इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा 2022? रेलवे ग्रुप डी एग्जाम 2022 कब होगा?
दोस्तों रेलवे में अलग-अलग पदों पर नौकरी के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं, जिसमें से रेलवे ग्रुप डी रेलवे की एक काफी लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षा है।
इसके लिए बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी तैयारी करते हैं, और फिर इसकी परीक्षा में बैठते हैं।
दोस्तों इंडियन रेलवे समय-समय पर ग्रुप डी पदों पर नियुक्ति के लिए ग्रुप डी की परीक्षा लेता है। पर वर्तमान समय की बात करें तो इस कोरोना महामारी और दूसरे कई कारणों से भी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा काफी समय से स्थगित होती चली आ रही है।
ऐसे में, जिन विद्यार्थियों ने भी ग्रुप डी का फॉर्म भरा था उनके मन में यह सवाल है कि ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा?
यहां हम मुख्य तौर पर इसी सवाल के जवाब के बारे में बात करेंगे। जानेंगे कि रेलवे ग्रुप डी 2022 का एग्जाम कब होगा?
ग्रुप डी एग्जाम 2022 के लिए कौन सी तारीख को घोषित की गई है? इसके साथ-साथ हम इस रेलवे ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित दूसरी कुछ जरूरी बातों को भी जानेंगे।
आज हम जानेंगे
Group D का exam कब होगा?
सीधे यदि रेलवे ग्रुप डी exam 2022 की जारी की गई तारीख को की बात करें तो, रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की dates जारी कर दी है।
मंत्रालय द्वारा जारी notice के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 (CBT 1) की परीक्षा tentatively जुलाई में आयोजित की जाएगी।
पहले ग्रुप डी की परीक्षा में दो CBT (Computer based test) होने थे, लेकिन Railway Ministry ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए सीबीटी 2 कराने के अपने पुराने फैसले को रद्द कर दिया है।
जिसके बाद अब ग्रुप डी के लिए केवल एक ही चरण की सीबीटी, RRB Group D 2022 CBT 1 परीक्षा ही आयोजित की जाएगी।
तो काफी समय से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह खुशखबरी है, रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट 2022 का इंतजार खत्म हो चुका है।
भारतीय रेलवे की तरफ से इस रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट 2022 को लेकर 10 मार्च 2022 को ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि इसकी परीक्षा का आयोजन इस साल जुलाई 2022 में किया जाएगा।
इस रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन 103769 पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।
इस रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन मार्च 2019 में ही मांगे गए थे, इसके लिए आवेदन 12 मार्च 2019 से लेकर 12 अप्रैल 2019 तक मांगे गए थे, और तब से लेकर अब तक इसकी परीक्षा नहीं हो पाई है, विद्यार्थी इसकी परीक्षा का इंतजार ही कर रहे थे।
Group D के इस एक लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की भर्ती के लिए 2.90 करोड़ विद्यार्थियों ने आवेदन किया हुआ है, जो कि एक काफी ज्यादा बड़ी संख्या है।
रेलवे के इस प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनेंस हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट मैन समेत रेलवे में लेवल-1 के कई अन्य पदों पर नियुक्ति की जाती है।
जो विद्यार्थी इसके लिए तैयारी कर रहे थे, और परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए रेलवे में सरकारी नौकरी लेने का यह बहुत अच्छा अवसर हो सकता है।
इस रेलवे ग्रुप डी 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड आदि रेलवे द्वारा इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
RRB Group D 2022 की चयन प्रक्रिया क्या है ?
वैसे ज्यादातर विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होती ही है पर हो सकता है कुछ विद्यार्थियों के मन में इस ग्रुप डी 2022 की परीक्षा से संबंधित यह सवाल भी हो कि इस एग्जाम में चयन प्रक्रिया क्या है?
तो इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-Computer based test), फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं दस्तावेज सत्यापन (document verification) और मेडिकल परीक्षण (medical test) के आधार पर किया जाएगा।
इसमें से विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा पास करना ही सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है, और मुख्य द्वार पर विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए ही मेहनत करते हैं।
हालांकि इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी physical की भी अच्छे से तैयारी कर लेनी चाहिए।
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट सामान्य ही रहता है, सभी चयन प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद उम्मीदवार रेलवे के ग्रुप डी पदों पर नौकरी ले सकेंगे।
RRB Group D 2022 के लिए जरूरी योग्यता –
इस ग्रुप डी परीक्षा के लिए फॉर्म 2019 में ही भरे जा चुके हैं, और उस समय मांगी गई योग्यता के हिसाब से ही विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
ग्रुप डी की ऑफिशल नोटिफिकेशन में जरूरी एलिजिबिलिटी की पूरी जानकारी दी गई थी।
शैक्षणिक योग्यता में, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
इसके अलावा उम्मीदवारों के पास आईटीआई अथवा डिप्लोमा की डिग्री होने पर वह भी मान्य है।
परीक्षा के लिए 18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होते हैं, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें नियमानुसार छूट भी दी गई है।
Eligibility की पूरी जानकारी इसके ऑफिशल नोटिफिकेशन में दे दी गई थी।
क्यूंकि इस भर्ती में ग्रुप डी के पदों पर ही नियुक्ति की जानी है, इसीलिए मांगी गई योग्यता इसी हिसाब से निर्धारित है।
ग्रुप डी के अंतर्गत कई अलग-अलग पद आते हैं, और पद के हिसाब से ही निर्धारित रहता है, कि रेलवे ग्रुप डी में क्या काम होता है?
इसके अलावा इस ग्रुप डी परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस रेलवे ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न और ग्रुप डी सिलेबस 2022 की पूरी सही जानकारी होनी भी जरुरी है।
Conclusion
यहां ऊपर इस आर्टिकल में हमने बात की है कि ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा 2022?
2019 से ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरे जाने के बाद से अब तक इसकी परीक्षा नहीं हो पाई थी, और विद्यार्थी इस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे।
अब इंडियन रेलवे द्वारा ग्रुप डी 2022 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।
यहां हमने ग्रुप डी परीक्षा 2022 की घोषित तारीख और इससे संबंधित दूसरे कुछ जरूरी चीजों के बारे में बात की है।
Akash, Padhaipur के Writter है। इन्होंने 2020 में अपनी M.A (हिंदी) की पढ़ाई पूरी की।इनको किताबें पढ़ने का बहुत शौक़ है, इसके अलावा इन्हें लिखना भी बहुत पसंद है।