आप सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं? | Aap Civil service mein kyun aana chahte hain

दोस्तों इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि सरकारी नौकरी ज्यादातर विद्यार्थियों की पहली पसंद होती है। 

सरकारी नौकरियों में रेलवे, एसएससी, डिफेंस, टीचिंग सहित सरकार के अंतर्गत आने वाले अनेकों अलग-अलग विभागों की नौकरियां आ जाती हैं, लेकिन उन सब में सिविल सेवा या Civil Services का एक अलग ही महत्व होता है। 

हर साल लाखों की संख्या में नए विद्यार्थी civil services की तैयारी करने का निर्णय लेकर इसमें जुड़ते हैं। 

जो विद्यार्थी सिविल सेवा की तैयारी करने का निर्णय लेते हैं, उनसे कई बार यह सवाल पूछा जा सकता है या वे खुद भी निर्णय लेने से पहले खुद से यह सवाल पूछ सकते हैं कि आखिर आप सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं? 

या किन कारणों से विद्यार्थी सिविल सेवा में आना चाहते हैं?

यहां इस आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर इसी पर चर्चा करेंगे।

आप सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं?

बात करेंगे कि विद्यार्थी सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं? 

ऐसे कौन-कौन से कारण हैं जिसकी वजह से विद्यार्थी सिविल सेवा में जाने की इच्छा रखते हैं? 

इसके साथ-साथ यहां हम सिविल सेवा से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातों के बारे में भी जानेंगे।

आज हम जानेंगे

आप Civil Services में क्यों आना चाहते हैं? 

विद्यार्थियों के सिविल सेवा में जाना चाहने के कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित होते हैं-

  • देश की सेवा करने के लिए।
  • प्रशासनिक power/शक्ति के लिए।
  • देश के शीर्ष पदों पर नियुक्त होकर समाज में नाम और प्रतिष्ठा के लिए
  • अच्छी सैलरी + अच्छी सरकारी सुविधाओं के लिए।
  • आदि

असल में इसके बारे में विस्तार से बात करने से पहले हम सिविल सेवा के बारे में थोड़ा बात करते हैं। UPSC (union public Service commission) यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हर साल सिविल सेवा की परीक्षा ली जाती है। 

यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, पहले prelims, फिर mains और अंत में interview में सफल candidate को उसकी rank और priority के हिसाब से IAS, IPS, IFS, IRS तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चुना जाता है। 

सिविल सेवा के अंतर्गत आईएएस, आईपीएस उसके बाद आईएफएस, आईआरएस आदि जैसी कुल 24 सर्विसेज होती हैं। 

रेलवे आदि समेत कई अलग-अलग विभागों के उच्च अधिकारी सिविल सेवा की परीक्षा पास करके ही नियुक्त होते हैं। 

चूँकि सिविल सेवा के लिए चुने जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर काम करना होता है, इसीलिए आयोग ऐसे उम्मीदवार को चुनने का प्रयास करता है, जो पद की चुनौती और गरिमा के अनुकूल हो। 

इसीलिए यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा भी होती है। 

सिविल सेवाओं की नौकरियों और इसके अंतर्गत आने वाले पदों को हमेशा से ही समाज के सबसे प्रतिष्ठित पदों की नौकरियों के रूप में देखा जाता है। 

अब यदि हम बात करें कि विद्यार्थी सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं, तो इसके कुछ सामान्य कारण तो है ही। 

जैसे कि सिविल सेवा में देश की सेवा करने का मौका मिलता है, यह देश की सबसे highest posts वाली services होती है, समाज में प्रतिष्ठा, अच्छी सैलरी, अन्य कई सरकारी सुविधाएं आदि। 

इसके अलावा उम्मीदवारों के कुछ निजी कारण भी हो सकते हैं। 

पर generally, ये कुछ मुख्य सामान्य कारण ही होते हैं, जिस वजह से कोई सिविल सेवा में जाना चाहता है।

 Civil Services में जाना चाहने के कुछ मुख्य कारण –

  • देश की सेवा करने के लिए।
  • प्रशासनिक power/शक्ति के लिए।
  • देश के शीर्ष पदों पर नियुक्त होकर समाज में नाम और प्रतिष्ठा के लिए
  • अच्छी सैलरी + अच्छी सरकारी सुविधाओं के लिए।
  • आदि

अब हम एक-एक करके इन कारणों के बारे में समझ लेते हैं।

देश की सेवा करने के लिए

ज्यादातर विद्यार्थियों से सिविल सेवा में जाना चाहने का कारण पूछे जाने पर इसका जवाब देश की सेवा ही होता है। 

और यह सही भी है, ज्यादातर विद्यार्थी वास्तव में देश की सेवा करने के लिए ही सिविल सेवा से जुड़ना चाहते हैं। 

फिर यह बात भी आती है कि देश की सेवा करने के लिए तो दूसरी नौकरियां भी उपलब्ध है, फिर सिविल सर्विस ही क्यों? 

तो यह बात भी सही है, लेकिन सिविल सेवा के अधिकारियों के पास ऐसी शक्तियां और कार्यक्षेत्र होते हैं, जिनसे वे ground level पर काम करके वास्तव में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। 

नीति-निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण सिविल सेवक नीतिगत सुधारों को मूर्त रूप प्रदान कर पाते हैं। 

और इसीलिए यदि Civil सेवक की शक्ति का सही से इस्तेमाल किया जाए तो वह देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है। 

यही वजह है कि बड़े बदलाव या कुछ अच्छा कर गुज़रने की चाह रखने वाले युवा इस नौकरी की ओर आकर्षित होते हैं, और इस बड़ी भूमिका में खुद को शामिल करने के लिये सिविल सेवा की परीक्षा में बैठते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

प्रशासनिक power/शक्ति के लिए

Power में, यदि शासन व्यवस्था के स्तर को देखें तो कार्यपालिका के महत्त्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन सिविल सेवकों के माध्यम से ही होता है। 

आज सिविल सेवकों के पास कार्य करने की व्यापक शक्तियाँ हैं। 

सिविल सेवा में नियुक्ति के लिए ली जाने वाली परीक्षा ऐसी परीक्षा है, जिसमें सफल होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन के उच्च पदों पर आसीन होने और नीति-निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने का मौका मिलता है। 

इसमें आईएएस आईपीएस आदि को पूरे जिले या एक निर्धारित क्षेत्र का कार्यभार दिया जाता है जिसमें प्रशासन की ओर से लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसले यह अधिकारी ही लेते हैं। 

प्रशासनिक अधिकारियों के पास कई शक्तियां होती है। सिविल सेवकों के पास ऐसी अनेक संस्थागत शक्तियाँ होती हैं, जिनका उपयोग करके वे किसी भी क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन ला सकते हैं। 

इस कारण से भी अलग-अलग क्षेत्रों में सफल लोग इस civil सेवा के प्रति आकर्षित होते हैं।

देश के शीर्ष पदों पर नियुक्त होकर समाज में नाम और प्रतिष्ठा के लिए

इसके अलावा एक और कारण जिसकी वजह से सिविल सेवा उम्मीदवारों का आकर्षित करती है, वह है समाज में उनकी नाम और प्रतिष्ठा का बढ़ना। 

कई विद्यार्थी यह भी जानना चाहते हैं कि सिविल सेवा में क्या बन सकते हैं या यूपीएससी में क्या बन सकते हैं? 

तो इसमें IAS IPS जैसे top posts पर नौकरी मिलती है, जो काफी सम्मान की बात है। 

हालांकि कई उम्मीदवारों के लिए यह कोई मुख्य कारण नहीं है, पर जाहिर है जब हम देश के सबसे high posts की नौकरियों की बात कर रहे हैं, तो समाज में नाम और प्रतिष्ठा मिलना लाज़मी है। 

सिविल सेवा के अधिकारी बन जाने पर आपको हर जगह सम्माननीय नजरों से देखा जाता है।

अच्छी सैलरी + अच्छी सरकारी सुविधाओं के लिए

सिविल सेवाओं के अंतर्गत जितने भी नौकरियां आती हैं, उन सभी ही पदों पर salary और उसके साथ मिलने वाली दूसरी सरकारी सुविधाएं भी बहुत ही अच्छी रहती हैं। 

लाख रुपए तक की सैलरी के साथ-साथ, रहने का खर्च, आने जाने के लिए गाड़ी का खर्च, मोबाइल का खर्च, देखभाल के लिए कर्मचारियों का खर्च, जैसी कई अन्य सुविधाएं सरकार की ओर से दी जाती हैं। 

हालांकि इसमें केवल आकर्षक वेतन, पद की सुरक्षा, कार्य क्षेत्र का वैविध्य और अन्य तमाम प्रकार की सुविधाएँ ही नहीं मिलती हैं, बल्कि देश के प्रशासन में शीर्ष पर पहुँचने के अवसर के साथ-साथ उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलती है।

Conclusion

ऊपर यहां इस आर्टिकल में हमने उम्मीदवारों के इस सिविल सेवा में आना चाहने के कारणों के बारे में बात की है। 

बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी सेवा की नौकरियों की तैयारी करते हैं, ऐसे में नए विद्यार्थियों के मन में यह सवाल आ सकता है या विद्यार्थियों से प्रश्न पूछा जा सकता है, कि आप सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं? 

सिविल सेवा बहुत ही लोकप्रिय है, और इसमें जाने से पहले विद्यार्थियों को इससे संबंधित सारी जानकारी जैसे सिविल सेवा क्या है, इसमें कौन-कौन से पद हैं, सिविल सेवा या यूपीएससी का सिलेबस क्या है? आदि सभी के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *