बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी | B.Tech computer science salary

इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘बी टेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी’। 

बीटेक कंप्यूटर साइंस के बाद सैलरी कितनी होती है? 

कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद सैलरी कितनी होती है? 

दोस्तों इंजीनियरिंग आज के समय में विद्यार्थियों के लिए करियर के सबसे पहले विकल्प के रूप में आता है। 

और जब हम इंजीनियरिंग की बात करते हैं तो 12वीं के बाद बीटेक कोर्स का नाम उसमें सबसे पहले आता है। 

हर साल लाखों की संख्या में, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी 12वीं के बाद बीटेक में दाखिला लेते हैं। 

वे अलग-अलग विषयों जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस आदि में बीटेक कर सकते हैं। 

बीटेक कंप्यूटर साइंस इनमें सबसे ज्यादा चुने जाने वाले सब्जेक्ट्स में से एक है। 

बीटेक में कंप्यूटर साइंस लेने वाले सभी विद्यार्थियों के मन में यह एक सवाल तो रहता ही है कि बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी कितनी होती है? 

यानी कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद उन्हें कितनी सैलरी वाली जॉब मिल सकती है?

बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी

इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे। 

बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी की विस्तार से जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। 

आज हम जानेंगे

बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी

कंप्यूटर साइंस से बीटेक के बाद आप की शुरुआती सैलरी औसतन 25-30 हज़ार रुपए प्रति महीने तक हो सकती है। सालाना बात करें तो एक कंप्यूटर साइंस बी टेक इंजीनियर की सैलेरी on average 3-6 लाख रुपए सालाना तक हो सकती है। 

शुरुआती सैलरी के बाद जैसे-जैसे उनका काम में अनुभव बढ़ता है, उसी के साथ उनकी सैलरी भी बढ़ती है। 

कुछ सालों के अनुभव के बाद यह सैलरी आसानी से बढ़कर 50,000 से ₹100000 महीने प्रति महीने तक भी हो सकती है। 

भारत के मुकाबले विदेशों में कंप्यूटर साइंस बी टेक इंजीनियर की सैलेरी और भी ज्यादा होती है। 

यहां के मुकाबले बाहर एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर के रूप में आप की शुरुआती सैलरी ही 50000 से 100000 रुपए प्रति महीने तक हो सकती है। 

और experience बढ़ने पर तो यह आसानी से 2-2.5 लाख रुपए प्रति महीने तक भी जा सकती है। 

ambitionbox.com के अनुसार भारत में एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की औसतन सैलरी 3.2 लाख प्रति वर्ष यानी लगभग 27 हज़ार रुपए प्रति महीने है। 

असल में, एक कंप्यूटर साइंस बी टेक इंजीनियर के तौर पर आपकी सैलरी कितनी होगी यह कई बातों पर निर्भर करती है। 

आपने कहां से बीटेक किया है (college), आप किस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, किस तरह की कंपनी में काम कर रहे हैं, बड़ी या छोटी, किस पद पर काम कर रहे हैं, किस तरह की जगह पर काम कर रहे हैं (छोटा या बड़ा शहर) ये सभी बातें मिलकर सैलरी का निर्धारण करती है।

B.Tech Computer Science के बाद job profiles और उनकी salary

अब थोड़ा सा बात करते हैं कि कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर लेने के बाद उम्मीदवार कौन-कौन सी job profile में काम कर सकते हैं। 

और उन अलग-अलग job profiles में उनकी औसतन सैलरी कितनी हो सकती है। 

कंप्यूटर साइंस में बीटेक ग्रैजुएट्स बहुत से अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। 

इनमें software development, IT consulting, Artificial Intelligence, Cyber Security, Machine Learning, Data Analysis आदि हैं। 

Job roles की बात करें तो कंप्यूटर साइंस बीटेक ग्रैजुएट्स software developer, data scientist, data analyst, web developer, machine learning engineer, system analyst, network administrator, data scientist, cyber Security analyst, technical consultant आदि समेत और भी कई job profiles की तरफ से जा सकते हैं। 

आपके job role और काम करने की इंडस्ट्री के हिसाब से आपकी बीटेक कंप्यूटर साइंस की सैलरी अलग-अलग होती है। 

यहां हम एक average idea लेते हैं कि बी टेक कंप्यूटर साइंस के बाद अलग-अलग जॉब रोल में आपकी औसतन सैलरी कितनी होती है –

Job ProfileAverage Annual Salary as a beginner 
Computer Engineer₹ 3 LPA
Multimedia Programmer₹ 4.60 LPA
Full Stack Developer ₹ 4.75 LPA
Testing Engineer ₹ 4.20 LPA
Technical Support Engineer ₹ 4.50 LPA

यह शुरुआती औसतन सैलरी है। 

जैसे-जैसे इन पदों पर आपके काम का अनुभव बढ़ता है, आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है।

इन्हें भी पढ़ें

जगह के आधार पर बीटेक कंप्यूटर साइंस के बाद सैलरी

कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद आपको जो जॉब मिलेगी उसमें सैलरी इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस शहर में नौकरी कर रहे हैं। 

सिर्फ बड़े शहरों की भी बात करें तो, उदाहरण के लिए बेंगलुरु जैसे शहर में दिल्ली या कोलकाता के मुकाबले ज्यादा IT और सॉफ्टवेयर कंपनियां हैं, इसीलिए बेंगलुरु में आपकी सैलरी दिल्ली और कोलकाता के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। 

नीचे दिए गए टेबल में हम भारत के कुछ बड़े शहरों में बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलेरी को देख लेते हैं।

शहरों के नामBTech Computer Science Salary Average
दिल्ली₹ 6.5 LPA
मुंबई ₹ 4 LPA
कोलकाता₹ 4.9 LPA
पुणे₹ 5.7 LPA
हैदराबाद ₹ 6 LPA
बैंगलौर ₹ 8 LPA

Top Colleges से बीटेक कंप्यूटर साइंस के बाद सैलरी

वैसे तो सभी इंजीनियरिंग colleges में campus placement होता है, जिसमें आपके कॉलेज में ही कंपनियां आकर आपका इंटरव्यू लेती हैं, और उसी आधार पर आपको जॉब ऑफर करती हैं। 

IITs, NITs आदि जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों में बड़ी कंपनियां आती है, और top बीटेक ग्रैजुएट्स को 50-60 LPA या इससे भी ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां ऑफर करती हैं। 

इसके अलावा सामान्य कॉलेजों में भी college placements में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के हिसाब से अच्छी खासी सैलरी वाली जॉब ऑफर होती है। 

यहां हम कुछ थोड़े नामी colleges की लिस्ट देखेंगे, जिसमें उनके average placements (salary) की भी जानकारी होगी।

College Placements Average Annual CTC
IIT Lucknow ₹ 43 LPA
NSIT, Patna₹ 5.1 LPA
BVDU Pune₹ 18  LPA
Parul University ₹ 30 LPA
Woxsen University ₹ 16 LPA
KIET, Ghaziabad ₹ 27.5 LPA

शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में B.tech graduates का average annual package 15-20 लाख के करीब ही रहता है। 

बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

एक बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की एंट्री लेवल पर सैलरी औसतन 2-3 लाख रुपए सालाना और कुछ वर्षों के अनुभव के बाद 5-7 लाख सालाना तक रहती है।

कंप्यूटर साइंस करने से कौन सी जॉब मिल सकती है?

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के बाद आप computer scientist, software engineer, software developer, full stack developer, web developer, data scientist आदि समेत और भी कई jobs के लिए जा सकते हैं।

बीटेक की सबसे अच्छी ब्रांच कौन सी है?

मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, फिर इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि बीटेक की सबसे popular branches में आते हैं। बीटेक में ज्यादातर विद्यार्थी इन्हीं में से किसी एक का चुनाव करते हैं।

गवर्नमेंट इंजीनियर की सैलरी कितनी है?

एक सरकारी इंजीनियर के तौर पर आपके शुरुआती सैलरी 30-40 हज़ार और थोड़ा अनुभव और पद बढ़ने के बाद 1-1.5 लाख रुपए प्रति महीने तक हो सकती है। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल आदि सभी अलग-अलग engineers की सैलरी अलग-अलग होती है।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने ‘बीटेक कंप्यूटर साइंस सैलरी’ के बारे में बात की है। 

भारत में एक बी टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की शुरुआती औसतन सैलरी 25-30 हज़ार रुपए रहती है। 

हालंकि सैलरी और भी कई बातों पर निर्भर करती है, और उम्मीदवार के बढ़ते अनुभव के साथ वह बढ़ती भी है। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए informative रहा होगा। 

इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *