं के संपन्न होने पर यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाए।

2023-24 के लिए एकेडमिक कैलेंडर लांच करने के साथ ही बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को विभिन्न शिल्प मेला में जाने के लिए प्रेरित करें। 

साथ ही बोर्ड द्वारा यह भी कहा गया है कि क्लास 9 से 12 तक के सभी छात्र करियर गाइडेंस पोर्टल ‘पंख’ पर इनरोलमेंट कराएं, जिससे वे भविष्य में अपना करियर चुनने का डिसीजन अपनी रुचि के अनुसार ले सकते हैं। 

हर साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो सभी सामान्य निर्देश दिए जाते हैं, 2024 के लिए भी बोर्ड की तरफ से भी सभी निर्देश भी लागू किए गए हैं।

यूपी बोर्ड 2024 की बोर्ड परीक्षाएं कब होगी?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2023 से किया जाएगा और परीक्षाएं मार्च तक संपन्न हो सकती हैं।

क्या 2024 में बोर्ड परीक्षा होगी?

हर साल की तरह 2024 में भी सभी बोर्ड्स (सीबीएसई और स्टेट बोर्ड) की परीक्षाएं आयोजित होंगी। हर बार की तरह 2024 में भी फरवरी-मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित होने की बहुत संभावनाएं हैं।

बोर्ड परीक्षा 2024 का पैटर्न क्या होगा?

बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए नए एग्जाम पैटर्न को सभी बोर्ड्स द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि एग्जाम पैटर्न में पिछले साल के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं ही किए जाएंगे।

क्या 2023-24 में कक्षा 9 के लिए बोर्ड परीक्षा होगी?

CBSE board 2023-24 के लिए एक ही सत्र में सभी कक्षाओं (9th, 10th, 11th और 12th) के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। State boards के लिए भी यही बात रहेगी।

Conclusion

ऊपर इस आर्टिकल में हमने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के बारे में बात की है।

यूपी बोर्ड द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के हिसाब से बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन फरवरी 2024 से किया जाएगा। 

परीक्षाओं की तारीखों का आयोजन बोर्ड जनवरी 2024 तक कर सकती है। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए informative रहा होगा। 

इससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *