गेट एग्जाम के फायदे? | GATE exam benefits

इस आर्टिकल में हम गेट एग्जाम के फायदे के बारे में बात करेंगे।

GATE exam के फायदे क्या हैं? GATE exam  पास करने के फायदे क्या हैं? 

इस तरह के सवाल GATE exam की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों या तैयारी करने की सोचने वाले विद्यार्थियों के मन में भी जरूर ही रहते हैं। 

दोस्तों करियर के बात होने पर इंजीनियरिंग का नाम उसमें सबसे पहले आता है, इंजीनियरिंग की पढ़ाई चुनने वाले विद्यार्थियों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हर विद्यार्थी ने GATE exam का नाम जरूर ही सुना होता है। 

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में GATE एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है।

बहुत से engineering के विद्यार्थी गेट की तैयारी करते हैं। 

अब बहुत से विद्यार्थियों के मन में इस GATE परीक्षा से संबंधित बहुत से प्रश्न रहते हैं। 

और ‘GATE परीक्षा के फ़ायदे?’ इनमें से सबसे common questions में से एक रहता है।

गेट एग्जाम के फायदे?

इस लेख में हम मुख्य तौर पर GATE exam के फायदों के बारे में ही अच्छे से बात करेंगे। 

यहां हम GATE exam पास करने के सभी फायदों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। 

इसके साथ-साथ हम गेट एग्जाम से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातों को भी जानेंगे।

आज हम जानेंगे

GATE exam के फ़ायदे

GATE पास करने के निम्नलिखित मुख्य फ़ायदे हैं –

  • M.Tech/ME में Admission
  • MBA में admission
  • Scholarship की सुविधा
  • Foreign universities में पढ़ने का मौका
  • इसमें Unlimited attempts मिलते हैं
  • अच्छी salary वाली job opportunities
  • PSUs में सीधा recruitment
  • Multinational companies में opportunities
  • Govt. Jobs के options
  • आदि

असल में गेट परीक्षा के फायदो के बारे में बात करने से पहले यह जानना जरूरी है कि गेट है क्या। 

Full form से शुरू करें तो इसका पूरा नाम ‘Graduate Aptitude Test In Engineering’ है। 

GATE एक Computer based entrance exam है जो कि भारत में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। 

GATE में आए अंकों के आधार पर engineering graduates को top engineering colleges में ME, M.tech और PhD programs आदि में एडमिशन दिया जाता है। 

यानी GATE की परीक्षा इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए होती है। यह परीक्षा हर साल होती है। 

GATE exam उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), देश की 7 IITs, भारत सरकार और राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) द्वारा मिलकर आयोजित की जाती है। 

इस परीक्षा के द्वारा engineering विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाता है कि वे भारत के शीर्ष engineering संस्थानों में उच्च अध्ययन की योग्यता रखते है या नहीं। 

Basically, यदि आपने बीटेक या कोई अन्य अंडर ग्रेजुएशन लेवल का इंजीनियरिंग कोर्स कर रखा है, तो आप पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए गेट की परीक्षा देते हैं। 

Admission लेने से पहले विद्यार्थियों को इससे संबंधित सारी जरूरी बातें जैसे GATE exam syllabus आदि के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

GATE पास करने के फायदों के बारे में –

इंजीनियरिंग क्षेत्र में गेट एक बहुत ही चर्चित परीक्षा है। 

इसमें लाखों की संख्या में विद्यार्थी अपीयर होते हैं पर उनमें से कुछ ही इसे क्लियर करके आगे बढ़ पाते हैं। 

अब हम GATE पास करने के फायदों के बारे में थोड़ा विस्तार में बात कर लेते हैं।

M.Tech/ME में Admission

ज्यादातर विद्यार्थी गेट की तैयारी इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज से लेने के लिए ही करते हैं। 

GATE पास करने के बाद आपको आसानी से अच्छे कॉलेज में ME/M. tech और फिर Phd में एडमिशन मिल जाता है।  

GATE में आए आपके rank के अनुसार आपको टॉप colleges मिलते हैं।

MBA में admission

इंजीनियरिंग करने के बाद बहुत से विद्यार्थी एमबीए की तरफ भी जाना चाहते हैं। 

MBA करने के बाद करियर की अपार संभावनाएं बन जाती हैं। 

यदि आप गेट एग्जाम क्लियर कर लेते हैं तो पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर एमबीए करने के लिए अभी आपको टॉप colleges में एडमिशन आसानी से मिल जाता है। 

Business Administration में मास्टर्स की डिग्री बहुत फायदेमंद होती है।

Scholarship की सुविधा

कई बार कॉलेज में फीस काफी ज्यादा हो सकती है। 

लेकिन यदि आप अच्छे अंकों के साथ गेट क्वालीफाई करते हैं तो आपको स्कॉलरशिप का भी लाभ मिलता है। 

GATE के रैंक के अनुसार आपको अच्छी खासी स्कॉलरशिप मिल सकती है। MHRD गेट पास करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की सुविधा देता है।

Foreign universities में पढ़ने का मौका

गेट क्वालीफाई करने के बाद आप ना सिर्फ भारत के टॉप कॉलेजेस में एडमिशन ले सकते हैं बल्कि इसे क्वालीफाई करने के बाद आपको फॉरेन यूनिवर्सिटीज में भी पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के कोर्स की पढ़ाई करने का मौका मिलता है। 

कई ऐसी अच्छी foreign universities हैं, जिनमें आप GATE exam में आय rank के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं।

इसमें Unlimited attempts मिलते हैं –

कई प्रवेश परीक्षाओं में attempts की एक सीमा होती है, यानी कुछ निश्चित प्रयासों तक यदि आप सफल नहीं होते हैं तो फिर आप उस एग्जाम को नहीं दे सकते हैं। 

पर GATE का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें प्रयासों की कोई सीमा नहीं होती। 

यानी कि जब तक आपका गेट क्लियर नहीं होता या आपको अपना पसंदीदा कोर्स या कॉलेज नहीं मिलता तब तक आप गेट एग्जाम में बैठ सकते हैं।

अच्छी salary वाली job opportunities

GATE exam क्लियर करने वाले विद्यार्थियों को आगे चलकर काफी अच्छी सैलरी वाली jobs की opportunities मिलती है। 

गेट क्लियर किए हुए candidates को आसानी से शुरुआती सैलरी ही 20,000 के करीब की मिल जाती है। इसके अलावा अच्छे posts पर जॉब मिलने पर सैलरी और भी कई गुना ज्यादा रहती हैं।

PSUs में सीधा recruitment

बहुत सी ऐसी PSUs (public sector undertakings) जैसे कि ONGC, GAIL, SAIL, BHEL आदि हैं, जो कि GATE clear करने वाले उम्मीदवारों को सीधे नौकरी का मौका भी देती है। 

GATE पास करने वाले उम्मीदवार PSUs में सीधा recruitment भी पा सकते हैं।

Multinational companies में opportunities

GATE क्लियर करने वाले विद्यार्थियों को दुनिया भर की टॉप 

Multinational companies में भी जॉब opportunities मिलती हैं। 

जैसे कि google, Cisco, Mahindra, TATA आदि सभी GATE graduates को अच्छी job opportunities provide करता है। 

Govt. Jobs के options

नौकरी की बात होने पर सरकारी नौकरी का उसमें अलग ही स्थान है। GATE पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के भी कई विकल्प रहते हैं। 

हालांकि सरकारी नौकरी के लिए उसकी भर्ती की परीक्षा पास करनी होती है लेकिन जाहिर है कि GATE पास करने वालों को कई मामलों में preference दी जाती है।

तो यह सारे कुछ मुख्य benefits हैं, GATE की परीक्षा पास करने के। Post graduate level engineering courses के लिए GATE exam ही सबसे महत्वपूर्ण है। 

Engineering में सबसे अच्छे ब्रांच के विद्यार्थी postgraduate engineering courses में एडमिशन के लिए गेट की तैयारी करते हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने मुख्य तौर पर गेट एग्जाम के फायदों के बारे में बात की है। 

हर साल बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी गेट की परीक्षा में जुटते हैं, ऐसे में उन विद्यार्थियों को इस गेट परीक्षा के सभी फायदों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। 

यहां हमने इन्हीं के बारे में अच्छे से जाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *