दरोगा का फॉर्म कब निकलेगा 2022-23 ? | Daroga Recruitment 2022-23

दरोगा का फॉर्म कब निकलेगा? दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म कब निकलेंगे? दरोगा भर्ती 2021 के लिए फॉर्म कब निकलेंगे? दरोगा के लिए भर्ती परीक्षा से संबंधित इस तरह के सवाल बहुत से विद्यार्थी सर्च करते हैं।

आज के समय में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे बहुत से युवा दरोगा की परीक्षा की तैयारी करते हैं।

Sub inspector के पद को ही हिंदी में दरोगा कहा जाता है, और हर साल काफी बड़ी संख्या में उम्मीदवार एसआई की परीक्षा की तैयारी करते हैं।

यहां इस लेख में हम बात करेंगे कि दरोगा का फॉर्म कब निकलता है या निकलेगा।

युवाओं की बढ़ती जनसंख्या के साथ नौकरी के जितने अवसर हो उतना ही अच्छा है, पुलिस विभाग में एसआई यानी सब इंस्पेक्टर (दरोगा) के पद पर नियुक्ति के लिए इसका फॉर्म भर के लिखित परीक्षा और दूसरी योग्यताओं को पूरा करने के बाद उम्मीदवार यह नौकरी पा सकते हैं।

इसीलिए हर साल दरोगा जैसे पदों की परीक्षा के लिए फॉर्म कब निकलते हैं, इस बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।

आज हम जानेंगे

Bihar Daroga New Vacancy 2022-23 

बिहार सरकार की तरफ से बिहार दरोगा Bihar SI New Vacancy 2022-23 के लिए जानकारी दी गई है। 

इस Bihar SI New vacancy 2022-23 के तहत बिहार दरोगा के कुल 2350 पदों पर भर्ती निकाली जा रही है। 

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहेंगे वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

इस भर्ती के लिए पुरुष तथा महिला उम्मीदवार दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि Bihar SI पर आवेदन की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना अभी तक सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है। 

इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सारी जानकारी जैसे कि इसमें आवेदन करने के लिए उम्र सीमा क्या होगी? 

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होगी तथा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कैसे कर सकेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकेंगे। 

उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक अधिसूचना के लिए बिहार पुलिस से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट एवं अखबार और न्यूज़ आदि की जांच करते रहना चाहिए। 

दरोगा क्या है, कैसे बन सकते हैं?

पुलिस के बारे में हम सब जानते ही हैं, इनका काम हमारे देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने का होता है।

पुलिस विभाग के अंतर्गत कई सारे डिपार्टमेंट आते हैं, जिनमें अलग-अलग पोस्ट पर नियुक्ति होती है।

भारत में हर साल लाखों युवा पुलिस विभाग में भर्ती की परीक्षाएं देते हैं और नियुक्ति भी पाते हैं।

Police department में एक पद SI यानी sub inspector (उप निरीक्षक) का भी होता है, यह पुलिस का एक बड़ा पद है और इसे ही दरोगा भी कहते हैं।

यह इंस्पेक्टर के नीचे का पद है, मुख्यतः सब इंस्पेक्टर का काम पुलिस चौकी संभालने का होता है।

दरोगा की नौकरी सरकारी नौकरी है, और इसीलिए दूसरी किसी भी नौकरी की तरह इसके लिए भी उम्मीदवारों को फॉर्म भर के एग्जाम क्लियर करना होता है।

दरोगा के लिए फॉर्म कब निकलते हैं?

अलग अलग राज्य में समय-समय पर स्टेट गवर्नमेंट द्वारा दरोगा जैसे पदों पर भर्ती के लिए vacancies निकाली जाती है।

दरोगा के पद पर भर्ती के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है।

समय-समय पर दारोगा जैसे पद के लिए नियुक्तियां निकलती है, जिससे संबंधित अधिसूचना विभाग द्वारा जारी कर दी जाती है।

जो भी उम्मीदवार इस तरह के पदों के लिए परीक्षा की तैयारी करते हैं उन्हें नोटिफिकेशन check करते रहना चाहिए।

जैसे कि उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021, या बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2021- 22 के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021

इस साल 2021 में दरोगा भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर एवं फायर ऑफिसर पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया था।

यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे।

इस यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2021 के तहत कुल 9534 रिक्तियां अधिसूचित की गयी थीं, जिनमें 9027 पद उपनिरीक्षक (दरोगा), 484 पद प्लाटून कमाण्डर तथा 23 पद अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के शामिल थे।

यह उन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने का सपना संजोए थे।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in के जरिए 01 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन ओ कर सकते थे।

योग्यता में, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा अनुमोदित कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, आयु सीमा में, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

UP police SI recruitment 2021 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) के आधार पर किया जाना था।

विस्तार में इससे संबंधित सारी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अच्छे से देख सकते हैं।

बिहार पुलिस दरोगा Vacancy 2021

बिहार पुलिस एसआई वैकेंसी फॉर्म 2021-22 की आधिकारिक सूचना संबंधित विभाग द्वारा जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत बिहार पुलिस में 1717 दरोगा के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

बिहार दरोगा भर्ती 2021 के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे। जारी की गई अधिसूचना में ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट, परीक्षा का सिलेबस, फिजिकल टेस्ट (height, jump, chest आदि), एग्जाम पैटर्न, एडमिट कार्ड, मेरिट लिस्ट आदि सब कुछ दी हुई है।

बिहार पुलिस एसआई वैकेंसी के फॉर्म अक्टूबर महीने से भरना शुरू होने का अनुमान था, selection process में written test (pre और mains) और उसे पास करने पर फिटनेस टेस्ट (running, chest, jump) का निरीक्षण किया जाएगा।

Physical fitness test में दौड़ में पुरुषों को एक मील 6 मिनट में और महिलाओं को 1 किलोमीटर 6 मिनट में पूरा करना होगा।

high jump पुरुषों के लिए 4 फीट और महिलाओं के लिए 3 फीट है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हाइट 5.4 ft और अन्य वर्गों और महिलाओं के लिए 5.2 ft चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता में बिहार पुलिस के लिए 10वीं पास और बिहार पुलिस में दरोगा के लिए ग्रेजुएशन मांगी जाती है।

बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए फॉर्म भरने की डेट अंदाजन 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच निकले जाने की संभावना है।

बिहार पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट csbcv.bih.nic.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल और दरोगा की सैलरी 18,500-34,800 तक होती है।

दरोगा के लिए Eligibility Criteria

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में सबसे पहले तो जो उम्मीदवार दरोगा की भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है, वह भारत का नागरिक होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम के किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री (या इसके समकक्ष की कोई डिग्री) होनी चाहिए।

उम्मीदवार का ग्रेजुएशन में कम से कम 50% marks के साथ उत्तीर्ण होने पर ही वे SI की परीक्षा के लिए एलिजिबल होते हैं।

आयु सीमा निर्धारित होती है और उसमें category के हिसाब से छूट दी जाती है।

दूसरी eligibility criterias के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना अच्छे से देखनी चाहिए। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना जरूरी है।

1 thought on “दरोगा का फॉर्म कब निकलेगा 2022-23 ? | Daroga Recruitment 2022-23”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *