दोस्तों इस आर्टिकल में हम आईएएस सिलेबस 2022 के बारे में बात करेंगे।
प्रशासनिक सेवा का नाम हमेशा से देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरीयों में आता है, और IAS यानी Indian administrative service इसमें सबसे मुख्य service होती है।
जिलाधिकारी और district magistrate आदि IAS officers ही होते हैं।
हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी आईएएस बनने के लिए UPSC द्वारा आयोजित CSE (civil service examinations) की तैयारी करते हैं।
IAS की परीक्षा पास करने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित हर एक चीज की अच्छे से जानकारी हो, और इसका syllabus भी सबसे जरूरी चीजों में आता है।

यहां इस लेख में हम IAS syllabus 2022 के बारे में अच्छे से जानेंगे। IAS के syllabus की सही जानकारी होना विद्यार्थियों के लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है।
यहां हम IAS बनने की लिए अनिवार्य, UPSC civil service examination के syllabus के बारे में विस्तार से जानेंगे।
आज हम जानेंगे
IAS syllabus 2022

IAS बनने के लिए उम्मीदवार को UPSC यानी कि union public service commission of India के द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली civil service examination (CSE) पास करनी होती है।
यूपीएससी द्वारा आयोजित यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। इसमें –
- UPSC prelims
- UPSC mains
- Interview
आते हैं। इन तीनों ही चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार जो UPSC में top ranks लाते हैं, उन्हीं को IAS के तौर पर सेलेक्ट किया जाता है।
अब हम एक आईएएस बनने के लिए आयोजित यूपीएससी के तीनों चरणों के syllabus को एक-एक करके देख लेते हैं।
UPSC IAS prelims exam का syllabus
प्रीलिम्स यूपीएससी की परीक्षा का पहला चरण होता है, और प्रीलिम्स में 2 पेपर्स की परीक्षा ली जाती है।
इसमें पहला paper सामान्य अध्ययन यानी general studies और दूसरा paper CSAT का होता है –
- General studies
- CSAT
UPSC CSE का सिलेबस काफी vast होता है, इसमें General studies के अंतर्गत बहुत सी चीजें पढ़नी होती है।
General studies में –
- भारतीय राज्यव्यवस्था,
- भूगोल,
- इतिहास,
- भारतीय अर्थव्यवस्था,
- विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी,
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकि,
- अंतराष्ट्रीय सम्बन्ध
- करेंट अफेयर्स
आदि के बहुत से प्रश्न पूछे जाते हैं।
वहीं CSAT paper की बात करें तो इसमें उम्मीदवार की पढ़ने की समझ निर्णय लेने की समझ और उसकी तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता को आंकने के लिए प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें –
- Comprehension
- Communication skills के साथ Interpersonal skills
- Logical reasoning और analytical ability
- Decision-making and problem solving
- General mental ability
- Basic numeracy (numbers और उनके relations, orders of magnitude, आदि) (Class X स्तर के), Data interpretation (charts, graphs, tables, data sufficiency आदि Class X स्तर के)
के लिए प्रश्न रहते हैं। CSAT paper में भी वस्तुनिष्ठ प्रकार (objective type) के प्रश्न ही होते हैं।
इसमें प्रश्नों की कुल संख्या 80 होती है, पूर्ण अंक 200, और समय 2 घंटे का होता है।
General studies paper पास करने का आधार merit होता है।
वहीं यदि CSAT की बात करें तो इसमें 33% अंक लाना जरूरी होता है।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है, हर गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार का ⅓ marks काटा जाता है।
UPSC mains की परीक्षा में बैठने के लिए प्रीलिम्स के दोनों पेपर्स पास करने जरूरी होते है।
Exam pattern की बात करें तो general studies के पेपर में प्रश्नों की कुल संख्या 100 होती है।
सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं, हर प्रश्न के 2 अंक के हिसाब से कुल 200 अंक हो जाते हैं और इसके लिए कुल 2 घंटे का समय मिलता है।
UPSC IAS mains exam का syllabus
जो उम्मीदवार UPSC prelims की परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें ही UPSC mains में बैठने की अनुमति होती है।
UPSC Mains की परीक्षा UPSC prelims के मुकाबले tough होती है।
इसका एक कारण यह भी है कि UPSC mains descriptive यानी कि वर्णनात्मक परीक्षा होती है।
इसका मतलब है कि इसमें उम्मीदवार को subjective यानी long answers लिखने होते हैं।
UPSC Mains के syllabus की बात करें तो इसमें कुल 9 पेपर देने होते हैं।
इन 9 papers में से 2 language के पेपर होते हैं, language में कुल 300 अंक की परीक्षा ली जाती है, और इसमें qualify करने के लिए 25% अंक लाना अनिवार्य होता है।
Final result बनाते समय इन दो language papers को छोड़कर बाकी 7 papers को सम्मिलित किया जाता है।
ये 7 पेपर्स general studies और निबंध (essays) के होते हैं। इन 9 पेपरों में paper A भारत की किसी भी मान्य भाषा का, और फिर paper B अंग्रेजी का होता है।
दोनों ही papers 300-300 अंकों के होते हैं, और इनके लिए 3 घंटे का समय होता है।
चूंकि paper A भाषा का है, इसीलिए अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम राज्यों के उम्मीदवारों के लिए पेपर A compulsory नहीं रहता है।
- पेपर I – निबन्ध (essay) का होता है। इसमें अलग-अलग important topics पर essay लिखना होता है।
- पेपर II – general studies 1 का होता है। इसमें भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास और भूगोल से प्रश्न रहते हैं।
- पेपर III – general studies II का होता है। इसमें शासन, संविधान, सामाजिक न्याय, राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध से प्रश्न रहते हैं।
- पेपर IV – general studies III का होता है। इसमें प्रद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विभिन्नता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से प्रश्न रहते हैं।
- पेपर V – general studies IV का होता है। इसमें ईमानदारी, आचार-विचार और कौशल के लिए प्रश्न रहते हैं।
- पेपर VI – वैकल्पिक I / optional l होता है। इसमें उम्मीदवार अपने हिसाब से किसी भी एक वैकल्पिक विषय यानी optional subject का चुनाव कर सकता है।
- पेपर VII – वैकल्पिक II / optional ll का होता है। इसमें भी उम्मीदवार अपने हिसाब से ऑप्शनल सब्जेक्ट रख सकता है। इन दोनो ही papers के लिए समय 3 घंटे का और कुल अंक 250 के होते हैं।
UPSC IAS interview का syllabus
UPSC civil service examination interview का कोई सिलेबस नहीं होता।
जो विद्यार्थी prelims और उसके बाद mains qualify कर लेते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
UPSC interview में यूपीएससी बोर्ड के senior IAS अधिकारियों द्वारा सवाल पूछे जाते हैं, जो किसी भी फील्ड से हो सकते हैं क्योंकि यूपीएससी का सिलेबस बहुत ज्यादा vast है।
Interview 275 अंको की होती है। उम्मीदवारों का Final merit और उनका rank mains में आए अंकों और इंटरव्यू में आए अंको को जोड़कर बनाया जाता है।
Conclusion
ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने IAS syllabus 2022 के बारे में बात की है।
वर्तमान में बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी हर साल आईएएस बनने के लिए यूपीएससी की तैयारी करते हैं।
परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि विद्यार्थियों को सबसे पहले तो इसके सिलेबस की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।
यहां हमने यूपीएससी परीक्षा के तीनों चरणों, UPSC prelims, UPSC mains और interview के syllabus के बारे में अच्छे से बताने का प्रयास किया है।

Akash, Padhaipur के Writter है। इन्होंने 2020 में अपनी M.A (हिंदी) की पढ़ाई पूरी की।इनको किताबें पढ़ने का बहुत शौक़ है, इसके अलावा इन्हें लिखना भी बहुत पसंद है।