इस आर्टिकल में हमारा टॉपिक है ‘11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?’।
कक्षा 11वीं में साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?
Class 11 Science mein kitne subject hote hain.
दोस्तों 10वीं पास करने के बाद 11वीं और 12वीं कक्षा में बहुत सभी विद्यार्थी science stream का चुनाव करते हैं।
सामान्यतः साइंस स्ट्रीम को ही सबसे अच्छे करियर ऑप्शंस के लिए देखा जाता है।
वैसे तो 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेने से पहले विद्यार्थी इसके सभी विषयों आदि के बारे में अच्छे से जानकारी ले लेते हैं।
लेकिन शुरुआत में बहुत से विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के सभी विषयों की जानकारी नहीं होती है।
बहुत से विद्यार्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि 11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?
11 Science me kitne subject hote hain.
यहां इस लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे।
कक्षा 11वीं में साइंस में कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ने होते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेंगे।
आज हम जानेंगे
11 साइंस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?
11 साइंस में आपके 5 मुख्य सब्जेक्ट होते हैं। 11 साइंस में maths यानी PCM लेने पर आपको Maths, Physics, Chemistry, Hindi, English और Biology यानी PCB लेने पर Biology, Physics, Chemistry, Hindi, English सब्जेक्ट होते हैं।
11वीं कक्षा में साइंस लेने वाले विद्यार्थी या तो maths (गणित) या फिर biology (जीव विज्ञान) में से कोई एक चुनते हैं।
Science में Maths को PCM (Physics, Chemistry, Maths) और Biology को PCB (Physics, Chemistry, Biology) कहा जाता है।
तो कक्षा ग्यारहवीं में साइंस के अंतर्गत आप मैथ या बायोलॉजी में से क्या चुनते हैं, उसे हिसाब से आपके विषय रहते हैं।
हालांकि दोनों में आपके मुख्य विषयों की संख्या 5 ही रहती है, बस उसमें मैथ या बायोलॉजी में से कोई एक विषय अलग-अलग रहता है।
11 साइंस में 5 मुख्य विषयों के साथ-साथ आप एक आपको कई स्कूलों में एक एडिशनल/ऑप्शनल सब्जेक्ट भी चुनना होता है।
ऑप्शनल विषयों में सामान्यतः आप art, music, computer, physical education आदि में से कोई एक ऑप्शनल विषय चुन सकते हैं।
तो 11 साइंस के सभी मुख्य विषयों के नाम देखें तो उसमें –
- Maths (गणित)
- Biology (जीव विज्ञान)
- Physics (भौतिक विज्ञान)
- Chemistry (रसायन विज्ञान)
- Hindi (हिंदी)
- English (अंग्रेजी)
- Art/Music/Computer/P.Ed
ये सारे सब्जेक्ट आ जाते हैं।
11th Maths me kitne subject hote hain
जो भी विद्यार्थी कक्षा 11वीं में साइंस स्ट्रीम में मैथ यानी की PCM का चुनाव करते हैं, उन्हें 11वीं और फिर 12वीं में भी कुल मिलाकर 5 मुख्य विषय पढ़ने होते हैं।
- Physics (भौतिक विज्ञान)
- Chemistry (रसायन विज्ञान)
- Maths (गणित)
- Hindi (हिंदी)
- English (अंग्रेजी)
- Optional Subject (वैकल्पिक विषय)
5 मुख्य विषयों के साथ आपको एक वैकल्पिक विषय भी लेना होता है, जिसमें कि आप कला, संगीत, कंप्यूटर या फिजिकल एजुकेशन में से कोई एक सब्जेक्ट ले सकते हैं।
अब हम एक-एक करके ऊपर बताए गए इन विषयों के बारे में थोड़ा जान लेते हैं, कि इनमें आपको क्या पढ़ना होता है।
1. Physics (भौतिक विज्ञान)
11वीं कक्षा के फिजिक्स में निचली कक्षाओं में पढ़े हुए चीजों को और कुछ नई चीजों को भी ज्यादा विस्तार से पढ़ते हैं।
भौतिक विज्ञान में मूल रूप से हम हमारे चारों तरफ मौजूद भौतिक पदार्थ, तत्वों और उनमें होने वाले परिवर्तन और उनके अवस्थाओं आदि के बारे में ही पढ़ते हैं।
11वीं कक्षा में हमें सारी चीज़े काफी विस्तार में पढ़ाई जाती हैं।
2. Chemistry (रसायन विज्ञान)
11वीं कक्षा की केमिस्ट्री में भी हम निचली कक्षाओं की केमिस्ट्री में पढ़ी हुई चीजों और कुछ नई चीजों को और ज्यादा विस्तार से पढ़ते हैं।
रसायन शास्त्र में हम मूल रूप से हमारे आसपास के तत्वों और पदार्थों में होने वाले रासायनिक परिवर्तनों और उनके प्रभाओं आदि के बारे में पढ़ते हैं।
3. Maths (गणित)
गणित को तो हम सभी बिल्कुल शुरुआत से ही हर कक्षा में पढ़ते आते हैं।
11वीं कक्षा में गणित विषय के सिलेबस का स्तर काफी एडवांस हो जाता है।
11 साइंस में PCM का सबसे मुख्य विषय मैथ ही होता है।
11वीं कक्षा से हम गणित के advance theories आदि को पढ़ने लगते हैं।
4. Hindi (हिंदी)
हिंदी language subject हो जाता है, और इसे भी हम हर कक्षा में पढ़ते ही हैं।
हिंदी में हमें 11वीं कक्षा में लैंग्वेज और लिटरेचर दोनों चीज़े पढ़नी होती हैं।
यानी कि हम हिंदी की किताबों के सभी चैप्टर के अलावा व्याकरण जिसमें पत्र लेखन आदि भी पढ़ते हैं।
जिन क्षेत्रों में हिंदी नहीं बोली और पढ़ी जाती है, वहां हिंदी की जगह जो वहां की स्थानीय भाषा होती है, वह पढ़नी होती है।
जैसे कि पंजाब में पंजाबी, महाराष्ट्र में मराठी आदि।
5. English (अंग्रेजी)
English भी language subject है, जो कि हर क्षेत्र के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से पढ़नी होती है।
हिंदी की ही तरह इंग्लिश में भी कक्षा ग्यारहवीं के अंग्रेजी सब्जेक्ट में हम language और literature दोनों पढ़ते हैं।
इसमें हम stories, poems, और grammar आदि सब कुछ पढ़ते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
11th Biology me kitne subject hote hain
जो भी विद्यार्थी कक्षा 11वीं में साइंस स्ट्रीम में बायोलॉजी यानी की PCB का चुनाव करते हैं, उन्हें भी 11वीं और फिर 12वीं में कुल मिलाकर 5 मुख्य और एक वैकल्पिक विषय पढ़ने होते हैं –
- Physics (भौतिक विज्ञान)
- Chemistry (रसायन विज्ञान)
- Biology (जीव विज्ञान)
- Hindi (हिंदी)
- English (अंग्रेजी)
- Optional Subject (वैकल्पिक विषय)
यहां सिर्फ एक ही विषय अलग होता है, आप मैथ की जगह बायोलॉजी लेते हैं।
1. Biology (जीव विज्ञान)
जीव विज्ञान विषय के बारे में भी निचली कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ते ही हैं।
जीव विज्ञान में मूल रूप से जीवों से जुड़ी बाते पढ़नी होती हैं।
इसमें जीव-जंतुओं, फूलों, फलों, मानव की संरचना, विकास, परिवर्तन आदि का ही अध्ययन करना होता है।
11 साइंस में आप PCMB भी ले सकते हैं-
हालांकि ऐसा बहुत कम विद्यार्थी ही करते हैं, लेकिन 11 साइंस में PCMB यानी Physics, Chemistry, Maths और Biology ये चारों विषय भी एक साथ ले सकते हैं।
इस stream को pure science भी कहा जाता है। असल में होता यह है कि, अगर आपको इंजीनियरिंग या इस जैसे किसी टेक्निकल क्षेत्र में करियर बनाना है तो 11 में आप maths यानी PCM लेते हैं।
वहीं, अगर आपको मेडिकल या इससे संबंधित क्षेत्र में कैरियर बनाना है तो आप biology यानी PCB लेते हैं।
पर अगर ऐसा है कि आप 11वीं और 12वीं के बाद दोनों क्षेत्रों के करियर ऑप्शन अपने पास रखना चाहते हैं तो आप PCMB ले सकते हैं, जिससे कि आप इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों क्षेत्रों में आगे जा सकते हैं।
FAQs
11वीं में अपने करियर को ध्यान में रखकर आप maths यानी PCM या biology यानी PCB में से कोई भी चुन सकते हैं। आपके करियर के हिसाब से चुना गया विषय ही आपके लिए सबसे अच्छा है।
साइंस लेने पर करियर की अपार संभावनाएं रहती हैं। साइंस लेने के बाद आप डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, साइंटिस्ट, पायलट आदि कुछ भी बन सकते हैं।
कक्षा ग्यारहवीं में arts, commerce और science में से सामान्यतः साइंस को ही सबसे कठिन विषय माना जाता है। पर सबसे ज्यादा करियर ऑप्शन भी साइंस लेने वाले विद्यार्थियों के पास ही होते हैं।
11वीं कक्षा में आने पर अपने रुचि और करियर को ध्यान में रखकर ही आपको अपना विषय चुनना चाहिए। इसके लिए आप अपने शिक्षक को माता-पिता और दूसरे वरिष्ठ साथियों से बात कर सकते हैं।
Conclusion
11 साइंस में आपके 5 मुख्य सब्जेक्ट होते हैं।
11 साइंस में maths यानी PCM लेने पर आपको Maths, Physics, Chemistry, Hindi, English और Biology यानी PCB लेने पर Biology, Physics, Chemistry, Hindi, English सब्जेक्ट होते हैं।
उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए कुछ informative रहा होगा।
इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।