आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 | Anganbadi Bharti online form 2022

इस आर्टिकल में हम आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 के बारे में बात करेंगे। 

दोस्तों अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में कई अलग-अलग पदों पर भर्ती निकलती है, जिसके लिए योग्य महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत भारत के विभिन्न राज्यों के योग्य महिला उम्मीदवारों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि पदों पर भर्ती के लिए सरकारी नौकरी अधिसूचना आमंत्रित की जाती है। 

बहुत सी महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म निकलने पर इसके लिए आवेदन करने के इंतजार में रहती है, और इसके लिए उन्हें इससे संबंधित आवेदन की तारीख आदि के बारे में पता होना चाहिए।

यहां हम Anganwadi recruitment online form 2022 के बारे में ही बात करेंगे। 

यहां हम कुछ अलग अलग राज्यों में, जहां आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 निकाली गई हैं, उनके बारे में जानेंगे। 

अलग-अलग states के आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के बारे में हम यहां जानकारी लेंगे।

आज हम जानेंगे

Anganwadi Bharti Online Form 2022

सबसे पहले बात यह है कि अलग-अलग राज्यों में, वहां के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 निकलने और भरने की तारीख अलग-अलग होती है। 

कुछ राज्यों में, वहां के जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म 2021 में ही निकल चुका है, जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया 2022 में पूरी होनी है। 

जबकि दूसरे कुछ जिलों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया अभी चल रही है, और कुछ जिलों में आने वाले समय में आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

अलग-अलग राज्यों में, आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए महिलाएं इसकी अंतिम तिथि के पहले WCD (Ministry of Women and Child Development), की official website, wcd.nic.in के माध्यम से आंगनवाड़ी भर्ती का Online Form सबमिट कर सकती हैं। 

Anganwadi Vacancy 2022 की तलाश कर रहीं, पूरे भारत के योग्य महिला अभ्यर्थियों के लिए आंगनवाड़ी भर्ती 2022 सरकारी नौकरी पाने के लिए यह एक अच्छा अवसर होता है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2022 की जानकारी यहां से ले सकते हैं –

ज्यादातर राज्यों में आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी की जाएगी। 

उम्मीदवार जिस भी राज्य से हो और वहां की आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की जानकारी चाहते हों, वे उस राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

उस राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से उस राज्य के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती की पूरी जानकारी ली जा सकती है। 

इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती की जानकारी के लिए समय-समय पर इसकी वेबसाइट की जांच करते रहनी चाहिए।

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022

Madhya Pradesh Anganwadi Bharti 2022 कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, mini आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित कुल मिलाकर 107 पदों पर भर्ती के लिए MP Anganwadi Vacancy जारी की गई है। 

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश, की official website, mpwcdmis.gov.in से मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी का Application Form download करके इसके अंतिम तिथि, 25 जनवरी 2022 तक निर्धारित पते पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।  

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में WCD MP Anganwadi Jobs की तलाश कर रहीं मध्य प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के लिए एमपी आंगनबाड़ी की सरकारी नौकरी, job पाने के लिए बहुत अच्छा अवसर है। 

ऊपर बताए गए इस आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 40 पदों पर, सहायिका के 65 पदों पर और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 2 के पदों यानी कि कुल मिलाकर 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, होशंगाबाद संभाग द्वारा उम्मीदवारों के चयन के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें सभी अभ्यार्थियों को सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है :-

  • Interview
  • Medical test और
  • Document verification

इन सभी में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आंगनवाड़ी में नौकरी मिल जाएगी। जो उम्मीदवार चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022

UP Anganwadi Recruitment के लिए अधिसूचना  2021 में ही जारी की गई थी इसकी पूरी चयन प्रक्रिया 2022 में संपन्न होनी है। 

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश, ने उत्तर प्रदेश राज्य के 8th और 10th पास होनहार महिला उम्मीदवारों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता आदि पदों पर लगभग 53000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की थी। 

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2021 के लिए योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार जो विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की official website, balvikasup.gov.in से UP Anganwadi भर्ती का Online Form भरकर submit कर सकते हैं। 

यूपी की महिलाएं जो बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत UP Anganwadi Jobs की तलाश कर रहीं थीं, उनके लिए यह भर्ती आंगनबाड़ी सरकारी नौकरी पाने के लिए एक अच्छा अवसर है।

यूपी के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी के अलग-अलग पदों पर अलग-अलग संख्या में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। 

जिन विद्यार्थियों ने इसके लिए अप्लाई किया होगा और जिनका भी चयन होगा, आने वाले समय में उनकी नियुक्ति की जाएगी।

झारखंड आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022

झारखंड आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 का इंतजार कर रही राज्य के महिलाओं के लिए भी अच्छी खबर है। 

दूसरे राज्यों की तरह महिला एवं बाल विकास विभाग झारखंड के अंतर्गत भी एकीकृत बाल विकास सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक के पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती की वैकेंसी प्रकाशित की गई है। 

इन आंगनबाड़ी के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी विद्यार्थी इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं। 

झारखंड में आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 के अंतर्गत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी वर्कर/मिनी वर्कर/हेल्पर के पद पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें से सुपरवाइजर पद के लिए लिखित परीक्षा होगी और बाकी का selection मेरिट पर होगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित तारीखें आदि जल्द ही घोषित की जाएंगी।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 (Anganwadi recruitment online form 2022) के बारे में बात की है। 

समय-समय पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती निकाली जाती है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  

2022 में ज्यादातर राज्यों में आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित अधिसूचना अभी आने वाले समय में जारी की जाएगी।

1 thought on “आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2022 | Anganbadi Bharti online form 2022”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *