महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 राजस्थान | Mahila ke liye 12th pass sarkari Naukri 2023 Rajasthan 

यहां हम राजस्थान की 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2023 के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। 

बहुत सी 12वीं पास महिला उम्मीदवार राजस्थान में निकाले जाने वाली सरकारी नौकरियों की तलाश में रहती हैं। 

अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी समय-समय पर 12वीं पास पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी की भर्ती निकलती है। 

2023 में भी कई सरकारी नौकरियों की भर्ती निकली है और आने वाले समय में निकलेगी भी जिसमें राजस्थान राज्य में posting होगी। 

राज्य विशेष के लिए निकली सरकारी नौकरियों के अलावा central govt. के द्वारा निकाली गई सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए भी सभी राज्य की महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 राजस्थान

इसीलिए यहां हम 2023 की केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों की भी बात करेंगे।

राजस्थान राज्य की वे महिला उम्मीदवार जो 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 की तलाश में हैं, यहां से 2023 की सभी मुख्य 12वीं पास सरकारी नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। 

आज हम जानेंगे

महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 राजस्थान

राजस्थान (Rajasthan) की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए आने वाली मुख्य सरकारी नौकरी भर्तियों 2023 में निम्नलिखित नाम हैं –

  • राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2023
  • राजस्थान रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023
  • राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2023
  • SSC CHSL & SSC Stenographer 2023
  • SSC MTS & SSC GD Constable 2023
  • आदि 

राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2023

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुछ अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है जिनमें से कई पदों के लिए 12वीं पास महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। 

इस भर्ती के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडिओग्राफर एवं लैब टेक्नीशियन के कुल मिलाकर 3214 पदों पर भर्ती निकली है। 

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 10+2/B.SC Nursing/GNM पूरा किया होना चाहिए या उनके पास इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। 

इस भर्ती के लिए आवेदन 23 दिसंबर 2022 से शुरू हुए थे और इसके लिए 31 जनवरी 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। 

इस भर्ती की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार इसकी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं। 

इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर जाकर विद्यार्थी इसकी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना और इसमें शैक्षणिक योग्यता आदि से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। 

राजस्थान रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR), जयपुर (राजस्थान) के द्वारा अप्रेंटिस समेत अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 2026 apprentice पदों पर रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है। 

RRC में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 

इसके लिए जरुरी शैक्षणिक योग्यता में, आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं पास / ITI Diploma या इसके समकक्ष की योग्यता मांगी गई है। 

इस NWR SCR Apprentice भर्ती के लिए लिए आवेदन 10 जनवरी, 2023 से शुरू हो चुके हैं और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2023 है। 

इसके लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को rrcjaipur.in की website पर जाकर इस भर्ती से संबंधित official notification अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।

राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2023

Home Guards Department, Rajasthan की तरफ से राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

Home Guard के कुल 3842 posts पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें कई अलग-अलग पद शामिल हैं। 

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए ज़रूरी शैक्षणिक योग्यता सिर्फ आठवीं पास की है, और इसके साथ पद के हिसाब से अन्य कुछ योग्यताएं मांगी गई है जिसकी अधिक जानकारी उम्मीदवार भर्ती की ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

इस भर्ती के संबंध में निकाली गई आधिकारिक अधिसूचना उम्मीदवार इससे संबंधित आधिकारिक website, www.home.rajasthan.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

SSC CHSL & SSC Stenographer 2023

SSC द्वारा CHSL की परिक्षा देशभर में LDC, DEO, PA/SA आदि पदों पर नियुक्ति के लिए 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए ली जाती है। 

इसका पुरा नाम Combined Higher Secondary Level है। 

SSC CHSL 2023 के लिए notification SSC द्वारा दिसंबर 2022 में ही जारी किया गया था। 

SSC CHSL tier 1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2023 थी, और tier 1 की परीक्षा मार्च 2023 में होगी। 

वहीं tier 2 की परीक्षा संभावित सितंबर-अक्टूबर 2023 में हो सकती है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ही SSC हर साल Stenographer की भी परिक्षा लेता है। 

SSC Stenographer 2022-23 के लिए SSC ने notification अगस्त 2022 में ही जारी किया गया था और इसके लिए लिखित परीक्षा भी 2022 में हो चुकी है। 

इसकी नियुक्ति 2023 में होनी है। 

SSC stenographer के लिए skill set की परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। 

SSC Stenographer 2023-24 के लिए भी notification SSC अगस्त 2023 के आस पास ही जारी कर सकता है। 

इसकी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2023 में ली जाएंगी एवं भर्ती प्रक्रिया 2024 में पूरी होगी। 

SSC MTS & SSC GD Constable 2023

Staff Selection Commission 10वीं पास महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए हर साल MTS और GD Constable की परीक्षा आयोजित करता है। 

SSC MTS 2023 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन SSC बहुत ही जल्द, जनवरी 2023 में ही जारी की जाएगी और फरवरी से ही SSC MTS के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने भी शुरू हो जाएंगे। 

MTS की ही तरह SSC हर साल 19वीं पास उम्मीदवारों के लिए SSC General Duty Constable Exam भी आयोजित करता है। 

SSC GD Constable 2023 के लिए notification 27 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी। 

और इसकी परीक्षा अब 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक SSC द्वारा अयोजित की जाएगी। 

SSC GD Constable 2023-24 के लिए भी आधिकारिक अधिसुचना SSC द्वारा अक्टूबर-नवंबर 2023 में जारी की जा सकती है। 

इन परीक्षाओं की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर visit करते रहना चाहिए। 

Latest सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए official website देखें –

ऊपर हमने राजस्थान की 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 2023 की जिन सरकारी नौकरियों की बात की है उनके अलावा भी इनके लिए कई और नौकरियां समय-समय पर आती हैं। 

राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में जरूरत पड़ने पर अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं। 

यह उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि वे समय-समय पर नौकरी निकालने वाले सरकारी विभागों से संबंधित official websites को लगातार visit करते रहें, और कोई भी भर्ती निकलने पर उसकी जानकारी प्राप्त करें। 

आजकल कोई भी भर्ती निकलने पर News आदि में भी उसकी जानकारी मिल जाती है। 

इसीलिए उम्मीदवारों को भी नियमित तौर पर इसके बारे में देखते रहना चाहिए।

सबसे अच्छा यही रहता है कि उम्मीदवार official website पर जारी की गई official notification से जानकारी प्राप्त करें। 

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2023 राजस्थान के बारे में बात की है। 

उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

इन भर्तियों से संबंधित कोई सवाल आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। 

भर्तियों की बेहतर जानकारी के लिए उम्मीदवार उनसे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट visit कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *